रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में सर्व यादव महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात कर उन्हें गौवंश के संरक्षण एवं संवर्धन तथा नरवा, गरुवा, घुरूवा, बाड़ी कार्यक्रम में उत्कृष्ट योगदान के लिए ‘गौरत्न सम्मान‘ से नवाजा। सर्व यादव समाज ने ‘गोधन न्याय योजना‘ के माध्यम से गोबर की खरीदी करने का अभूतपूर्व निर्णय लेने पर मुख्यमंत्री को सम्मानित करते हुए उन्हें पारंपरिक खुमरी टोपी पहनाई और कौड़ी से बना जैकेट तथा यादवी डंडा भेंट किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यादव समाज से चर्चा में कहा…
श्रेणी: रायपुर
छत्तीसगढ़ में औद्योगिक गतिविधियों ने फिर पकड़ी रफ्तार, 80 प्रतिशत उद्योगों में उत्पादन शुरू, डेढ़ लाख से ज्यादा लोगों को मिल रहा रोजगार
रायपुर। लॉकडाउन समाप्त होने और अनलॉक शुरू होने के साथ ही छत्तीसगढ़ में औद्योगिक गतिविधियों ने फिर जोर पकड़ लिया है। न केवल औद्योगिक उत्पादन में तेजी आई है, साथ ही बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर भी निर्मित हो रहे हैं। अब तक राज्य की 80 प्रतिशत औद्योगिक इकाईयां सक्रिय हो चुकी है और कोविड के मापदंडों का पालन करते हुए डेढ़ लाख से ज्यादा लोगों को रोजगार उपलब्ध करा रहे हैं। कोरोना संकट शुरू होने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर लॉकडाउन के दौरान भी औद्योगिक…
‘गोधन न्याय योजना’ को प्रभावी ढंग से लागू करने राज्य शासन ने आम जनमानस से आमंत्रित किए सुझाव
रायपुर(बीएनएस)। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा हरेली से प्रारंभ की जा रही ‘गोधन न्याय योजना’ को प्रभावी ढंग से लागू करने के संबंध में आम जनमानस से सुझाव आमंत्रित किए हैं। कोई भी व्यक्ति या संगठन जो भी सुझाव देना चाहते हैं, वे इस संबंध में छत्तीसगढ़ कृषि विपणन मंडी बोर्ड, मुख्यालय बीज भवन, पोस्ट -रविग्राम तेलीबांधा, रायपुर, पिन 492002 पर या फैक्स नम्बर 0771-4094472 या ई-मेल mdcgmandiboard@gmail.com पर भेज सकते हैं। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य शासन की महत्वकांक्षी योजना नरवा, गरूवा, घुरूवा और बाड़ी अंतर्गत…
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने जिम संचालन की सशर्त अनुमति प्रदान करने के संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखा पत्र
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जिम संचालन के लिए एसओपी के पालन की शर्त के साथ अनुमति प्रदान करने के संबंध में पत्र लिखा है। मुख्यमंत्री ने पत्र में लिखा है कि कोरोना वायरस संक्रमण से नियंत्रण हेतु घोषित लॉकडाउन में चरणबद्ध रूप से छूट देते हुए आर्थिक गतिविधियां पुनः प्रारंभ की जा रही हैं। रेस्टोरेंट, होटल सहित विभिन्न गतिविधियों हेतु अनुमति एसओपी के पालन की शर्त पर गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा दी गई है, किन्तु अभी भी जिम संचालन हेतु अनुमति प्राप्त नहीं है,…
मंत्रिमण्डलीय उपसमिति ने डेढ़ रूपया किलो की दर से गोबर खरीदने की अनुशंसा, कैबिनेट में होगा अंतिम निर्णय
रायपुर(आईएसएनएस)। गोधन न्याय योजना के तहत किसानों और पशुपालकों से डेढ़ रूपए की किलो की दर से गोबर की खरीदी किए जाने की अनुशंसा कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे की अध्यक्षता में गठित मंत्रिमण्डलीय उप समिति ने की है। मंत्रिमण्डलीय उप समिति की बैठक आज यहां बीज भवन में आयोजित हुई। बैठक में वन मंत्री मोहम्मद अकबर, सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया शामिल हुए। छत्तीसगढ़ राज्य में गोधन के संरक्षण एवं सवंर्धन, वर्मी कम्पोस्ट के उत्पादन को बढ़ावा देने तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बेहतर…
