रायपुर। राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के दूसरे दिन भी आज देर रात तक छत्तीसगढ़ सहित भारत के कई प्रदेशों और दूसरे देशों से आए आदिवासी नृत्य दलों ने रंगारंग आकर्षक प्रस्तुतियां दी। गीत, संगीत, नृत्य और रंगों के सम्मोहन में दर्शकों के साथ ही अतिथिगण भी देर रात तक बंधे रहे। ऊपर मंच पर कलाकारों के और नीचे अतिथियों व दर्शकों के पैर लगातार थिरकते रहे। राज्यपाल अनुसुईया उइके, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, मंत्रीगण और अन्य अतिथिगण थाईलैंड और बेलारूस के नृत्य दलों की प्रस्तुति के दौरान…
श्रेणी: जिला
प्रादेशिक खबरें
नृत्य और संगीत आदिवासियों के जीवन का अभिन्न अंग : राज्यपाल अनुसुईया उइके
रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज साईंस कॉलेज मैदान में चल रहे राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में शामिल हुए। इस अवसर पर राज्यपाल ने देश-विदेश से आए लोक कलाकारों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आदिवासियों की संस्कृति बहुत समृद्ध रही है। हर प्रदेश की संस्कृति वहां की भौगोलिक स्थिति के अनुसार अलग-अलग है। यहां कई आदिवासी नृत्य देखने को मिले हैं, जो पहले देखने को नहीं मिले थे। इस राष्ट्रीय महोत्सव के दौरान अनेकता में एकता की भावना दिखाई दे रही है, जिससे…
एक ही स्थान पर विभिन्न संस्कृतियों का समागम : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज साईंस कॉलेज मैदान में चल रहे राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में शामिल हुए। इस अवसर पर राज्यपाल ने देश-विदेश से आए लोक कलाकारों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आदिवासियों की संस्कृति बहुत समृद्ध रही है। हर प्रदेश की संस्कृति वहां की भौगोलिक स्थिति के अनुसार अलग-अलग है। यहां कई आदिवासी नृत्य देखने को मिले हैं, जो पहले देखने को नहीं मिले थे। इस राष्ट्रीय महोत्सव के दौरान अनेकता में एकता की भावना दिखाई दे रही है, जिससे…
यह साल किसानों की समृद्धि का रहा : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर। हमारी सरकार की योजनाओं की वजह से कृषकों को खेती पर भरोसा लौटा है। 2500 रूपए में धान खरीदी एवं कर्जमाफी के निर्णय से किसानों को आर्थिक संबल मिला। इस साल प्रदेश के किसानों की समृद्धि का साल रहा, यह बात मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ग्राम पतोरा में आयोजित कार्यक्रम में कही। वे सार्वजनिक हनुमान मन्दिर उत्सव में भाग लेने पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि सरकार ने न केवल कृषकों को फसल का उचित दाम दिलाने को लेकर पहल की है अपितु ग्रामीण विकास की…
जम्मू कश्मीर के गुजर बकरवाल नृत्य ने दिया एकता और शांति का संदेश, ओडिसा का सिंगारी नृत्य दर्शकों में भर दिया जोश
रायपुर। राजधानी रायपुर में आयोजित 3 दिवसीय राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के दूसरे दिन भी आदिवासी संस्कृति की झलक नृत्य और संगीत से सराबोर रहा। देश के अलग अलग प्रान्तों से आये दलों ने अपने रीति-रिवाजों और परम्पराओं की आकर्षक प्रस्तुति दी जो दर्शकों को रोमांचित कर दिया। सांध्यबेला में जम्मू कश्मीर से आये 18 सदस्यों के दल ने एकता और शांति का ऐसा संदेश दिया कि दर्शक दीर्घा तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान हो गया। अपनी धरती की खूबसूरती और उससे लगाव को दल ने भाव सहित प्रस्तुत किया।…
संस्कृति मंत्री श्री भगत से राज्यों से आए कलाकारों ने की मुलाकात
