रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की कुपोषण मुक्ति की पहल पर छत्तीसगढ़ में 2 अक्टूबर 2019 को शुरू हुए प्रदेशव्यापी मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के सकारात्मक परिणाम सामने आये हैं। इस अभियान के साथ विभिन्न योजनाओं के एकीकृत प्लान और समन्वित प्रयास से बच्चों में कुपोषण दूर करने में बड़ी सफलता मिली है। वर्ष 2019 में किये गये वजन त्यौहार से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में 9 लाख 70 हजार बच्चे कुपोषित थे, इनमें से मार्च 2020 तक 67 हजार 889 बच्चे कुपोषण से मुक्त हो गए हैं। इस तरह कुपोषित…
श्रेणी: रायपुर
मुख्यमंत्री भूपेश ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल पर स्लैब छूट का लाभ और किश्त में बिजली बिल जमा करने की मिलेगी सुविधा
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों को उपभोक्ताओं को संग्रहित विद्युत खपत पर एक मुश्त बिजली बिल जारी न करने के कड़े निर्देश दिए हैं। इस संबंध में राज्य के कुछ इलाकों विशेषकर वनांचल के गांवों में जहां मीटर रीडिंग न मिल पाने के कारण उपभोक्ताओं को संग्रहित खपत पर एक मुश्त बिजली बिल स्पॉट बिलिंग के जरिये जारी होने की शिकायत मिली थी । मुख्यमंत्री ने इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों को तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए…
मुख्यमंत्री के निर्देश पर नवनिर्मित गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में सतत और गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति के कारगर प्रयास
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर नवनिर्मित गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में सतत और गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति के लिए त्वरित कार्रवाई की गई है। जिसके तहत अति उच्चदाब विद्युत उपकेन्द्र, कोटमीकला में ट्रान्सफार्मर क्षमता में वृद्धि करते हुए क्षमता 40 एमव्हीए से बढाकर 60 एमव्हीए किया जा रहा है। इसके साथ ही साथ अति उच्चदाब विद्युत उपकेन्द्र मनेन्द्रगढ़ से मरवाही उपकेन्द्र तक 33 केव्ही लाईन स्थापित की गई है। जिसके फलस्वरूप वर्तमान में इस जिले में अति उच्च दाब विद्युत उपकेन्द्र कोटमीकला एवं मनेन्द्रगढ़ से इस जिले में विद्युत प्रदाय की…
मुख्यमंत्री ने पढ़ई तुंहर दुआर कार्यक्रम की सफलता पर जताई प्रसन्नता, पढ़ई तुंहर दुआर कार्यक्रम की समीक्षा
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय में पढ़ई तुंहर दुआर कार्यक्रम की स्थिति की गहन समीक्षा की। उन्होंने कोरोना संकट काल में राज्य में स्कूली बच्चों को शिक्षा से जोड़े रखने के लिए शुरू किए गए पढ़ई तुंहर दुआर कार्यक्रम की सफलता एवं देश में इस कार्यक्रम को सराहे जाने पर प्रसन्नता जताई। बैठक में स्कूल शिक्षा मंत्री डाॅ. प्रेमसाय सिंह टेकाम सहित मुख्यमंत्री के सलाहकार राजेश तिवारी, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा डाॅ. आलोक शुक्ला, मुख्यमंत्री के सचिव सिद्धार्थ कोमल…
आबकारी विभाग की लॉकडॉउन के दौरान दूसरे राज्य की मदिरा लाते दो व्यक्ति गिरफ्तार, 1.80 लाख कीमत की 28 पेटी मदिरा सहित वाहन जप्त
रायपुर। छत्तीसगढ़ में लॉकडाउन को दृष्टिगत रखते हुए आबकारी आयुक्त रायपुर छत्तीसगढ़ निरंजन दास एवम प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कारपोरेशन ए पी त्रिपाठी द्वारा अन्य प्रांत के मदिरा परिवहन में रोक लगाने हेतु आदेशित किया गया था इसी क्रम में कलेक्टर कबीरधाम रमेश कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी कबीरधाम जीपीएस दर्दी के निर्देशन में आज प्रातः मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले से मदिरा परिवहन होने की सूचना मिली। सूचना अनुसार तत्काल आबकारी विभाग कबीरधाम के द्वारा सहायक जिला आबकारी अधिकारी नितिन कुमार खंडूजा के निर्देशन में…
