रायपुर। राज्य युवा महोत्सव-2020 के आयोजन के अंतिम दिन रविशंकर विश्वविद्यालय खेल परिसर में खो-खो खेल में 15 से 40 वर्ष तक आयु समूह के पुरूष वर्ग की प्रतियोगिता कांकेर जिले की टीम ने जीती। कांकेर की टीम ने बालोद जिले की टीम को फायनल मुकाबले में मात दी। इस प्रतियोगिता में राजनांदगांव जिले की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित हॉकी खिलाड़ी सबा अंजुम खान ने पुरस्कार प्रदान किया। इसी प्रकार खो-खो खेल में 15 से 40 वर्ष तक आयु समूह के…
श्रेणी: जिला
प्रादेशिक खबरें
यूनिसेफ ने दंतेवाड़ा के स्कूलों में चल रहे किचन-गार्डन बागवानी को सराहा
रायपुर। अंतराष्ट्रीय संस्था यूनिसेफ ने अपने ट्यूटर एवं फेसबुक एकाउंट पर छत्तीसगढ़ के आदिवासी बहुल दंतेवाड़ा जिले के प्राथमिक शाला बेंगलुरू में चल रहे किचन गार्डन बागवानी की सराहना की है। यूनिसेफ ने ‘फॉर एव्हरी चाइल्ड, न्यूट्रीशन‘ और ‘मन्डे मोटिवेशन‘ हैशटैग के साथ छात्रा की सब्जी लिये फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि छत्तीसगढ़ की प्राथमिक शाला बेंगलूर में बच्चे पोषण और आहार के संबंध में अनूठे तरह से सीख रहे हैं। वे स्कूल के किचन गार्डन में अपने शिक्षकों के साथ खुद अपने लिए उत्पादन करते हैं। मुख्यमंत्री…
राज्य स्तरीय गुरू घासीदास लोककला महोत्सव 16 और 17 जनवरी को : डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम करेंगे उद्घाटन, मुख्यमंत्री शामिल होंगे समापन समारोह में
रायपुर। राज्य स्तरीय गुरू घासीदास लोककला महोत्सव दुर्ग जिले के भिलाइ-3 स्थित मंगल भवन के सामने मैदान में 16 और 17 जनवरी को आयोजित किया जा रहा है। गुरू घासीदास लोककला महोत्सव का उद्घाटन समारोह 16 जनवरी को होगा। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश के आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास मंत्री डॉ.प्रेमसाय सिंह टेकाम होंगे और अध्यक्षता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरू रूद्रकुमार करेंगे। समारोह में विधायक सर्वश्री अरूण बोरा, देवेन्द्र यादव, विद्यारतन भसीन विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मुख्य…
युवा महोत्सव में विजेता प्रतिभागी और दल हुए सम्मानित
रायपुर। राज्य स्तरीय युवा महोत्सव के 37 विधाओं में प्रदेश के सभी जिला के प्रतिभागियों और दलों ने हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत सहित अन्य अतिथियों के द्वारा विभिन्न विधाओं के विजेता और उपविजेता प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र और ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किए। खेल एवं युवा कल्याण विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार लोकनृत्य : प्रथम रायपुर, द्वितीय बिलासपुर, तृतीय धमतरी। 40 वर्ष से अधिक पहला राजनांदगांव, सुकमा दूसरा, तृतीय रायपुर। लोकगीत : प्रथम राजनांदगांव, द्वितीय गरियाबंद, तृतीय रायपुर। 40 वर्ष से अधिक में…
राजधानी रायपुर कोर्ट के टॉयलेट में लगाए भगवा रंग के टाइल्स को लेकर बवाल, वकीलों ने तोड़ा
रायपुर। रायपुर जिला न्यायालय परिसर में सोमवार को वकीलों के एक समूह ने टॉयलेट के टाइल्स तोड़ दिए। जिला कोर्ट परिसर में बने शौचालय और उस पर लगे भगवा रंग के टाइल्स को लेकर वकीलों ने विरोध दर्ज कराया और टाइल्स तोड़ते हुए नारबाजी भी की। इस दौरान कुछ देर के लिए जिला कोर्ट में हंगामे के आसार थे। हालांकि टाइल्स तोड़ने के बाद वकीलों के समूह ने नाराजगी का कारण भी बताया। इसके साथ ही दोबारा भगवा रंग का टाइल्स नहीं लगाने की मांग भी की। मिली जानकारी के…
नगर पालिक निगमों के बढ़े वित्तीय अधिकार, राज्य सरकार ने राजपत्र में प्रकाशित की अधिसूचना
