रायपुर(बीएनएस)। मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना) कार्यों में छत्तीसगढ़ का उत्कृष्ट प्रदर्शन लगातार जारी है। चालू वित्तीय वर्ष 2020-21 में मनरेगा जॉबकॉर्डधारी परिवारों को 100 दिनों का रोजगार देने में छत्तीसगढ़ देश में प्रथम स्थान पर है। अप्रैल, मई और जून में कुल 55 हजार 981 परिवारों को 100 दिनों का रोजगार उपलब्ध कराया गया है। देश में 100 दिनों का रोजगार हासिल करने वाले कुल परिवारों में अकेले छत्तीसगढ़ की हिस्सेदारी करीब 41 प्रतिशत है। चालू वित्तीय वर्ष में लक्ष्य के विरूद्ध रोजगार सृजन के मामले…
श्रेणी: रायपुर
मुख्यमंत्री की पहल पर डाॅक्टर्स डे पर छत्तीसगढ़ कोरोना सहायता पटल प्लेटफार्म पर किया गया यह विशेष आयोजन
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर आज डॉक्टर्स दिवस के अवसर पर मनोरोगों के विख्यात चिकित्सकीय संस्थान, निमहांस बेंगलुरू के डॉक्टरों द्वारा राज्य के मेडिकल एवं आयुर्वेदिक कॉलेज के युवा डॉक्टरों को कोरोना के मरीजों और क्वारेंटाईन में रहने वाले लोगों में मानसिक तनाव के निवारण के उपायों और चिकित्सकीय परामर्श पर वेब ट्रेनिंग दी गई। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम तीन चरणों में आयोजित किया जा रहा है। जिसके पहले चरण में निमहांस के विशेषज्ञ शामिल हुए। राज्य के लगभग 200 युवा डॉक्टरों ने Webex के माध्यम से ऑनलाइन प्रशिक्षण…
मुख्यमंत्री ने कोरोना काल में यात्री बस संचालकों को दी बड़ी राहत, बस संचालकों को 5 करोड़ रूपए का होगा लाभ
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के यात्री बस संचालकों को कोरोना संकट से उत्पन्न हुई विषम परिस्थितियों में बड़ी राहत दी है। उन्होंने यात्री बस संचालकों को जून माह के मासिक कर में भी छूट प्रदान कर दी है। इसके पहले राज्य सरकार द्वारा अप्रैल और मई माह के मासिक कर में छूट प्रदान की गई थी। इस तरह छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बस ऑपरेटरों को अप्रैल, मई और जून तीन माह के मासिक कर के भुगतान की छूट मिली है। राज्य शासन के इस निर्णय से प्रदेश के यात्री…
बस संचालक अब घर बैठे ऑनलाइन ले सकेंगे स्पेशल परमिट, मुख्यमंत्री के निर्देश पर अस्थायी परमिट प्रक्रिया को किया गया सरल
रायपुर(बीएनएस)। बस संचालक अब घर बैठे ही शादी, पिकनिक, मेला और तीर्थयात्रा आदि विशेष कार्य के लिए जारी किए जाने वाले स्पेशल परमिट ऑनलाइन प्राप्त कर सकेंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर राज्य सरकार द्वारा बस संचालकों को सुविधा देने के लिए स्पेशल परमिट को पूर्ण रूप से ऑनलाइन किया जा रहा है। बस संचालकों को शादी, पिकनिक, मेला और तीर्थयात्रा आदि विशेष कार्य के लिए अस्थायी रूप से परमिट लेना पड़ता है। अब ऑनलाइन प्रक्रिया से अस्थायी परमिट के लिए बस संचालकों को परिवहन कार्यालय का चक्कर नहीं…
मुख्यमंत्री ने सभी चाटर्ड एकाउंटेट को ‘सीए डे‘ की दी शुभकामनाएं
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक जुलाई ’सी.ए. डे’ के अवसर पर देश और प्रदेश के सभी चाटर्ड एकांउटेंट को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि चाटर्ड एकांउटेंट किसी भी देश, प्रदेश के औद्योगिक और व्यावसायिक गतिविधियों का महत्वपूर्ण हिस्सा होते हैं। चाटर्ड एकांउटेंट अपनी कुशलता से आर्थिक विकास को मजबूत आधार प्रदान करते हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री बधेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में औद्योगिक और व्यावसायिक गतिविधियों के लिए अनुकूल वातावरण है। उन्होंने इंस्टीट्यूट आफ चार्टर्ड एकाउंटेंटस ऑफ इंडिया से जुड़े देशभर…
मुख्यमंत्री ने ‘डॉक्टर्स डे‘ पर चिकित्सकों को दी शुभकामनाएं
