रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सिक्खों के दसवें गुरू और खालसा पंथ के संस्थापक गुरू गोविन्द सिंह जी की जयंती के अवसर पर सिक्ख समाज सहित प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा है कि गुरु गोविंद सिंह ने सदा प्रेम, एकता, भाईचारे का संदेश दिया।उनके जीवन का दर्शन था कि धर्म का मार्ग सत्य का मार्ग है और सत्य की सदैव विजय होती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य शासन द्वारा इस वर्ष पहली बार गुरू गोविन्द सिंह जयंती पर दो जनवरी को…
श्रेणी: जिला
प्रादेशिक खबरें
मीठी यादें लेकर गए देश-विदेश के जनजातीय कलाकार : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का माना आभार
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के साईंस कॉलेज मैदान में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में भाग लेने आए देश के विभिन्न राज्यों और छह देशों के जनजातीय कलाकारों की सभी टीमे अपने निवास स्थान को रवाना हो चुकी हैं। अरूणाचल प्रदेश का दल आज रात्रि 10 बजे अपने गंतव्य के लिए रवाना हो जाएंगे। कलाकारों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति इस भव्य आयोजन के लिए आभार प्रकट किया है। देश के विभिन्न राज्यों और छह देशों से आए कलाकार यहां से मीठी यादें लेकर गए हैं।…
कल्लूबंजारी उपार्जन केन्द्र के नोडल अधिकारी को नोटिस जारी करने के निर्देश
रायपुर। खाद्य विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने आज राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव विकासखंड के अर्जुनी, छुरिया एवं कल्लूबंजारी धान उपार्जन केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया। डॉ. सिंह ने महाराष्ट्र सीमा से लगे कल्लूबंजारी चेक पोस्ट बेरियर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने धान उपर्जान केन्द्रों में बारदानों के भौतिक सत्यापन तथा खरीदे जा रहे धान की गुणवां पर विशेष ध्यान देेने के निर्देश दिए। खाद्य सचिव ने निरीक्षण के दौरान धान उपार्जन केन्द्रों में किसानों से चर्चा की। किसानों द्वारा बताई गई समस्याओं का उचित समाधान करने के निर्देश…
‘गढ़बो डिजिटल छत्तीसगढ़‘, माता-पिता के साथ राष्ट्रीय खिलाड़ी ने दी ऑनलाईन परीक्षा
रायपुर। मुख्यमंत्री शहरी कार्यात्मक साक्षरता कार्यक्रम ‘‘गढ़बो डिजिटल छत्तीसगढ़‘‘ अंतर्गत प्रदेश के ई-साक्षरता केन्द्रों में ऑनलाईन बाह्य मूल्यांकन 28, 30 एवं 31 दिसम्बर 2019 को आयोजित किया गया। रायपुर जिले के टिकरापारा ई-साक्षरता केन्द्र में कराटे की राष्ट्रीय खिलाड़ी प्रतिक्षा साखरे ने अपने पिता गणेश साखरे, माता नीता साखरे नेे 30 दिवसीय पाठ्यक्रम पूर्ण करने के पश्चात् बाह्य मूल्यांकन में भाग लेकर सफलता प्राप्त की। इसी प्रकार महासमुंद जिले में रूपा चंद्राकर एवं उनके बेटे योगेश चंद्राकर ने एक साथ परीक्षा दिलाई और दोनो ने परीक्षा में सफलता हासिल की।…
पंचायत आम निर्वाचन : 30 दिसम्बर को 2,139 नामांकन दाखिल
रायपुर। छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायतीराज संस्थाओं के आम निर्वाचन के लिए नामांकन दाखिल करने के पहले दिन 30 दिसम्बर को कुल दो हजार 139 उम्मीदवारों ने विभिन्न पदों के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। वार्ड पंच के एक हजार 928 पदों के लिए एक हजार 997, सरपंच के 119 पदों के लिए 125, जनपद पंचायत सदस्य के 15 पदों के लिए 15 तथा जिला पंचायत सदस्य के दो पदों के लिए दो नामांकन पत्र 30 दिसम्बर को प्राप्त हुए। इस तरह पहले दिन कुल दो हजार 064 पदों के लिए…
राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को नववर्ष की दी शुभकामनाएं
रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके ने प्रदेशवासियों को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके मंगलमय और खुशहाल जीवन की कामना की है। उन्होंने कहा है कि नया वर्ष प्रदेश के नागरिकों के जीवन में सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली लाएगा। नया वर्ष हम सबके लिए एक नई सुबह के साथ ही हमें उमंग और उत्साह के साथ प्रगति के पथ पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा। राज्यपाल ने अपने संदेश में प्रदेश के नागरिकों से आह्वान करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ आदिवासी एवं प्राकृतिक संसाधनों से बहुल राज्य है। आदिवासियों…
त्रिपुरा के लोक कलाकारों ने राजभवन परिसर का किया अवलोकन
रायपुर। राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में शामिल होने आए त्रिपुरा के लोक कलाकारों ने आज यहां राजभवन पहुंचकर राजभवन परिसर का अवलोकन किया। उन्होंने इस अवसर पर लोक नृत्य प्रस्तुत किया। ज्ञातव्य है कि तृतीय श्रेणी फसल कटाई एवं कृषि से संबंधित नृत्य में त्रिपुरा को तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ है।
खेल की बेहतर अधोसंरचना उपलब्ध कराने सरकार संकल्पित : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर। फ्लड लाइट स्टेडियम में बड़ी संख्या में मौजूद युवाओं और खिलाडियों को देखकर मुझे बहुत खुशी हो रही है। क्रिकेट में रूचि रखने वाले युवाओं को सर्व सुविधायुक्त स्टेडियम मिल जाए तो इससे बेहतर क्या होगा। यह बात कल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भिलाई के वार्ड नंबर 26 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में फ्लड लाइट स्टेडियम के लोकार्पण अवसर पर कही। उन्होंने इस अवसर पर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में साढ़े सात करोड़ रूपए के विकास कार्यों की स्वीकृति भी दी। यह स्टेडियम 1.37 करोड़ की लागत से बनाया गया है।…
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को दी नए वर्ष की शुभकामनाएं
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को नए वर्ष 2020 की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं । मुख्यमंत्री ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के लिए वर्ष 2019 उपलब्धियों भरा रहा । चाहे किसानों की कर्ज माफी हो, 2500 प्रति क्विंटल पर धान खरीदी, सभी परिवारों को 35 किलो चावल, 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ, जैसे बड़े फैसले लिए गए, साथ ही लोहंडीगुड़ा के किसानों को उनकी जमीन लौटाने का ऐतिहासिक फैसला लिया गया और उस पर अमल किया गया। शहरी क्षेत्रों में छोटे भूखंडों की रजिस्ट्री प्रारंभ की गई…
छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड से लोगों को राहत दिलाने, CM भूपेश बघेल ने कलेक्टरों को दिए अलाव जलवाने के निर्देश
रायपुर। प्रदेश में शीत लहर से लोगों को बचाव के लिए राजधानी रायपुर सहित सभी नगरीय निकायों एवं ग्रामीण इलाकों में अलाव की व्यवस्था की गई है। अलाव जलने से लोगों को ठंड से बचाव में काफी राहत मिली है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार मुख्य सचिव ने सभी जिला कलेक्टरों को शीत लहर से बचाव के सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। निर्देशानुसार राजधानी रायपुर के नगर पालिका निगम जोन-तीन के अंतर्गत शंकर नगर हाट बाजार, नेकी की दीवार (गांधी उद्यान), शंकर नगर चौपाटी, पंडरी स्कूल…
