सरगुजा ने स्वच्छता और नवाचार से छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित किया है : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सरगुजा जिले को 154 करोड़ 63 लाख रूपए के विकास एवं निर्माण कार्याें की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने कहा है कि सरगुजा ने स्वच्छता एवं नवाचार के क्षेत्र में सराहनीय कार्य किया है। सरगुजावासियों ने अपने उल्लेखनीय कार्याें से छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित किया है। स्वच्छता के क्षेत्र में सरगुजा जिले के कार्याें की सराहना करते हुए इसके लिए सरगुजा प्रशासन, नगर निगम तथा पार्षदों और सरगुजावासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर…

स्वामी आत्मानंद ने दिया पीडि़त मानवता की सेवा का संदेश : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि स्वामी आत्मानंद ने पीडि़त मानवता की सेवा का संदेश दिया। उन्होंने अपने कार्याें से स्वामी रामकृष्ण परमहंस की भावधारा को धरातल पर साकार किया। श्री बघेल ने कहा कि स्वामी रामकृष्ण परमहंस की भावधारा के प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण योगदान दिया। रामकृष्ण परमहंस के शिष्य स्वामी विवेकानंद ने रामकृष्ण भवधारा को पूरे देश में फैलाया और अनेक मठ बनवाए। स्वामी विवेकानंद के बाद स्वामी आत्मानंद ने ही सबसे ज्यादा आश्रम और मठ बनवाए। मुख्यमंत्री आज दुर्ग जिले के पाटन तहसील मुख्यालय में आयोजित…

मैनपाट के सुप्रसिद्ध तिब्बती कालीन की दिनों-दिन बढ़ रही लोकप्रियता : मंत्री गुरु रूद्रकुमार

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में ग्रामोद्योग के जरिए रोजगार और स्व-रोजगार के बेहतर अवसर दिलाने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। ग्रामोद्योग विभाग द्वारा मैनपाट के तिब्बती पैटर्न पर आधारित कालीन उद्योग को पुर्नजीवित किया गया है। ग्रामोद्योग मंत्री गुरू रूद्रकुमार ने बताया कि मैनपाट के सुप्रसिद्ध तिब्बती पैटर्न के कालीन आकर्षक और प्राकृतिक धागों से तैयार होने के कारण इसकी लोकप्रियता दिनों-दिन बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य शासन की मंशा के अनुरूप ग्रामोद्योग विभाग प्रवासी श्रमिकों के लिए कार्ययोजना बनाकर उन्हें…

कृषि आधारित गतिविधियों को और बढ़ावा दें : कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे

रायपुर। कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने आज नवा रायपुर स्थित शिवनाथ भवन में कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मंडी बोर्ड एवं बीज विकास निगम के अधिकारियों की बैठक लेकर सभी विभागों के काम-काज की गहन समीक्षा की। कृषि मंत्री ने कहा कि राज्य में खेती-किसानी और इससे संबंधित गतिविधियों के विस्तार को लेकर अपेक्षाएं बढ़ी हैं। लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए कृषि और उससे संबंधित क्षेत्र में और अधिक बेहतर तरीके से काम करने की जरूरत है। कृषि मंत्री ने कृषि एवं संबंधित विभागो के अधिकारियों को विभागीय योजनाओं…

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को विश्व पर्यटन दिवस की दी शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विश्व पर्यटन दिवस 27 सितम्बर के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। श्री बघेल ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि छत्तीसगढ़ का पर्यटन परिदृश्य एवं सांस्कृतिक परंपरा अनोखी है । राज्य में पर्यटन विकास के साथ होटल एवं हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में मानव संसाधन की कमी को पूरा करने के लिए रायपुर के आईएचएम में प्रशिक्षण इसी सत्र से प्रारंभ होगा। छत्तीसगढ़ में पर्यटन विकास की महत्वपूर्ण कड़ी में कोरिया से लेकर सुकमा तक राम वन गमन पर्यटन परिपथ का निर्माण किया…