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को गुरू पूर्णिमा पर दी शुभकामनाएं
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 5 जुलाई को गुरू पूर्णिमा के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने आज यहां गुरू पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में कहा है कि भारत में गुरू पूर्णिमा के दिन परम्परागत रूप से गुरूओं के अमूल्य ज्ञान और मार्गदर्शन के प्रति सम्मान और आभार प्रकट किया जाता है। भारतीय संस्कृति में गुरू को सर्वोच्च स्थान दिया गया है। गुरू जीवन में अज्ञानता के अंधकार को मिटाकर ज्ञान की रोशनी लेकर आते हैं। बेहतर समाज के निर्माण में गुरूजन अहम…
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने अधिकारी-कर्मचारियों को दी बड़ी राहत
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य शासन के अधिकारी-कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। कोरोना संकट के कारण राज्य शासन के अधिकारी एवं कर्मचारियों की वार्षिक वेतनवृद्धि विलंबित की गई थी, जिसे बहाल करने के निर्देश मुख्यमंत्री ने दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि राज्य शासन के अधिकारियों-कर्मचारियों को जिन्हें एक जुलाई को वेतनवृद्धि मिलती हैै। उन्हें वेतनवृद्धि एक जुलाई को ही मिलेगी, परन्तु जुलाई से दिसम्बर माह तक की वेतनवृद्धि की एरियर्स राशि का भुगतान आगामी जनवरी माह में एकमुश्त किया जाएगा। इसी प्रकार जिन अधिकारी-कर्मचारियों की वेतनवृद्धि…
मुख्यमंत्री ने राजधानीवासियों को दी ऑक्सीजोन की सौगात, शहरवासी अब बीच शहर में शुद्ध आबो-हवा के साथ लेंगे सैर का आनंद
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजधानी रायपुर के हृदय स्थल में 19 एकड़ में बनाए गए ऑक्सीजोन का आज लोकार्पण किया। करीब 11 करोड़ की लागत से बने इस ऑक्सीजोन से नगरवासी अब बीच शहर में शुद्ध आबो-हवा के साथ सैर और भ्रमण का भरपूर आनंद उठा सकेंगे। यह नगर के रौनक के साथ ही पर्यावरण संरक्षण में अहम भूमिका निभाएगा। लोकार्पण के अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यहां सफेद चंदन का पौधा लगाया। कलेक्टोरेट परिसर के समीप बनाए गए इस ऑक्सीजोन में 12 एकड़ में अब तक 4 करोड़…
अनलॉक होते ही छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था ने पकड़ी रफ्तार, संकट के इस काल में छत्तीसगढ़ ने दिखाई राह : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर(बीएनएस)। कोरोना वायरस (कोविड-19) के चलते पूरे देश में जहां आर्थिक मंदी का माहौल है, वहीं अनलॉक के बाद छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था पूरी रफ्तार से चल पड़ी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा किए गए सकारात्मक प्रयासों से राज्य में जीएसटी, आटोमोबाईल, कृषि सहित अन्य क्षेत्रों में तेेजी देखी जा सकती है। राज्य में जीएसटी संग्रहण पिछले वर्ष की तुलना में जहां 22 प्रतिशत अधिक बढ़ा है, वहीं वाहनों के रजिस्ट्रेशन में मई माह की तुलना में जून माह में साढ़े तीन गुना वृद्धि दर्ज की…
छत्तीसगढ़ लघु वनोपजों के संग्रहण में देश में पहले नम्बर पर, छत्तीसगढ़ में छह माह में ही सालाना लक्ष्य पूर्ण
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व और वन मंत्री मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन में राज्य में लघु वनोपजों के संग्रहण का आंकड़ा दिनों-दिन बढ़ रहा है। यही वजह है कि देश में चालू सीजन के दौरान वनोपजों के संग्रहण के मामले में छत्तीसगढ़ लगातार पहले नम्बर पर बना हुआ है। छत्तीसगढ़ में पिछले छह माह में 104 करोड़ रूपए की राशि के लगभग डेढ़ लाख क्विंटल लघु वनोपजों का संग्रहण हो चुका है, जो चालू सीजन के दौरान देश में अब तक संग्रहित कुल लघु वनोपजों का 73.71 प्रतिशत है।…
