स्वामी विवेकानंद ने भारत के आध्यात्मिक ज्ञान को पूरी दुनिया तक पहुंचाया : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि स्वामी विवेकानंद ने भारत के आध्यात्मिक ज्ञान को पूरी दुनिया तक पहुंचाया। वे एक क्रांतिकारी संत थे। उन्होंने विश्व बंधुत्व की बात कही। वे शिकागो गए ताकि भारत के आध्यात्मिक ज्ञान का लाभ पूरी दुनिया को मिले और पूरी दुनिया के विज्ञान का लाभ भारत को मिले। वे युवाओं के प्रेरणा स्रोत थे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजधानी रायपुर के विवेकानंद आश्रम में आयोजित स्वामी विवेकानंद जयंती उद्घाटन समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। रायपुर स्वामी विवेकानंद आश्रम के स्वामी सत्यरूपानंद, नारायणपुर…

मुख्यमंत्री ने अस्पताल जाकर गिरीश देवांगन के स्वास्थ्य की जानकारी ली

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज रात रायपुर के कालड़ा नर्सिंग होम जाकर वहां इलाज के लिए भर्ती गिरीश देवांगन से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। श्री बघेल ने श्री देवांगन को जल्द स्वास्थ्य लाभ के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने डॉक्टरों से श्री देवांगन को बेहतर से बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने को कहा।

हर घर को नल से मिलेगा जल: मंत्री गुरू रूद्रकुमार,

रायपुर। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरू रूद्रकुमार ने आज नीर भवन में विभागीय काम-काज की समीक्षा बैठक ली। इस अवसर पर मंत्री गुरू रूद्रकुमार ने कहा कि राज्य के ग्रामीण अंचलों में हर घर को नल से जल प्रदाय करने की योजना बनाई गई है। उन्होंने कहा कि राज्य में कुल 43 लाख 17 हजार परिवारों में से अब तक मात्र 4 लाख 2 हजार परिवारों को ही नल कनेक्शन के माध्यम से पेयजल उपलब्ध हो रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य के इन परिवारों को शत-प्रतिशत…

युवा महोत्सव के समापन समारोह में मुख्यमंत्री श्री बघेल ने मासिक पत्रिका ‘छत्तीसगढ़ जनमन‘ किया विमोचन

रायपुर। युवा महोत्सव के समापन समारोह में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत सहित उपस्थित अन्य अतिथियों ने जनसम्पर्क विभाग द्वारा प्रकाशित निःशुल्क मासिक पत्रिका ‘छत्तीसगढ़ जनमन‘ के जनवरी अंक विमोचन किया।

युवा महोत्सव में खेल और कला की 36 विधाओं, 821 विविध कार्यक्रमों में युवाओं ने दिखाया हुनर

रायपुर। राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में विभिन्न खेलों और कलाओं की 36 विधाओं एवं 821 विविध कार्यक्रमों में प्रदेशभर से आए करीब सात हजार युवाओं ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया। इसमे 22 व्यक्तिगत और 14 दलीय स्पर्धाएं शामिल हैं। सभी 27 जिलों से आए प्रतिभागियों ने दो वर्गों, 14 से 40 वर्ष आयु वर्ग एवं 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में अपनी प्रतिभा की चमक बिखेरी। व्यक्तिगत प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रथम पुरस्कार के रूप में एक हजार रूपए, द्वितीय पुरस्कार के रूप में 700 रूपए और तृतीय…

स्वास्थ्य मंत्री ने तम्बाकुयुक्त गुटखा, पान मसाला एवं गुड़ाखू पर तत्काल प्रतिबंध लगाने जीएसटी सचिव को लिखा पत्र

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने प्रदेश में तम्बाकुयुक्त गुटखा, पान मसाला एवं गुड़ाखू पर प्रतिबंध लगाने के लिए वाणिज्यिक कर (जीएसटी) विभाग के सचिव को पत्र लिखा है। उन्होंने आज लिखे पत्र में कहा है कि प्रदेश में तम्बाकुयुक्त गुटखा, पान मसाला एवं गुड़ाखू की बाजार में अवैध बिक्री हो रही है। इसे खाकर बड़ी संख्या में लोग दंत रोगों, कैंसर एवं अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं। शासन के स्वास्थ्य बजट पर भी इसका असर पड़ रहा है। श्री सिंहदेव ने पत्र में लिखा…

हर साल 12 से 14 जनवरी तक होगा युवा महोत्सव : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजधानी रायपुर में 12 से 14 जनवरी तक आयोजित राज्य युवा महोत्सव में युवाओं के जोश, उत्साह और उनकी मांग को देखते हर साल युवा महोत्सव के आयोजन की घोषणा की। यह आयोजन हर वर्ष स्वामी विवेकानंद जी के जन्म दिन के अवसर पर 12 से 14 जनवरी तक होगा। मुख्यमंत्री ने युवा महोत्सव में शामिल सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहन स्वरूप पांच-पांच सौ रुपए देने की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री श्री बघेल आज राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में तीन दिनों तक चले राज्य…

छत्तीसगढ़ के हर गांव में खुलेगा राजीव युवा मितान क्लब, मुख्यमंत्री श्री बघेल ने क्लब के लोगो का किया विमोचन

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज युवा महोत्सव के समापन समारोह में छत्तीसगढ़ के गांव-गांव में गठित होने वाले राजीव युवा मितान क्लब के लोगो का विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि यह क्लब प्रदेश के हर गांव में गठित होगा। क्लब को युवा विकास की गतिविधियां चलाने के लिए हर महीने 10 हजार रूपए दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने युवाओं से इस क्लब की सदस्यता लेने का आव्हान किया। उल्लेखनीय है कि समाज सुधारक, युगपुरूष और महान दार्शनिक स्वामी विवेकानंद की जयंती 12 जनवरी से आज 14 जनवरी…

मुख्यमंत्री ने युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने मोबाइल एप्प का किया लॉन्च : कौशल विकास प्राधिकरण द्वारा निर्मित रोजगार संगी एप्प

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने आज शाम युवा महोत्सव के समापन समारोह में कौशल विकास प्राधिकरण द्वारा तैयार रोजगार संगी मोबाइल एप्प लॉन्च किया। कौशल प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ राज्य कौशल विकास प्राधिकरण द्वारा रोजगार संगी मोबाईल एप्प का निर्माण किया गया है। रोजगार संगी मोबाईल एप्प रोजगार प्रदान करने वाली संस्थाओं अथवा व्यक्ति विशेष तथा कौशल प्रशिक्षित युवाओं के मध्य एक सेतु की तरह कार्य करेगा जिसमें रोजगार प्रदान करने वाली संस्थाएं अथवा व्यक्ति…

मुख्यमंत्री निवास में 15 जनवरी को ‘जनचौपाल : भेंट-मुलाकात‘ का कार्यक्रम रहेगा स्थगित

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के रायपुर स्थित निवास में 15 जनवरी बुधवार को आयोजित होने वाला ‘जनचौपाल भेंट-मुलाकात‘ का कार्यक्रम अपरिहार्य कारणों से स्थगित रहेगा।