धोबी समाज ने स्वाभिमान दिवस के रूप में मनाया मुख्यमंत्री का जन्मोत्सव, गिरीश देवांगन ने काटा छत्तीसगढ़िहा केक

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश धोबी समाज ने राज्य सरकार द्वारा रजककार बोर्ड बनाए जाने के खुशी में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जन्मोत्सव बड़ी धूम-धाम से स्वाभिमान दिवस के रूप में मनाया और खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन को मुख्य अतिथि के रुप में आमंत्रित कर छत्तीसगढ़िहा केक अंगाकर रोटी कटवाया। समाज जनों को संबोधित करते हुए श्री देवांगन ने कहा- धोबी समाज की पहचान अब राष्ट्रीय स्तर से बनने लगी है और राष्ट्रीय स्तर से संगठन बन चुका है, यह बहुत बड़ी बात है रजककार बोर्ड का गठन धोबी…

लोकवाणी में इस बार ’जिला स्तर पर विशेष रणनीति से विकास की नई राह’ विषय पर होगी बात

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लोकवाणी में इस बार ’जिला स्तर पर विशेष रणनीति से विकास की नई राह’ विषय पर बातचीत करेंगे। इस संबंध में इच्छुक व्यक्ति आकाशवाणी रायपुर के दूरभाष नंबर 0771-2430501, 2430502, 2430503 पर 25, 26 एवं 27 अगस्त को अपरान्ह 3 से 4 बजे के बीच फोन करके अपने सवाल रिकॉर्ड करा सकते हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी की 21 वीं कड़ी का प्रसारण 12 सितंबर 2021 को होगा। लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केंद्रों, एफएम रेडियो और क्षेत्रीय समाचार…

मुख्यमंत्री ने कटघोरा के पास सड़क हादसे में मरवाही विधायक के बेटे प्रवीण ध्रुव सहित तीन लोगों की मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कल रात कोरबा जिले के कटघोरा के समीप हुए सड़क हादसे में 3 लोगों की मृत्यु पर गहरा दुख प्रकट किया है। मृतकों में शामिल प्रवीण धु्रव मरवाही विधायक डॉ. के. के. ध्रुव के सुपुत्र हैं। मुख्यमंत्री ने इस सड़क दुर्घटना में मृतकों के परिवारजनों के प्रति अपनी शोक संवेदना प्रकट की है। श्री बघेल ने ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा की शांति और उनके परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है।

आदिवासी बाहुल्य छोटे से गांव के मोहेंद्र का एमबीबीएस बनने का सपना हुआ साकार, राज्य सरकार ने निर्बाध पढ़ाई के लिए दिया लैपटॉप

रायपुर। गरियाबंद जिले के आदिवासी बाहुल्य विकासखंड छुरा के एक छोटे से गांव संबलपुर में रहने वाले होनहार आदिवासी युवक मोहेंद्र दीवान का एमबीबीएस बनने का सपना पूरा होने जा रहा है। संबलपुर के मोहेंद्र कड़ी मेहनत और लगन की बदौलत अपना ही नहीं परिवार और गांव का भी सपना पूरा करने में जुटा है। मोहेन्द्र को खड़मा के हाई स्कूल में कक्षा दसवीं की परीक्षा 82 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होने के बाद प्रयास विद्यालय में प्रवेश मिला। जगदलपुर के प्रयास आवासीय विद्यालय में दो साल रहकर जीव…

दुर्गम इलाकों में गंभीर मरीजों को निजी वाहनों से अस्पताल पहुंचाकर बचायी गई सैकड़ों जिन्दगानियां

रायपुर। घने वन और दुर्गम रास्ते के बीच भी लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं अब पहुंचने लगी है। जच्चे बच्चे की देखभाल की बात हो या अन्य किसी बीमारी के कारण आपात स्थिति की बात हो, अब दंतेवाड़ा जिले में किसी मरीज को अस्पताल पहुंचने में कोई दिक्कत नहीं हो रही है। सुगम स्वास्थ्य योजना में दुर्गम इलाकों में रहने वालों सैकड़ों मरीजों को निजी वाहन सुविधा उपलब्ध कराकर अस्पताल पहुंचाया गया है, इससे इन लोगों को नया जीवन मिला है। छत्तीसगढ़ सरकार वनांचल क्षेत्रों की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत कर…

