रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध लोक पर्व छेरछेरा पुन्नी पर्व परम्परा के अनुरूप आज सवेरे जिला मुख्यालय कांकेर के पुराने बस स्टेण्ड में मुख्य मार्ग की दुकानों और घरों में जाकर छेरछेरा पुन्नी का दान मांगा। महिलाओं ने तिलक लगाकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया और उन्हें चावल, लड्डू, फल भेंट किए। छेरछेरा पर्व पर मुख्यमंत्री को धान से तौला गया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सभी लोगों को छेरछेरा पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नई फसल के घर आने की खुशी में महादान का यह…
श्रेणी: जिला
प्रादेशिक खबरें
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया जिला चिकित्सालय कांकेर में सिटी स्कैन मशीन का लोकार्पण
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शाम कोमलदेव जिला चिकित्सालय कांकेर में सिटी स्कैन मशीन का लोकार्पण किया। जिला चिकित्सालय में दो करोड़ 28 लाख रूपये की लागत से आम जनता की सुविधा के लिए सिटी स्कैन मशीन लगाया गया है। जिला चिकित्सालय में नवीन सिटी स्कैन मशीन स्थापित होने से अब लोगों को सिटी स्कैन कराने हेतु अन्यत्र नहीं जाना पडे़गा। इस अवसर पर कांकेर जिले के प्रभारी मंत्री गुरु रुद्रकुमार, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, संसदीय सचिव एवं कांकेर विधायक शिशुपाल शोरी, कोंडागांव विधायक मोहन मरकाम, मुख्यमंत्री के संसदीय…
ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए राज्य सरकार सदैव तत्पर: मुख्यमंत्री
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने कांकेर प्रवास के दौरान ऐतिहासिक गढ़िया पहाड़ जैव विविधता पार्क में व्यू पाईंट का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि नैसर्गिक और मनोरम सुंदरता से भरपूर गढ़िया पहाड़ जैसी ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण और संवर्धन के लिए राज्य सरकार सदैव तत्पर हैं। ऐसे ऐतिहासिक धरोहरों को पर्यटन की दृष्टि से भी बेहतर बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार मनुष्य और वन के बीच संबंधों को जीवंत करने एवं प्राकृतिक पारिस्थितिकीय तंत्र के संतुलन के लिए भी प्रयास कर रही है। उल्लेखनीय है…
राज्य में 27 जनवरी तक 89.63 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी, अब तक सवा बीस लाख किसान बेच चुके हैं धान
रायपुर। राज्य में समर्थन मूल्य पर 27 जनवरी 2021 तक 89 लाख 63 हजार 240 मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। अभी धान खरीदी के तीन दिन और बाकी है। अब तक राज्य के 20 लाख 25 हजार किसान अपना धान बेच चुके है। प्रदेश में कस्टम मिलिंग के लिए 31 लाख 12 हजार 636 मीट्रिक टन धान का डी.ओ. जारी किया जा चुका है, जिसके विरूद्ध मिलर्स द्वारा अब तक 28 लाख 66 हजार 160 मीट्रिक टन धान का उठाव कर लिया गया है। खरीफ वर्ष 2020-21…
बस्तर के विकास के लिए धन की कमी नहीं होगी – मुख्यमंत्री
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज कोण्डागांव जिले के ग्राम कोंगेरा में आयोजित भूमिपूजन तथा लोर्कापण कार्यक्रम में 278 करोड़ रूपये की लागत के विकास कार्याें की सौगात दी। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस अवसर पर जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि बस्तर के विकास के लिए धन की कमी नहीं होगी। बस्तर में वनवासियों सहित आम आदमी के सर्वांगीण विकास के लिए स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क व रोजगार और सिंचाई सुविधा पर सरकार विशेष फोकस कर रही है। बस्तर में बंद स्कूलो को प्रारंभ कराने और लोगों के आर्थिक…
अब बिलासपुर में भी उतर सकेंगे 72 सीटर विमान, उत्तर छत्तीसगढ़ की पूरे देश से एयर कनेक्टिविटी हुई मजबूत
रायपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर के बिलासा बाई केवटिन एयरपोर्ट में अब 72 सीटर विमान उतर सकेंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर बिलासपुर के एयरपोर्ट का उन्नयन 3 सी कैटेगरी में हो गया है। भारत सरकार के नागर विमानन विभाग के महानिदेशक कार्यालय द्वारा बिलासपुर एयरपोर्ट के 2 सी लाइसेंस को अपग्रेड कर 3 सी कैटेगरी का लाइसेंस जारी कर दिया गया है। बिलासपुर के चकरभाठा स्थित एयरपोर्ट को 3-सी कैटेगरी के लाइसेंस मिलने से पर अब यहां 72 सीटर एयरक्राप्ट उतर सकेंगे जबकि इसके पूर्व 2 सी कैटेगरी…
खेल विभाग की बालिका खिलाड़ियों ने फुटबॉल स्पर्धा में बाजी मारी
रायपुर। ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन के तत्वावधान में रायपुर जिला फुटबॉल संघ के द्वारा जिला महिला फुटबॉल लीग प्रतियोगिता का आयोजन सप्रे शाला मैदान में किया गया, जिसमें 10 टीमों ने भाग लिया। फाईनल मैच स्पोर्टस डिपार्टमेंट ए टीम एवं जेएलएफ क्लब ए टीम के बीच आयोजित हुआ। जिसमें स्पोर्टस डिपार्टमेंट की प्रियंका फूटान ने एक गोल दागा। स्पोर्टस डिपार्टमेंट की टीम 1-0 से विजयी रही। इस प्रतियोगिता में बेस्ट गोल किपर भूमिका साहू एवं बेस्ट प्लेयर का अवार्ड वंदना ध्रुव को दिया गया। खेल संचालक श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा ने…
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी लोक पर्व छेरछेरा की बधाई
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध लोक पर्व छेरछेरा की बधाई देते हुए प्रदेशवासियों की खुशहाली, सुख, समृद्धि की कामना की है। श्री बघेल ने छेरछेरा पर्व की पूर्व संध्या पर जारी अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि नई फसल के घर आने की खुशी में महादान और फसल उत्सव के रूप में पौष मास की पूर्णिमा को छेरछेरा पुन्नी तिहार मनाया जाता है। यह त्यौहार हमारी समाजिक समरसता, समृद्ध दानशीलता की गौरवशाली परम्परा का संवाहक है। इस दिन ‘छेरछेरा, कोठी के धान ल हेरहेरा‘ बोलते हुए…
मुख्यमंत्री ने गौठान में संचालित गतिविधियों व उत्पादों का किया अवलोकन
रायपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बस्तर संभाग प्रवास के दौरान आज कोण्डागांव जिले के बड़े राजपुर विकासखण्ड के ग्राम कोंगेरा पहुंचे, जहां पर ग्रामीणों ने उनका अभूतपूर्व स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने आदर्श गौठान कोंगेरा सहित विभिन्न स्वसहायता समूहों द्वारा संचालित गतिविधियों का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने गौठान परिसर में संचालित बकरीपालन, कुक्कुट पालन, दोना-पत्तल निर्माण केन्द्र, दाल प्रोसेसिंग-पैकेजिंग इकाई, गोधन दुग्ध उत्पादन केंद्र सहित समूहों द्वारा तैयार किए गए विभिन्न उत्पादों व गतिविधियों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री…
स्वावलम्बन की ओर अग्रसर महिलाओं से मुख्यमंत्री हुए रूबरू, बढ़ाया हौसला कहा ‘महिला सशक्तिकरण का नया अध्याय लिख रहीं हैं महिलाएं‘
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अपने दो दिवसीय कोण्डागांव जिले के प्रवास के दौरान ‘उड़ान‘ बिहान आजीविका केन्द्र पहुंचे। चिखलपुटी स्थित इस आजीविका केन्द्र में मुख्यमंत्री श्री बघेल ने आजीविका की विभिन्न गतिविधियों में मजबूती से कदम बढ़ाती हुई महिलाओं की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि आर्थिक रूप से सशक्त महिलाएं, सशक्त छत्तीसगढ़ का प्रतीक है। आत्मनिर्भर महिला न केवल परिवार बल्कि समाज के अन्य वर्गों के लिए भी प्रेरणा देने का कार्य करती हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि शासन द्वारा आंगनबाड़ी और शालाओं में मध्यान्ह भोजन…
