छत्तीसगढ़ में शुरू हुई मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया योजना का शुभारंभ

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना के माध्यम से प्रदेश के सभी शासकीय भवन और सार्वजनिक स्थलों तक पहुंचना अब आसान होगा। इस योजना से प्रदेश भर के ऐसे सभी शासकीय शालाएं, चिकित्सालय, कॉलेज, आंगनबाड़ी भवन, उचित मूल्य की दुकानों और अन्य शैक्षणिक संस्थाएं जो अभी तक मुख्य मार्गो से पक्की सड़क द्वारा नही जुड़ी हुई थीं, वे सभी पक्के एवं बारहमासी मार्ग से जुड़ेगें। इस अवसर पर गृह एवं लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के वीर शहीद गणेश राम कुंजाम के पार्थिव शरीर को कांधा देकर किया विदा, दी भावभीनी श्रद्धांजलि

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राजधानी रायपुर के माना स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर छत्तीसगढ़ के माटी पुत्र शहीद जवान गणेश राम कुंजाम के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। विमानतल पर शहीद श्री कुंजाम को गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया गया। मुख्यमंत्री ने शहीद श्री कुंजाम के पार्थिव शरीर को कांधा देकर विदाई दी। विमानतल से हेलीकाफ्टर से शहीद का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए उनके गृह ग्राम गिधाली कांकेर के लिए रवाना किया गया। चीन के कायराना हमले में शहीद छत्तीसगढ़ के बेटे गणेश…

गरीब परिवारों को जून में एक किलो निःशुल्क अरहर दाल

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के राशनकार्डधारी गरीब परिवारों को जून माह में एक किलो निःशुल्क अरहर दाल देने का निर्णय लिया है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के सामान ही छत्तीसगढ़ खाद्य एवं पोषण सुरक्षा अधिनियम के तहत बनाए गए राशनकार्डो में भी जून माह में एक किलो निःशुल्क अरहर दाल के वितरण के लिए आबंटन जारी कर दिया गया है। खाद्य विभाग के आयुक्त डॉ. कमलप्रीत सिंह द्वारा उचित मूल्य की दुकानों से अरहर दाल वितरण के संबंध में आदेश जारी किया गया है। आदेश में यह स्पष्ट…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक, वन्य प्राणियों के संरक्षण हेतु लिए गए अनेक महत्वपूर्ण निर्णय

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यहां निवास कार्यालय में आयोजित वन विभाग की बैठक में राज्य के ग्रामीण वनवासियों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। जिसके तहत अब छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीकृत वनोपजों को छोड़कर अन्य लघु वनोपजों के लिए परिवहन अनुज्ञा पत्र (टी.पी. पास) लेने की अनिवार्यता खत्म कर करने का अहम निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही वन्य प्राणियों के उपचार के लिए दो अत्याधुनिक और सर्व सुविधा युक्त अस्पताल विकसित करने, मैदानी अमलों पर नियंत्रण के लिए वन विभाग के द्वारा मोबाईल…

मुख्यमंत्री ने लद्दाख की गलवान घाटी में चीन के सैनिकों के साथ झड़प में शहीद हुए भारतीय सेना के जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लद्दाख की गलवान घाटी में चीन के सैनिकों के साथ झड़प में शहीद हुए भारतीय सेना के जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शहीद जवानों के शोकसंतप्त परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदना और सहानुभूति प्रकट की है। भारत-चीन सीमा विवाद में भारतीय सेना के शहीद वीर जवानों में छत्तीसगढ़ के कांकेर निवासी गणेश कुंजाम जी की भी शहादत हुई है। मैं इस शहादत को नमन करता हूँ। ईश्वर परिवारजनों को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करे। ॐ शांति: ?? — Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel)…

मुख्यमंत्री ने रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान को किया नमन