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारत रत्न डॉ. विधानचंद्र राय की स्मृति में मनाए जाने वाले ’डॉक्टर्स डे’ के अवसर पर देश और प्रदेश के सभी चिकित्सकों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। श्री बघेल ने आज यहां जारी अपने संदेश में कहा है कि चिकित्सकों की सेवा, समर्पण के प्रति सम्मान प्रगट करने के लिए हम हर साल एक जुलाई को नेशनल डॉक्टर्स डे मनाते हैं। मरीजों को नया जीवनदान देने के कारण डॉक्टरों को धरती के भगवान की संज्ञा गई है। समाज में उनका प्रतिष्ठित और सम्मानजनक…
स्व. श्री जोगी का व्यक्तित्व और कृतित्व हम सबके लिए प्रेरणादायी : मुख्यमंत्री श्री बघेल
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजधानी स्थित सागौन बंगला में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय अजीत जोगी की आत्मा की शांति के लिए आयोजित सर्वधर्म प्रार्थना एवं श्रद्धांजलि सभा में शामिल होकर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने स्वर्गीय श्री जोगी की धर्मपत्नी डॉ. रेणु जोगी और उनके पुत्र अमित जोगी से भेंट कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। आज राजधानी स्थित सागौन बंगला में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्री अजीत जोगी की आत्मा की शांति के लिए आयोजित सर्वधर्म प्रार्थना एवं श्रद्धांजलि सभा में शामिल होकर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित…
मुख्यमंत्री ने कहा कि भावावेश में ऐसा नकारात्मक कदम उठाने से बचे युवा
रायपुर(बीएनएस)। राजधानी रायपुर के सिविल लाईन इलाके में आज दोपहर धमतरी जिले के एक युवक ने अपने ऊपर आग लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की जिससे वह झुलस गया और उपचार हेतु उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहाँ चिकित्सक युवक का उपचार कर रहे है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि किसी को भी भावावेश में आकर ऐसा नकारात्मक कदम नहीं उठाना चाहिए। राज्य सरकार ने कोरोना संकट के इस काल में भी पूरे राज्य में रोजगार देने की व्यवस्था की है। मुख्यमंत्री ने घायल हरदेव सिन्हा…
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने श्रीमती मोहिनी सिंह राणा के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टी.एस.सिंहदेव की बड़ी बहन मोहिनी सिंह राणा के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस.सिंहदेव जी की बड़ी बहन श्रीमती मोहिनी सिंह राणा जी के निधन का निधन का समाचार दुखद है। मैं ईश्वर से उनकी शांति और परिवार को इस दुख की घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूँ। — Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) June 29, 2020 श्री बघेल ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को…
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायगढ़ के फोर्टिस ओपी जिन्दल अस्पताल के फेज-2 का किया भूमिपूजन एवं शिलान्यास
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज छत्तीसगढ़ की औद्योगिक नगरी रायगढ़ के फोर्टिस-ओपी जिन्दल अस्पताल एवं शोध केन्द्र के फेज-2 के विस्तार कार्यो का अपने रायपुर निवास कार्यालय से ऑनलाईन भूमिपूजन और शिलान्यास किया। लगभग 25 करोड़ रूपए की लागत से इस अस्पताल में नई सुविधाएं विकसित की जाएंगी और 85 अतिरिक्त बिस्तर जोड़े जाएंगे। इस अवसर पर जेएसपीएल के चेयरमैन श्री नवीन जिन्दल मुख्यमंत्री निवास में और रायगढ़ के कार्यक्रम स्थल पर जिंदल परिवार के सदस्य और अस्पताल के चिकित्सक और कर्मचारी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने नवीन जिंदल सहित…