रायपुर। संस्कृति मंत्री अमरजीत से आज राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में आए असम सहित कई राज्यों के प्रतिभागी कलाकारों ने मुलाकात की। श्री भगत ने जनजातीय कलाकारों से आत्मीयता से बातचीत की। चर्चा में कलाकारों ने कहा कि छत्तीसगढ़ आकर उन्हें बहुत अच्छा लगा। जब भी मौका लगा तो वे पुनः छत्तीसगढ़ आयेंगे। कलाकारों ने राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के आयोजन को सराहनीय बताया और कहा कि इससे आदिवासी कलाकारों को राष्ट्रीय स्तर पर अपने प्रतिभा का प्रदर्शन करने का मौका मिला। एक दूसरे की संस्कृति और परम्परा को जानने…
शिक्षक प्रोत्साहन के लिए पुरस्कार, सक्रिय शिक्षकों की जानकारी 10 जनवरी तक मंगाई गई
रायपुर। इस वर्ष सम्रग शिक्षा के अंतर्गत प्रत्येक विकासखण्ड से एक शिक्षक और 27 जिलों से एक-एक शिक्षक सहित कुल 176 शिक्षकों का चयन कर उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा। समग्र शिक्षा के प्रबंध संचालक ने इस संबंध में सभी जिला शिक्षा अधिकारी, डाइर्ट के प्राचार्यों, जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा को अपने जिले के एक सक्रिय शिक्षक और जिले के सभी विकासखण्डों से एक-एक सक्रिय शिक्षक का विवरण 10 जनवरी 2019 तक अनिवार्य रूप से भेजने के निर्देश दिए हैं। निर्देश में कहा गया है कि इसके लिए प्रत्येक जिले,…
परम्परागत चिकित्सा पद्धति में है कई रोगों का इलाज
रायपुर। छत्तीसगढ़ की जैव विविधता पूरे देश में प्रसिद्ध है यहां के वनांचल में वनोषौधियों का अकुत भण्डार है। आदिवासी अंचलों में परम्परागत चिकित्सों द्वारा इसका बड़े पैमाने पर उपचार के लिए उपयोग किया जाता है। राज्य सरकार द्वारा परम्परागत चिकित्सा पद्धति को बढ़ावा देने के लिए टेªडिशनल मेडिसिन बोर्ड का गठन करने का निर्णय लिया गया है। साईंस कॉलेज मैदान में आयोजित राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में देशी चिकित्सा पद्धतियों के स्टॉल भी लगाए गए हैं। इन स्टॉलों में परम्परागत चिकित्सकों (वैद्य) द्वारा लोगों का इलाज भी किया जा…
स्वाद में लजीज पैरा फुटु आदिवासी अंचलों से अब फाइव स्टार होटलों तक
रायपुर। आदिवासी अंचलों में खाएं जाने वाला पैरा फुटु (मशरूम) बेहतरीन स्वाद की बदौलत फाइव स्टार होटलों में लजीज व्यंजनों के रूप में परोसा जाता है। प्रोटीन का बढ़िया स्रोत यह व्यंजन अब आमजनों में तेजी से लोकप्रिय होता जा रहा है। पहले पैरा फुटु केवल बरसात के मौसम में मिलता था लेकिन महिला समूहों द्वारा इसका अब बारह महीने उत्पादन किया जा रहा है। कृषि और उससे जुड़े विभागों द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त करने के लिए मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। साईंस कॉलेज…
छत्तीसगढ़ के विकास में संयुक्त राष्ट्र की संस्थाएं करेंगी सहयोग, राज्य योजना आयोग की यू.एन. रेजीडेण्ट कॉर्डिनेटर के साथ बैठक में सहमति
रायपुर। राज्य के विकास में यूनाइटेड नेशंस की विभिन्न संस्थाएं सहयोग करेंगी। इस संबंध में शुक्रवार को राज्य योजना आयोग छत्तीसगढ़ एवं यूएन रेजीडेण्ट कॉर्डिनेटर की बैठक में सहमति व्यक्त की गई। बैठक में यूएन रेजीडेण्ट कॉर्डिनेटर रेनेटा लोक डेसालिएन, छत्तीसगढ़ राज्य योजना के उपाध्यक्ष अजय सिंह, राज्य योजना आयोग के सदस्य डॉ. के. सुब्रमणियम, मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा एवं शासन के विभागों के प्रमुख अधिकारियों एवं यूएन एजेंसियों के प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में यूएन की सुश्री रेनेटा ने कहा कि वे छत्तीसगढ़ के दौरे पर फिर…
