रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व सांसद और प्रखर पत्रकार चंदूलाल चंद्राकर की पुण्यतिथि 2 फरवरी पर उन्हें नमन कर किया है। श्री बघेल ने कहा है कि दुर्ग जिले के निपानी गांव में जन्मे श्री चंद्राकर ने लोकसभा में सांसद तथा महत्वपूर्ण विभागों के मंत्री पद का दायित्व संभालते हुए देश और प्रदेश की अथक सेवा की। श्री चंद्राकर ने छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण सर्वदलीय मंच के अध्यक्ष के रूप में राज्य आंदोलन को नई शक्ति प्रदान की। उन्होंने देश में कई ज्वलंत मुद्दों पर आवाज उठाई और निर्भीक पत्रकारिता…
श्रेणी: जिला
प्रादेशिक खबरें
मुख्यमंत्री ने रायगढ़ के पूर्व विधायक रोशन लाल अग्रवाल के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायगढ़ के पूर्व विधायक रोशनलाल अग्रवाल के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए परिवारजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने उनके परिवारजनों को इस दुःख की घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करने और उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।
मुख्यमंत्री ने की समाज प्रमुखों से मुलाकात सामाजिक भवन के लिए दी 20-20 लाख रुपए की स्वीकृति
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज सुकमा प्रवास के दौरान विभिन्न समाज के प्रमुखों से भेंट की। समाज प्रमुखों द्वारा की गई मांग पर उन्होंने अंजुमन इस्लामिया कमेटी, माहेश्वरी समाज और साहू समाज को सामाजिक भवन के लिए 20-20 लाख रुपए प्रदान करने की घोषणा की। वहीं जिन समाज के पास भूमि नहीं है, उन्हें बहुत ही रियायती दर पर भूमि उपलब्ध कराने के निर्देश कलेक्टर को दिए। इस अवसर पर राजस्व मंत्री और सुकमा जिले के प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, सांसद दीपक बैज, बस्तर विकास…
मुख्यमंत्री ने सुकमा में केन्द्रीय लाईब्रेरी ‘सृजन’ का किया लोकार्पण, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को मिलेगी इससे मदद
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज जिला मुख्यालय सुकमा में 60 लाख 41 हजार रूपए की लागत से निर्मित जिला केन्द्रीय लाईब्रेरी ‘‘सृजन‘‘ का लोकार्पण किया। यह लाईब्रेरी स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति केंद्र परिसर में स्थापित की गई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सेंट्रल लाईब्रेरी के अवलोकन के पश्चात वहां के विजिटर बुक में लाईब्रेरी और वहां की बेहतर व्यवस्था के संदर्भ में सराहना करते हुए अपने विचार लिखे। मुख्यमंत्री ने ग्रन्थालय में उपस्थित प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं से बातचीत की। उनसे पुस्तकालय में उपलब्ध किताबों की…
आदिवासियों के आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक विकास के लिए राज्य सरकार संकल्पित : मुख्यमंत्री
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ सरकार अनुसूचित जनजातियों के आर्थिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार आदिवासियों की सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए हरसंभव उपाय कर रही है। मुख्यमंत्री ने आज यहां सुकमा जिला मुख्यालय में एक करोड़ 99 लाख की लागत से बने सर्व आदिवासी समाज के समाजिक भवन के लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने भवन परिसर में पांच लाख रुपए की लागत से बूढ़ा…
सुखद, समृद्ध, सुंदर और स्वस्थ सुकमा का सपना साकार होगा : मुख्यमंत्री