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 18 जून को रानी लक्ष्मी बाई के बलिदान दिवस पर उनकी वीरता, साहस और देशभक्ति को नमन करते हुए कहा कि झांसी की रानी ने मातृ भूमि के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। वे सच्चे अर्थों में वीरांगना थी, ऐसे चरित्र अनुकरणीय होते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि रानी लक्ष्मी बाई शौर्य और नारी शक्ति का प्रतिमान हैं, उनका व्यक्तित्व केवल महिलाओं के लिए ही नहीं पूरे समाज तथा देश के लिए प्रेरणा स्रोत है।

राजीव गांधी किसान न्याय योजना बनी किसानों का सहारा

रायपुर(बीएनएस)। प्रदेश सरकार की ‘राजीव गांधी किसान न्याय योजना‘ राज्य के किसानों के लिए मददगार साबित हुई है। जशपुर जिले के फरसाबहार ब्लॉक के ग्राम दाईजबहार के 52 वर्षीय किसान रामकिशुन मांझी के लिए कोरोना संकट काल में यह योजना बड़ी राहत लेकर आई है। रामकिशुन को इस योजना के तहत लगभग 66 हजार रूपए की प्रोत्साहन राशि मिलेगी। पहली किश्त के रूप में 16 हजार रूपए मिलने से उत्साहित रामकिशुन खरीफ की तैयारी में जुट गए हैं। रामकिशुन ने बताया कि उनके नाम पर करीब 7 एकड़ पैतृक कृषि…

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी को लिखा पत्र

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी को पत्र लिखकर उनसे छत्तीसगढ़ राज्य में निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्गाें में निर्माण कार्याें की गति बढ़ाने और अंबिकापुर-भैसामुड़ा-वाड्रफनगर-धनगांव-बम्हनी-रेनुकुट मार्ग (छत्तीसगढ़ में लम्बाई 110 किलोमीटर) और रायगढ़-धरमजयगढ़ मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने का आग्रह किया है। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 149बी चांपा-कोरबा-कटघोरा मार्ग के उन्नयन एवं चौड़ीकरण कार्य की एन.एच.ए.आई. से शीघ्र स्वीकृति जारी करने का अनुरोध भी किया है। इस मार्ग के संबंध में श्री बघेल ने पत्र में लिखा है कि इस मार्ग के…

पशुओं के ‘रोका-छेका‘ से राज्य में बारहमासी खेती को मिलेगा बढ़ावा : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य में बारहमासी खेती को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से खुले में चराई की प्रथा पर रोक लगाने तथा पशुधन प्रबंधन की व्यवस्था को बेहतर करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों, किसानों और पंचायत पदाधिकारियों को गांव में बैठक कर पशुओं के ‘रोका-छेका‘ की व्यवस्था सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि इससे फसलों को होने वाले नुकसान को रोका जा सकता है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने नगरीय इलाकों विशेषकर सड़कों पर घूमने वाले आवारा मवेशियों पर भी कड़ाई से प्रतिबंध…

कोरोना संकटकाल में जनता तक सही सूचना पहुंचाने में जनसम्पर्क अधिकारियों की भूमिका महत्वपूर्ण : आयुक्त श्री सिन्हा

रायपुर(बीएनएस)। जनसम्पर्क आयुक्त तारन प्रकाश सिन्हा ने आज ऑनलाईन कान्फ्रेसिंग के जरिए जिला जनसंपर्क अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि कोरोना महामारी के समय जनता तक सही और प्रामाणिक सूचना पहुँचाने में जनसम्पर्क अधिकारियों की भूमिका अत्यन्त महत्वपूर्ण है। कोरोना संकट एवं लाॅकडाउन के दौरान जनसंपर्क अधिकारियों ने अपने दायित्वों का सेवा भावना से निर्वहन किया है। जब देश और प्रदेश में बस, रेल यातायात सब बंद थे, लेकिन उस समय भी छत्तीसगढ़ में सूचनाओं का प्रवाह थमा नहीं था। आयुक्त ने जनसंपर्क अधिकारियों की मेहतनत एवं कर्तव्य परायणता…