मुख्यमंत्री ने बोर्ड परीक्षा के टापर बच्चों की हौसला-अफजाई, मोबाइल काल कर बच्चों और उनके पालकों को दी बधाई और शुभकामनाएं

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ हायर सेकण्डरी बोर्ड परीक्षा के टापर विद्यार्थियों को मोबाइल काल कर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर टापर विद्यार्थियों के माता-पिता से भी चर्चा की और उन्हें भी बच्चों के शानदार रिजल्ट के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जीवन में उन्नति के लिए शिक्षा एक प्रभावी माध्यम है। अच्छी शिक्षा से परिवार, समाज और देश का निर्माण होता है। उन्होंने टापर विद्यार्थियों से चर्चा करते हुए कहा कि उम्मीद जताई कि आप सब आगे चलकर छत्तीसगढ़…

मातृभूमि की रक्षा के लिए रानी दुर्गावती का बलिदान देशवासियों को सदैव देता रहेगा प्रेरणा : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस 24 जून पर उनके अदम्य साहस, शौर्य और बलिदान को नमन किया है। श्री बघेल ने कहा है भारतीय इतिहास रानी दुर्गावती जैसी वीरांगनाओं की गौरवशाली शौर्य गाथाओं से भरा हुआ है। उन्होंने किसी के आगे घुटने नहीं टेके और मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिया। मातृभूमि की रक्षा के लिए रानी दुर्गावती का बलिदान देशवासियों को सदैव प्रेरणा देता रहेगा।

मुख्यमंत्री ने हायर सेकेण्डरी और हाई स्कूल परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आज जारी कक्षा दसवीं, बारहवीं की परीक्षा में प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के साथ-साथ सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हाई स्कूल सर्टिफिकेट मुख्य परीक्षा वर्ष 2020 तथा हायर सेकेण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट मुख्य परीक्षा 2020 के साथ-साथ हायर सेकेण्डरी व्यावसायिक परीक्षा 2020 के सभी सफल विद्यार्थियों के उज्जवल एवं सुनहरे भविष्य की मंगलकामना की है। उन्होंने कहा है कि जिस तरह विद्यार्थियों ने इन बोर्ड परीक्षाओं के माध्यम से…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को रथयात्रा की दी बधाई

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को रथयात्रा की बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने इस अवसर पर भगवान जगन्नाथ से सभी नागरिकों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की है। श्री बघेल ने आज यहां रथयात्रा की पूर्वसंध्या पर जारी अपने बधाई संदेश में कहा है कि भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा सौहार्द, भाई-चारे और एकता का प्रतीक मानी जाती है। पूरे देश में हर साल भक्ति-भाव और उत्साह से रथयात्रा का आयोजन किया जाता है और हजारों लोग इसमें शामिल होते हैं। छत्तीसगढ़ से लगे उड़ीसा राज्य के…

दसवीं और बारहवीं के परीक्षा परिणाम 23 जून को

रायपुर(बीएनएस)। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित कक्षा दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं के परिणाम 23 जून को जारी होंगे। स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम 23 जून को सवेरे 11 बजे सिविल लाइन स्थित चिप्स कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंस द्वारा आयोजित पत्रकार-वार्ता में हाईस्कूल, हायर सेकंडरी एवं हायर सेकंडरी व्यावसायिक पाठ्यक्रम के परीक्षा परिणामों की घोषणा करेंगे। परीक्षा परिणाम मंडल की वेबसाइट www.cgbse.nic.in तथा http://results.gov.in/cgresults और www.results.cg.nic.in पर देखे जा सकते हैं।

मुख्यमंत्री बघेल ने प्रधानमंत्री मोदी को लिखा पत्र, गरीब कल्याण रोजगार अभियान’ में छत्तीसगढ़ राज्य को सम्मिलित करने का किया अनुरोध

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर उनसे छत्तीसगढ़ राज्य को ’गरीब कल्याण रोजगार अभियान’ में तत्काल शामिल करने का अनुरोध किया है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि ’गरीब कल्याण रोजगार अभियान’ में छत्तीसगढ़ के सभी जिलों को शामिल करने से राज्य के सभी प्रवासी श्रमिकों के जीवकोपार्जन के लिए उनकी रूचि एवं कौशल के अनुरूप रोजगार व स्वरोजगार के अवसर प्राप्त हो सकेंगे। श्री बघेल ने पत्र में लिखा है कि भारत सरकार द्वारा प्रवासी कामगारों को आजीविका के अवसर प्रदान करने के लिए…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अपने निवास में किया योगाभ्यास

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अपने रायपुर स्थित निवास में प्रातः योग की विभिन्न मुद्राओं का अभ्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों को योग दिवस की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की अपील की। आज अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अपने रायपुर स्थित निवास में प्रातः योग की विभिन्न मुद्राओं का अभ्यास किया।#InternationalYogaDay pic.twitter.com/1Zj1TozzHP — Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) June 21, 2020 मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि भारत की बहुत प्राचीन परंपरा में से एक है योग।…

छत्तीसगढ़ के प्रवासी श्रमिकों को विद्युत कम्पनियों में दिलाएं काम : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि लॉकडाउन के दौरान अन्य प्रदेशों से छत्तीसगढ़ लौटने वाले श्रमिकों को उनके कौशल के अनुसार विद्युत सब स्टेशन, विद्युत लाइन विस्तारीकरण सहित अन्य निर्माण कार्यों में नियोजित किया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि आवश्यकतानुसार प्रवासी श्रमिकों को प्रशिक्षित कर उन्हें प्राथमिकता से कार्य में लगाया जाए ताकि उन्हें राज्य में ही रोजगार मिल सके। मुख्यमंत्री श्री बघेल आज यहां अपने निवास कार्यालय में ऊर्जा विभाग के कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने बैठक में छत्तीसगढ़ राज्य के विद्युत कम्पनियों…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नवा छत्तीसगढ़ सदन का किया ऑनलाईन शिलान्यास, नई दिल्ली के द्वारका में बनेगा नवा छत्तीसगढ़ सदन

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय से नई दिल्ली स्थित द्वारका में बनने वाले नवा छत्तीसगढ़ सदन का ऑनलाईन शिलान्यास किया। नवा छत्तीसगढ़ सदन का निर्माण नई दिल्ली के सेक्टर-13 द्वारका में 60 करोड़ 42 लाख रुपए की लागत से कराया जाएगा। इस सदन के निर्माण के लिए 43 हजार 803 वर्गफीट भूमि 22.50 करोड़ रुपए में क्रय की गई है। नवा छत्तीसगढ़ सदन में 10 स्यूट रूम, 67 कमरे, डायनिंग हॉल एंड वेटिंग सहित मीटिंग हॉल और कर्मचारियों के लिए आवासीय टावर का निर्माण किया…

पाटन ब्लॉक के ग्राम पतोरा में वीडियो कॉल के माध्यम से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की चर्चा

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आव्हान पर आज से पूरे प्रदेश में खरीफ फसलों को मवेशियों से बचाने के लिए रोका-छेका की तैयारियां गांव-गांव में प्रारंभ हो गई हैं। जिनमें पंचायत प्रतिनिधियों सहित ग्रामीण बड़े उत्साह के साथ हिस्सा ले रहे हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय से दुर्ग जिले के ग्राम पतोरा में आयोजित रोका-छेका की रस्म में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए। ग्राम पतोरा में भी इस रस्म का आयोजन किया गया था। ग्रामीणों के लिए यह क्षण और भी खुशी में बदल…