रायपुर। सुखद, समृद्ध, सुंदर और स्वस्थ सुकमा के सपने को साकार करने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज कई घोषणाएं की। सुकमा हाईस्कूल मैदान में आयोजित आमसभा में मुख्यमंत्री ने कहा कि नवा छत्तीसगढ़ की तरह नवा सुकमा बनाना है। उन्होंने कहा कि नवा सुकमा का सपना बच्चों को बेहतर शिक्षा, युवाओं को रोजगार, खेतों को सिंचाई के लिए पानी और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर पूरा होगा। छत्तीसगढ़ सरकार इस दिशा में कदम उठा रही है। उन्होंने सुखद, समृद्ध, सुंदर और स्वस्थ नवा सुकमा के सपने को साकार करने…
मुख्यमंत्री ने की मॉडल देवगुड़ी गामावाड़ा की सराहना, सौंदर्यीकरण एवं जीर्णाेंद्धार कार्याें का किया लोकार्पण
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्राकृतिक खूबसूरती के बीच दंतेवाड़ा जिले के गामावाडा गांव की देवगुड़ी पहुंचे। उन्होंने देवगुड़ी परिसर के सौंदर्यीकरण एवं जीर्णाेंद्धार कार्याें का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने देवगुड़ी परिसर के अवलोकन के दौरान वहां देवगुड़ी के आसपास के पत्थरों पर परंपरागत रूप से की गई रंग-बिरंगे चित्रकारी की सराहना की। उन्होंने यहाँ पर आंगा देव की पूजा कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। उल्लेखनीय है कि बस्तर अंचल के ग्रामीणों की आस्था का बड़ा केंद्र देवगुडि़याँ हैं। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने देवगुड़ी के अवलोकन के बाद समाज…
पातररास में सर्व छत्तीसगढि़या समाज एकता परिसर का शिलान्यास, सर्व धर्म समभाव एवं एकता का मिसाल बनेगा मुख्यमंत्री
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज दन्तेवाड़ा प्रवास के मौके पर ग्राम पातररास में सर्व छत्तीसगढि़या समाज एकता परिसर का शिलान्यास किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परिसर छत्तीसगढ़ की धार्मिक सद्भावना के अनुरूप सर्व धर्म समभाव एवं एकता का मिसाल बनेगा। सर्व छत्तीसगढि़या समाज एकता परिसर का निर्माण ग्राम पातररास में बैलाडिला जाने वाले मार्ग के किनारे 18.42 एकड़ भूमि में किया जायेगा। इस परिसर में छत्तीसगढ़ में निवासरत सभी समाजों के लिए अलग-अलग भवन निर्मित किए जाएंगे। परिसर में एक सर्व सुविधायुक्त सामुदायिक भवन का…
देश-विदेश में चमकेगा दंतेवाड़ा का गारमेंट ब्रांड ‘‘डेनेक्स‘‘: श्री भूपेश बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने दो दिवसीय दंतेवाड़ा प्रवास के पहले दिन गीदम विकासखण्ड के ग्राम हारम पहुंचकर बिहान महिला समूहों द्वारा संचालित डेनेक्स नवा दंतेवाड़ा गारमेंट फैक्टरी का उदघाटन किया। श्री बघेल ने फैक्ट्री का अवलोकन किया, वहां काम कर रही महिलाओं और बालिकाओं से बातचीत कर उनके कार्य के बारे में जानकारी ली, उनका उत्साहवर्धन तथा फैक्ट्री में तैयार किए जा रहे वस्त्रों की गुणवत्ता की सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब दंतेवाड़ा की नारी शक्ति द्वारा इस फैक्ट्री में तैयार गारमेंट ब्रांड ‘‘डेनेक्स‘‘ का नाम देश-विदेश…
बड़ी उपल्ब्धि : टाटा ट्रस्ट की प्रतिष्ठित इंडिया जस्टिस रिपोर्ट में छत्तीसगढ़ राज्य को देशभर में दूसरा स्थान
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ राज्य की पुलिसिंग को देशभर में दूसरा स्थान हासिल हुआ है। प्रतिष्ठित टाटा ट्रस्ट की ओर से जारी इंडिया जस्टिस रिपोर्ट -2020 में छत्तीसगढ़ पुलिसिंग को देशभर में दूसरी रैंकिंग दी गयी है। रैंकिंग में छत्तीसगढ़ ने कई बड़े राज्यों को पीछे छोड़ दिया है। पहले नंबर पर कर्नाटक को स्थान मिला है। रिपोर्ट के अनुसार कर्नाटक के बाद छत्तीसगढ़ ऐसा राज्य है जो पुलिस बल की विविध आवश्यकताओं को पूरा करता है। पिछले साल जारी रिपोर्ट में छत्तीसगढ़ को दसवां स्थान…
