त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन : मतदाता चार रंग के मतपत्रों का उपयोग करेंगे, सबसे पहले पंच पद की होगी गणना

रायपुर। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन में पंच, सरपंच, जनपद पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य चार पदों के लिये एक साथ मतदान किया जाएगा और सामान्य रूप से मतदान के तत्काल बाद मतदान केन्द्र में ही मतगणना का कार्य किया जाएगा। रायपुर जिले के एनआईटी और शासकीय दानी विद्यालय में गत दिवस करीब 3360 पीठासीन अधिकारियों और मतदान अधिकारी क्रमांक 1 को मतदान एवं मतगणना का प्रशिक्षण दिया गया। उल्लेखनीय है कि रायपुर जिले में पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में आरंग और अभनपुर जनपद में 28 जनवरी और दूसरे चरण…

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने मकर संक्रांति, पोंगल और लोहड़ी की दी शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जनता को मकर संक्रांति, पोंगल और लोहड़ी पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सभी लोगों के लिए सुख-समृद्धि की कामना की है। नव सृजन, असीम प्रेम एवं सौहार्द के प्रतीक पर्व लोहड़ी की आप सभी को लख लख बधाईयां।#HappyLohri pic.twitter.com/7ensc69pkk — Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) January 13, 2020 मुख्यमंत्री ने आज यहां जारी शुभकामना संदेश में कहा है कि सूर्य को अन्न धन का दाता और समस्त ऊर्जा का आधार माना गया है। भारत में सूर्य के दक्षिणायन से…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे युवा महोत्सव का समापन

रायपुर। राजधानी रायपुर के साईंस कॉलेज परिसर में आयोजित राज्य स्तरीय युवा महोत्सव कार्यक्रम का समापन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा 14 जनवरी को दोपहर 2 बजे किया जाएगा। समापन समारोह की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत करेंगे। समापन समारोह में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टी.एस. सिंहदेव, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, ग्रामोद्योग…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रेडियोवार्ता ‘लोकवाणी‘ में आम जनता से हुए रू-ब-रू, राज्य सरकार के एक वर्ष के कामकाज का दिया ब्यौरा

एंकर –  सभी श्रोताओं को नमस्कार, जय जोहार। – लोकवाणी की छठवीं कड़ी के लिए माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी आकाशवाणी के रायपुर स्टूडियो पधार चुके हैं। – माननीय मुख्यमंत्री जी आपको आकाशवाणी परिवार की ओर से, लोकवाणी के श्रोताओं की ओर से, और अभी इस कार्यक्रम को सुन रहे सभी साथियों की ओर से नववर्ष की गाड़ा-गाड़ा बधाई। – आपके नेतृत्व में बीते वर्ष-2019 में छत्तीसगढ़ में उत्साह, उमंग, स्वाभिमान, अस्मिता और नई ऊर्जा से आगे बढ़ने का नया दौर शुरू हुआ है। छत्तीसगढ़ नई दिशाओं में आगे बढ़ा…

मुख्यमंत्री ने टीवी एंकर की चुनौती स्वीकारी, कार्यक्रम के दौरान हथेली पर चलाया भौंरा

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज यहां निजी न्यूज़ चैनल द्वारा आयोजित ’देश का नया विश्वास छत्तीसगढ़’ कार्यक्रम में पहुंचे थे। राज्य सरकार के काम-काज, सरकार के विजन और राष्ट्रीय परिदृश्य पर विचार-विमर्श के दौरान टीव्ही एंकर ने अचानक मुख्यमंत्री से पूछा कि क्या वे भौंरा चलाकर दिखा सकते हैं। एंकर ने अपनी जेब से भौंरा निकालकर मुख्यमंत्री को दिया। श्री बघेल ने बात-चीत के दौरान भौंरें पर डोरी लपेटी और मंच पर ही बड़ी आसानी से भौंरा चलाकर दिखाया, उन्होंने भौंरे को अपनी हथेली पर लेकर नचाया।

खेल एवं संस्कृति को जीवित रखने का सराहनीय प्रयास -राज्यपाल, मुख्यमंत्री ने युवाओं को दिया नया नारा : खेलबो-जीतबो-गढ़वो नवा छत्तीसगढ़