कोरोना नियंत्रण में शासन-प्रशासन के साथ सामाजिक संगठनों की भागीदारी सराहनीय – मुख्यमंत्री श्री बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज यहां अपने निवास कार्यालय में वीडियों कांफ्रेंसिंग के माध्यम से श्री अग्रवाल सभा रायपुर द्वारा संचालित 150 बिस्तरीय वातानुकुलित महाराजा अग्रसेन कोविड सेंटर का शुभारंभ किया। यह सेंटर श्री अग्रसेन धाम, सालासर मंदिर के पास जीई रोड, रायपुर में प्रारंभ किया गया है। सेंटर में सभी समाज के लोगों के लिए सुविधा पूर्णतः निःशुल्क उपलब्ध रहेगी। इसमें मरीजों को अनुभवी चिकित्सकों की सेवाएं, आवश्यक दवाईयां एवं पोषणयुक्त आहार, 10 दिनों के लिए हेल्थ केयर किट और योग तथा मेडिटेशन आदि सुविधाएं दी जाएंगी। इस कोविड…
OBC और सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को आरक्षण के मामले में मान. उच्च न्यायालय के दिशा-निर्देश पर प्रक्रिया निर्धारण के संबंध में केबिनेट में हुआ गहन विचार-विमर्श
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यहां उनके निवास कार्यालय में वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित केबिनेट की बैठक में राज्य के अन्य पिछड़ा वर्ग को 27 प्रतिशत तथा आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य वर्ग के लोगो को लोक सेवाओं में 10 प्रतिशत तक आरक्षण दिए जाने के संबंध में माननीय हाईकोर्ट में लंबित मामले के निराकरण के लिए वर्गवार अद्यतन डेटा एकत्र करने के संबंध में गहन विचार-विमर्श किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि राज्य में वर्तमान में प्रचलित राशनकार्ड के डेटाबेस को आधार…
केन्द्र सरकार का एक राष्ट्र-एक बाजार अध्यादेश किसानों के लिए अहितकारी : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि केन्द्र सरकार का एक राष्ट्र-एक बाजार अध्यादेश किसानों के हित में नहीं है। इससे मंडी का ढांचा खत्म होगा, जो किसानों और व्यापारियों दोनों के लिए लाभप्रद नहीं है। अधिकांश कृषक लघु सीमांत है, इससे किसानों का शोषण बढ़ेगा। उनमें इतनी क्षमता नहीं कि राज्य के बाहर जाकर उपज बेच सके। किसानों को उनकी उपज का न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिलेगा। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा आवश्यक वस्तु अधिनियम में किए गए संशोधन से आवश्यक वस्तुओं के भंडारण एवं…
मुख्यमंत्री ने नव गठित जिले गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही को दी 332 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की सौगात
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय से वीडियोकॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नवगठित जिले गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही को 332.64 करोड़ रूपए के 208 विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी। इनमें 84 करोड़ 10 लाख रूपए के 29 कार्यों का लोकार्पण और 248 करोड़ 54 लाख रूपए के 179 भूमिपूजन कार्य शामिल हैं। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष डॉ.चरणदास महंत ने की। गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के साधू हॉल गौरेला में आयोजित लोकार्पण एवं शिलान्यास समारोह में नव गठित जिले के प्रभारी मंत्री एवं राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल विशिष्ट अतिथि…
लोगों की भावनाओं के अनुरूप हो रहा है गौरेला-पेंड्रा-मरवाही का विकास : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास से वीडियो कान्फ्रेसिंग के जरिये नवगठित जिले गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही को 332 करोड़ रुपए के 208 विकास कार्यों की सौगात दी, जिसमें 84 करोड़ 10 लाख रूपए के 29 कार्यों का लोकार्पण और 248 करोड़ 78 लाख रुपए के 179 कार्यों का शिलान्यास शामिल है। इस अवसर पर उन्होंने गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही को जिला बनाकर इस क्षेत्र को विकास की मुख्यधारा में जोड़ने की मंशा थी। 15 अगस्त 2019 को मैंने इसे जिला बनाने की घोषणा की…