समूह की महिलाएं चला रहीं ड्रायविंग प्रशिक्षण कक्षाएं, दो माह में महिलाओं ने कमाए एक लाख रुपए

रायपुर। राज्य सरकार ने गौठानों से जुड़ी स्व-सहायता समूह की महिलाओं को कई प्रकार की आजीविका मूलक गतिविधियों सेे जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने की पहल की है। दूरस्थ वनांचल और आदिवासी जिले जशपुर के बालाछापर गोठान में महिलाओं को वर्मी कम्पोस्ट बनाने, बकरी पालन, मुर्गी पालन, रेशम से धागा निकालने जैसे कई कामों के साथ ड्रायविंग प्रशिक्षण कक्षाओं के संचालन से जोड़ा गया है। बालाछापर गौठान की लक्ष्मी स्व-सहायता समूह की महिलाएं सफलतापूर्वक 2 माह से ड्रायविंग प्रशिक्षण कक्षाओं का संचालन कर रही हैं। उन्होने 2 माह में ही एक लाख…

छत्तीसगढ़ की ढोकरा राखियां पहुँची विदेशी बाजारों तक ढोकरा राखियों के निर्माण से तीन स्व सहायता समूह की तीस महिलाओं को मिला रोजगार

रायपुर। बहन भाई के पवित्र रिश्ते एवं प्रेम के बंधन का त्यौहार रक्षाबंधन के आते ही बाजार में रंग बिरंगी सैकड़ों राखियों की दुकानें सज जाती हैं। इस बार रक्षाबंधन में छत्तीसगढ़ के आदिवासी बहुल कोण्डागांव जिले के आदिवासी हस्तशिल्प कलाकारों ने परंपरागत हस्तशिल्प ‘ढोकरा शिल्प‘ का प्रयोग राखी बनाने में किया है । छत्तीसगढ़ के आदिवासी कलाकारों द्वारा निर्मित ढोकरा राखियों ने अपनी अलग पहचान के कारण देश के साथ-साथ विदेशी बाजारों में भी अपनी पैठ बनाने में सफलत पाई है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान स्व सहायता समूह…

अब चाहे बारिश हो या धूप, पार्वती की सब्जियां बिकती है खूब, पौनी पसारी के पक्के शेड में लग रही सब्जी की दुकान

रायपुर। सब्जी का धंधा करने वाली पार्वती गोस्वामी को वह दिन आज भी याद है, जब वह सड़क किनारे सब्जियों की अपनी दुकान लगाती थी। दो साल पहले उसे सब्जी बेचने के लिए एक तरफ खूब मेहनत करनी पड़ती थी तो दूसरी तरफ बारिश और गर्मी जैसे दिनों में उसकी मेहनत पर पानी फिर जाता था। गर्मी में धूप से उसकी ताजी और हरी सब्जियां खराब हो जाती थी। वहीं बारिश में सड़क किनारे कीचड़ और तेज बारिश को देखते हुए उसे आनन-फानन में अपनी दुकान समेटना भी पड़ जाता…

मुख्यमंत्री से राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास में राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने सौजन्य मुलाकात कर उन्हें जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर संसदीय सचिव रेखचन्द जैन, बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल, क्रेडा के अध्यक्ष मिथलेश स्वर्णकार, चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम, बसना विधायक एवं अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम देवेंद्र बहादुर सिंह सहित राजीव शर्मा, सत्तार अली, अवधेश गौतम, संजीव जैन, योगेश पाणिग्रही, अब्दुल सईद और अन्य लोग उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा संघ ने जन्मदिन की दी बधाई और शुभकामनाएं

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा संघ के अध्यक्ष आशुतोष पांडे के नेतृत्व में संघ के कोषाध्यक्ष हरवंश मिरी, संघ के सदस्यगण विपुल गुप्ता, कीर्तिमान सिंह राठौर, लिंगराज सिदार, मनीष साहू, अनुभव शर्मा एवं अन्य सदस्यों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पाटन के ग्राम सांकरा में आयोजित 60वां जन्म दिवस के कार्यक्रम में जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।