उत्तर बस्तर कांकेर। कानूनी जागरूकता पर आधारित फिल्मों का राष्ट्रीय लघु फिल्म समारोह व प्रतियोगिता (शूट फॉर लीगल अवेयरनेस) का आयोजन बिलासपुर में 15 एवं 16 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव श्री सिद्धार्थ अग्रवाल ने बताया कि राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के कार्यपालक अध्यक्ष न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार मिश्रा के निर्देश एवं मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर द्वारा लोंगो के बीच विधिक जागरूकता फैलाने के लिए यह आयोजन किया जा रहा है,…
श्रेणी: जिला
प्रादेशिक खबरें
धान का उठान नहीं करने वाले 06 मिलर्स को कारण बताओ नोटिस जारी
धमतरी। कस्टम मिलिंग की अनुमति प्राप्त कर धान का उठाव नहीं किए जाने पर कलेक्टर रजत बंसल ने जिले के 06 मिलर्स को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन्होंने छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी मिलिंग नीति के अनुरूप समर्थन मूल्य पर उपार्जित धान की कस्टम मिलिंग करने के निर्देश दिए हैं। गौरतलब है कि खरीफ विपणन वर्ष 2019-20 में किसानों से उपार्जित धान की कस्टम मिलिंग के लिए जिले के पंजीकृत राईस मिलर्स को अनुमति जारी की गई है। साथ ही अविलंब मार्कफेड के प्रतिनिधि जिला विपणन अधिकारी से अनुबंध…
राज्य स्तरीय युवा महोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से शुरू, राजधानी में 12 जनवरी से होगा तीन दिवसीय महोत्सव का आगाज
रायपुर। राजधानी रायपुर में आगामी 12 जनवरी से तीन दिवसीय राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का आगाज होगा। शासन-प्रशासन स्तर पर युवा उत्सव की तैयारियां जोर-शोर से शुरू कर दी गई हैं। राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का उद्घाटन 12 जनवरी को राजधानी में सुबह 10 बजे होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशन और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल के मार्गदर्शन पर ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को निखारने और छत्तीसगढ़ की कला संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए इस बार प्रदेश में भव्य तरीके से युवा महोत्सव का आयोजन किया जा…
उपयोजना मद की राशि से हितग्राहियों के जीवन में परिवर्तन आए : डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम
रायपुर। आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में आदिवासी क्षेत्र उपयोजना एवं अनुसूूचित जाति उपयोजना मद अंतर्गत विभिन्न विकास विभाग के कार्यो की समीक्षा की गई। डॉ. टेकाम ने समीक्षा बैठक में अधिकारियों से कहा कि उपयोजना मद की राशि के उपयोग से वहां के लोगों के जीवन में परिवर्तन आए, उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो और उनकों मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो। डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने कहा कि उपयोजना मद की राशि से जहां अच्छा काम…
मीडिया प्रतिनिधियों और पेंशनर्स एसोसिएशन सहित अनेक संगठनों और नागरिकों ने मुख्यमंत्री को नए वर्ष की शुभकामनाएं दी
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहाँ उनके निवास कार्यालय में मीडिया प्रतिनिधियों और पेंशनर्स एशोसिएशन सहित विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि मंडलों, अनेक जनप्रतिनिधियों और प्रबुद्ध नागरिकों ने मुलाकात कर उन्हें नए वर्ष की शुभकामनाएं दी। मीडिया प्रतिनिधियों में सर्वश्री मोहन तिवारी, गोकुल सोनी, सुकांत राजपूत, पीयूष मिश्रा और मनोज साहू शामिल थे। पेंशनर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल ने अध्यक्ष वीरेंद्र नामदेव के नेतृत्व में मुख्यमंत्री से मुलाकात की।
मुख्यमंत्री ने सतपुड़ा वन्यजीव फाउंडेशन द्वारा प्रकाशित नए वर्ष के कैलेण्डर का विमोचन किया
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां अपने निवास कार्यालय में सतपुड़ा वन्यजीव फाउंडेशन द्वारा प्रकाशित वर्ष 2020 के कैलेण्डर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर उपस्थित सतपुड़ा वन्यजीव फाउंडेशन के अध्यक्ष संदीप पौराणिक को कैलेण्डर के विमोचन पर बधाई और शुभकामनाएं दी। कैलेण्डर में छत्तीसगढ़ के जंगलों में पाए जाने वाले वन्य जीवों को भी प्राकृतिक परिवेश में सुंदर चित्रों के माध्यम से प्रकाशित किया गया है।
मुख्यमंत्री बघेल को मुख्य सचिव, डीजीपी और पीसीसीएफ ने दी नववर्ष की शुभकामनाएं
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में मुख्यसचिव आर.पी. मंडल, पुलिस महानिदेशक डी.एम.अवस्थी और प्रधान मुख्य वन संरक्षक राकेश चतुर्वेदी ने मुलाकात कर उन्हें नववर्ष की बधाई और शुभकामनाएं दी।
पुलिस अधिकारी दूसरों की अच्छाईयों से सीख लें : डी.जी.पी.
रायपुर। पुलिस मुख्यालय अटल नगर नवा रायपुर में आज नववर्ष मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक डी.एम. अवस्थी ने सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नववर्ष की शुभकामनाएं देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी। श्री अवस्थी ने अपने सम्बोधन में कहा कि सभी पुलिस अधिकारी-कर्मचारी दूसरों की कमियों को न देखते हुए उनकी अच्छाईयों से सीख लें और सभी लोग आपसी मतभेदों को भुलाकर आपसी सामंजस्य बनाकर कार्य सम्पादित करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश की बेहतर कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए…
मुख्यमंत्री ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर की नववर्ष की शुरूआत, श्रमिक भाई-बहनों को मिठाई खिलाकर-कम्बल भेंट कर नए वर्ष की खुशियां बांटी
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राजधानी रायपुर के गांधी मैदान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर नए वर्ष 2020 की शुरूआत की। मुख्यमंत्री इसके बाद कोतवाली के पास चावड़ी में मेहनतकश मजदूर भाई-बहनों को मिठाईयां खिलाकर और कम्बल भेंट कर उनके साथ नववर्ष की खुशियां बांटी। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने प्रदेशवासियों को नये वर्ष की बधाई देते हुए इस मौके पर प्रदेश के श्रमवीरों के लिए एक नई योजना प्रारंभ करने की घोषणा भी की। इसमें पंजीकृत मजदूर के काम के दौरान मृृत्यु पर परिवार…
मुख्यमंत्री को मंत्रिगणों, सांसद और विधायकों ने दी नववर्ष की शुभकामनाएं
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिया, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेम साय सिंह, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरू रूद्र कुमार, बस्तर सांसद दीपक बैज, राज्य सभा सांसद श्रीमती छाया वर्मा, रायपुर पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय, जगदलपुर के विधायक रेखचंद जैन ने सौजन्य मुलाकात कर उन्हें नववर्ष की बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने भी उन्हें मिठाई खिलाकर नववर्ष की शुभकामनाएं दी। प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए जनप्रतिनिधियों, प्रतिनिधि मण्डलों, सामाजिक संगठनों…