हम किसानों, गरीबों और ग्रामीणों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज वीडियों कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से गोधन न्याय योजना के तहत प्रदेश के 83 हजार 809 गौपालकों एवं गोबर विक्रेताओं को चतुर्थ किश्त के रूप में 8 करोड 02 लाख रूपए की राशि का आनलाइन भुगतान सीधे संबंधितों के खातों में किया। चौथे किश्त की यह राशि एक सितंबर से 15 सितंबर तक राज्य के 3122 गौठानों में क्रय किए गए 4 लाख एक हजार 475 क्विंटल गोबर की खरीदी के एवज में की गई है। इस योजना के तहत अबतक कुल 20 करोड़ 72…

मनरेगा में ग्रामीण परिवारों को साल में मिले अधिकतम रोजगार: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्रीभूपेश बघेल ने कहा है कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत ग्रामीण परिवारों को साल में अधिक से अधिक रोजगार मुहैया हो। उन्होंने इस हेतु कार्ययोजना बनाने के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक समिति का गठन भी किया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत प्रत्येक ग्रामीण परिवार को वित्तीय वर्ष में 100 दिनों का रोजगार उपलब्ध कराने की गारंटी दी गयी है। छत्तीसगढ़ राज्य में इसके अतिरिक्त भी 50 दिनों का…

शासकीय इंग्लिश मीडियम स्कूलों में हो अध्ययन-अध्यापन की बेहतर व्यवस्था: मुख्यमंत्री

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य शासन द्वारा प्रदेश में अंग्रेजी माध्यम से बच्चों को स्कूली शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्वीकृत किए गए स्कूलों में अध्ययन-अध्यापन की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन स्कूलों की अधोसंरचना को बेहतर बनाने के साथ ही यहां पर बच्चों को उच्च क्वालिटी की शिक्षा मिले इस पर विशेष रूप से ध्यान दिया जाए। इंग्लिश मीडियम स्कूलों में आवश्यक अधोसंरचना के निर्माण के लिए डीएमएफ मद की राशि की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।…

राज्य में मत्स्य बीज उत्पादन, बांसशिल्प एवं नेचुरोपैथी को दें बढ़ावा : मुख्यमंत्री

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय में गौठानों को आजीविका केन्द्र बनाने के उदेद्श्य से संचालित गतिविधियों को परिणाममूलक बनाने के उद्देश्य से ग्रामीण युवाओं को कौशल विकास का प्रशिक्षण दिए जाने की कार्ययोजना की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि राज्य में मत्स्य पालन के साथ-साथ उच्च क्वालिटी के मत्स्य बीज के उत्पादन को बढ़ावा दिए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने राज्य में बांस की उपलब्धता को देखते हुए बांस निर्मित सामग्री तथा औषधीय पौधों की खेती और नेचुरोपैथी को भी बढ़ावा देने की बात कही। मुख्यमंत्री…

निर्देश ग्रामीणों की हत्या एवं मारपीट की कायराना हरकत ही बस्तर क्षेत्र से नक्सल संगठन की खात्मा का बनेगा कारण : ताम्रध्वज साहू

रायपुर। नक्सलियों द्वारा ग्रामीणों की निर्मम हत्या के विषय में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि विगत महीनों में बस्तर संभाग अंतर्गत नक्सलियों के विरुद्ध प्रभावी अभियान संचालित करने के परिणामस्वरूप अनेक माओवादियों की डेरा को ध्वस्त किया गया तथा कई नक्सलियों की शव बरामद भी किया गया। नक्सली आंदोलन में भविष्य नही होने की बात को समझते हुये काफी बड़ी तादात में नक्सलियों द्वारा आत्मसमर्पण भी किया गया है। नक्सलियों की पैर के नीचे जमीन खिसकते हुये देखकर बाहरी माओवादियों द्वारा निर्दोष ग्रामीणों की हत्या एवं मारपीट करके आतंकित…