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य के नगर निगमों के वित्तीय अधिकारों में बढ़ोत्तरी की गई है। इन संस्थाओं में कार्य संचालन के लिए नगर पलिक निगम आयुक्त, मेयर इन काउंसिल और निगम को नए सिरे से वित्तीय अधिकार देने के संबंध में अधिसूचना राजपत्र में प्रकाशित कर दी गई है। राजपत्र में प्रकाशित अधिसूचना के अनुसार नगर पलिक निगम को तीन श्रेणियों में दस लाख से अधिक की जनसंख्या, तीन लाख से अधिक किन्तु दस लाख से कम और तीन लाख तक की श्रेणी में बांटा गया है तथा नगर…
राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में बिखरी पारंपरिक छत्तीसगढ़ी व्यंजनों की खुशबू , फरा, चीला, चौसेला, अईरसा, हिरवां पूरी, दूधफरा और धुसका रहे खास
रायपुर। राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में साइंस कॉलेज परिसर आज पारंपरिक छत्तीसगढ़ी व्यंजनों की खुशबू से महक उठा। यहां अयोजित फूड फेस्टिवल में छत्तीसगढ़ी व्यंजनों की विविधता और उसके स्वाद का खजाना दिखाई दिया। प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए प्रतिभागियों ने स्थानीय पारंपरिक व्यंजन बनाए। इनमें फरा, चीला, चौसेला, अईरसा, हिरवां पूरी, दूध फरा, दहरोरी, धुसका, जीमीकंद की सब्जी, ठेठरी, खुरमी व्यंजनों खास रहे। इसके साथ बस्तर की चापड़ा चटनी, अमारी फूल की चटनी-शर्बत और ईमली से बना लाटा से लोगों के मुंह में पानी आ गया। प्रतियोगिता में…
8 वर्ष से अधिक की सेवा अवधि पूर्ण करने वाले, व्याख्याता एवं शिक्षक का स्कूल शिक्षा विभाग में संविलियन होगा
रायपुर। एक जनवरी 2020 को 8 वर्ष अथवा उससे अधिक की सेवा अवधि पूर्ण करने वाले व्याख्याता (पं./न.नि) एवं शिक्षक (पं./न.नि) का स्कूल शिक्षा विभाग में संविलियन किया जाना है। जिला पंचायत रायपुर द्वारा पदनामवार एकीकृत ग्रामीण एवं शहरी वरिष्ठता सूची का प्रकाशन जिला पंचायत कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर प्रदर्शित करते हुए चस्पा किया गया है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रायपुर के निर्देश पर सर्व संबंधितों को सूचित किया जाता है कि उक्त प्रदर्शित की गई प्रारंभिक वरिष्ठता सूची में यदि कोई त्रुटि अथवा दावा-आपत्ति हो तो 20…
राजभवन में स्वागत समारोह के संबंध में राज्यपाल के सचिव श्री बोरा ने ली समीक्षा बैठक
रायपुर। राज्यपाल के सचिव सोनमणि बोरा ने आज यहां राजभवन में गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले स्वागत समारोह के संबंध में समीक्षा बैठक ली। इस अवसर पर कलेक्टर एस. भारतीदासन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शेख आरिफ हुसैन, आयुक्त नगर निगम रायपुर शिव अनंत तायल एवं राजभवन के अधिकारी उपस्थित थे। श्री बोरा ने राजभवन में आयोजित होने वाले स्वागत समारोह की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिए। श्री बोरा ने कहा कि इस कार्यक्रम में प्रोटोकाल के अनुसार विशिष्ट जनों को आमंत्रित किया जाएगा। बैठक…
राशन कार्ड धारियों को फरवरी एवं मार्च का चावल मिलेगा एक साथ, खाद्य विभाग द्वारा आबंटन आदेश जारी
रायपुर। प्रदेश के राशन कार्ड धारी उपभोक्ताओं को फरवरी एवं मार्च 2020 का चावल एक साथ मिलेगा। खाद्य विभाग द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली द्वारा प्रदेश के उचित मूल्य दुकानों से वितरण के लिए फरवरी एवं मार्च 2020 के लिए चावल का आबंटन एकमुश्त जारी कर दिया गया है। फरवरी एवं मार्च माह का चावल वितरण फरवरी में चावल उत्सव का आयोजन कर किया जाएगा। राशन कार्ड धारी उपभोक्ता अपनी सुविधानुसार एक ही माह का अथवा दोनों माह का चावल एक साथ उठा सकता है। उपभोक्ता को दो माह का चावल…