रायपुर। स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर तीन दिवसीय राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का रंगारंग आगाज रायपुर के साईंस कॉलेज मैदान में हुआ। मुख्य अतिथि राज्यपाल अनुसुईया उइके, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित विशिष्ट अतिथियों ने दीप प्रज्जवलन कर समारोह का शुभारंभ किया। इस अवसर पर राज्यपाल अनुसुईया उइके ने युवा महोत्सव के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल को बधाई देते हुए कहा कि इससे छत्तीसगढ़ के विभिन्न ग्रामीण खेलों, लोक नृत्य, ललित कला और शास्त्रीय संगीत पर आधारित प्रतियोगिताओं से ग्रामीण खेल प्रतिभाएं…

राज्य स्तरीय युवा महोत्सव के शुभारंभ समारोह में मुख्यमंत्री गेड़ी चढ़े

रायपुर। राजधानी रायपुर के साईंस कॉलेज मैदान में स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर आज 12 जनवरी से प्रारंभ हुए तीन दिवसीय राज्य स्तरीय युवा महोत्सव के शुभारंभ के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अतिथियों के साथ मंच के नीचे उतरे और वहां गेड़ी पर चढ़े। युवाओं की तालियों से मैदान गूंज उठा। मुख्यमंत्री के साथ विधायक मोहन मरकाम भी गेंड़ी पर चढ़े। इस अवसर पर युवा कल्याण एवं खेल मंत्री उमेश पटेल भी उपस्थित थे।

युवा महोत्सव में राज्यपाल अनुसुईया उइके और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की टीम ने रस्साकशी में की जोर आजमाईश

रायपुर। स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर आज राजधानी रायपुर में साइंस कॉलेज मैदान में तीन दिवसीय युवा महोत्सव का शुभारंभ हुआ। युवा महोत्सव के शुभारंभ के बाद राज्यपाल अनुसुईया उइके और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की टीम ने रस्साकशी प्रतियोगिता में जोर आजमाईश की इस जोर आजमाईश में युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। युवा महोत्सव में छत्तीसगढ़ के परम्परागत खेलों में युवाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया है। रस्साकसी के अलावा गोंटा, भौंरा, फुगड़ी, गेंड़ी, दौड़ सहित अन्य पारंपरिक खेलों में भी राज्यपाल और मुख्यमंत्री…

खेल प्राधिकरण का गठन सराहनीय, अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाज विजेन्दर सिंह

रायपुर। राज्य स्तरीय युवा महोत्सव के शुभारंभ सत्र को सम्बोधित करते हुए अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाज और देश के लिए ओलंम्पिक में पदक विजेता विजेन्दर सिंह छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा खेल प्राधिकरण गठन की सराहना की। उन्होंने कहा कि इससे खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। ओलंपियन विजेन्दर सिंह ने युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि खेल में हारता कोई नही, खिलाड़ी या तो जीतता है या सीखता है। उन्होंने छत्तीसगढ़ में खेलों के विकास के लिए खेल विकास प्राधिकरण के गठन के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बधाई दी।…

राज्य युवा महोत्सव में कर्मा नृत्य की रही धूम

रायपुर। रायपुर के साईंस कॉलेज मैदान में आयोजित राज्य युवा महोत्सव के पहले दिन मुख्य मंच में आज बिलासपुर, कबीरधाम, बालोद और धमतरी जिले के कलाकारों ने कर्मा नृत्य प्रस्तुत कर धूम मचा दी। पारंपरिक गीतों एवं धुन पर समूह में नृत्य करके युवक-युवतियों ने सबका मन मोह लिया। दर्शकों ने खूब ताली बजायी। छत्तीसगढ़ की संस्कृति में प्रचलित अनेक लोक नृत्यों में से कर्मा नृत्य एक है। कर्मा नृत्य राज्य के बिलासपुर, दुर्ग, रायपुर, राजनांदगांव, रायगढ़, सरगुजा, जशपुर, कोरिया, कवर्धा जिले में निवास करने वाली जनजातियों द्वारा किया जाता…