रायपुर(बीएनएस)। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के शहादत दिवस के अवसर पर सोनिया गांधी और राहुल गांधी की विशेष उपस्थिति में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए राजीव गांधी किसान न्याय योजना का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने धमधा के किसानों के साथ विशेष रूप से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से चर्चा की। मुख्यमंत्री से चर्चा में किसान संतोष राणा ने बताया कि अभी आपसे बात करने के थोड़े देर पहले ही मेरे मोबाइल में मैसेज आया कि मेरे खाते…
श्रेणी: रायपुर
छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश को जोड़ने वाली पंडरिया-बजाग सड़क का काम शुरू
रायपुर(बीएनएस)। छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश राज्य को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण सड़क पंडरिया-बजाग मार्ग का निर्माण काम तेजी के साथ शुरू हो गया है। कबीरधाम जिले के पंडरिया से मध्यप्रदेश के डिडौंरी जिले के बाजाग वनग्राम तक कुल 35 किलोमीटर तक टू-लेन सड़क का निर्माण किया जा रहा है। इस महत्वपूर्ण सड़क निर्माण कार्य के लिए 128 करोड़ रूपए की स्वीकृति मिली है। कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए लागू लॉकडाउन के कारण सड़क का निर्माण कार्य बंद किया गया था। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग के साथ काम करने के निर्देश…
मुख्यमंत्री ने राजा राममोहन राय की जयंती पर उन्हें किया नमन
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारतीय सामाजिक-धार्मिक पुनर्जागरण के अग्रदूत और विचारक राजा राममोहन राय को उनकी जयंती 22 मई पर नमन किया है। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा है कि राजा राम मोहन राय भारतीय समाज की रूढ़ियों और सामाजिक कुरीतियों के मुखर विरोध और उल्लेखनीय सुधार के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने समाज में महिलाओं की दशा सुधारने और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए कई प्रयास किये। उन्होंने महिलाओं को शिक्षित बनाने पर जोर दिया, जिससे उनकी स्थिति में परिवर्तन आ सके। समाज में प्रचलित सती…
छत्तीसगढ़ के किसानों के जीवन में खुशहाली का नया दौर शुरू : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर(बीएनएस)। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी के शहादत दिवस पर सोनिया गांधी और राहुल गांधी की विशेष उपस्थिति में छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी योजना – राजीव गांधी किसान न्याय योजना का शुभारंभ वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए हुआ। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने निवास कार्यालय में अपने मंत्रिमण्डल के सहयोगियों के साथ इस योजना के तहत किसानों को दी जाने वाली 5750 करोड़ रूपए की राशि में से प्रथम किश्त के रूप में 1500 करोड़ रूपए की राशि अंतरित की। इस कार्यक्रम में वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए वरिष्ठ नेता…
पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की आज पुण्य तिथि, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनके मंत्रिमंडल के सहयोगियों ने दी विनम्र श्रद्धांजलि
रायपुर(बीएनएस)। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्य तिथि 21 मई पर आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने निवास कार्यालय में विधान सभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ स्वर्गीय राजीव गांधी के तैलचित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. श्री राजीव गांधी की पुण्य तिथि पर आज मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने अपने निवास कार्यालय में विधान सभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मंत्रीमंडल के सहयोगियों के साथ स्व. श्री राजीव जी के तैलचित्र पर श्रद्धा…
अचानकमार टाईगर रिजर्व में दिखा बघिरा
रायपुर(बीएनएस)। राज्य के अचानकमार टाईगर रिजर्व में वन्यप्राणी बाघ की गणना के लिए कैमरा ट्रैप लगाए गए है। इसमें विगत दिवस बघिरा (ब्लैक पैंथर) की तस्वीर आई है। इस संबंध में उप संचालक अचानकामार टाईगर रिजर्व ने जानकारी देते हुए बताया कि तेन्दुए में मैलेनिन ज्यादा होने से यह काला रंग का प्रतीत होता है। यही काले रंग के तेन्दुए को ही ब्लैक पैंथर कहते है। ब्लैक पैंथर कोई दूसरी प्रजाति नहीं है, जो कि आम धारणा में प्रचलित है।
राज्यपाल ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया
रायपुर(बीएनएस)। राज्यपाल अनुसुईया उइके ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। उन्होंने कहा है कि वे आधुनिक सोच वाले राजनेता थे। वे देश को उच्च तकनीक से पूर्ण करने की आकांक्षा रखते थे। स्वर्गीय गांधी ने देश में संचार क्रांति, कम्प्यूटर क्रांति, युवाओं को मताधिकार और पंचायती राज जैसे अभिनव पहल की। उनके पुण्यतिथि को आंतकवाद विरोधी दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन हम संकल्प लें कि आंतकवाद, नक्सलवाद जैसे बुराईयों का डटकर सामना करेंगे और एकजुट होकर देश-प्रदेश को इनसे मुक्त…
आज 21 मई को आंतकवाद विरोधी दिवस
रायपुर(बीएनएस)। राज्य शासन द्वारा विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी 21 मई को आंतकवाद विरोधी दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा समस्त विभागाध्यक्षों एवं कलेक्टरों को पत्र जारी कर आतंकवाद विरोधी दिवस के आयोजन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए है। जारी निर्देश के अनुसार समस्त शासकीय कार्यालयों एवं संस्थाओं में उपस्थित लोगों के बीच फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन सुनिश्चित करते हुए आतंकवाद विरोधी दिवस के अवसर पर सभी प्रकार के आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध…
राजीव जी ने रखी आधुनिक भारत के नवनिर्माण की आधारशिला, मुख्यमंत्री श्री बघेल ने पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की 21 मई पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। श्री बघेल ने देश के विकास और नवनिर्माण में स्वर्गीय राजीव गांधी के महत्वपूर्ण योगदान को याद करते हुए उनकी पुण्यतिथि की पूर्व संध्या पर आज यहां जारी अपने संदेश में कहा है कि आधुनिक भारत के स्वप्नदृष्टा राजीव जी ने सबसे युवा प्रधानमंत्री के रूप में देश की बागडोर सम्हाली और अपनी नवोन्मेषी सोच से भारत में सूचनाक्रांति लाकर देश को एक नई गति और दिशा दी।…
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाएं घर-घर जाकर लेंगी लोगों के स्वास्थ्य की जानकारी, मुख्यमंत्री ने कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिए निर्देश
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लॉकडाउन के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर रेडी टू ईट की सामग्री और सूखा राशन वितरित करने तथा कोरोना संक्रमण से बचाव के उपायों की जानकारी देकर लोगों को जागरूक करने के काम की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण के नये मरीज मिल रहे हैं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पुनः घर-घर भेजकर लोगों के स्वास्थ्य की जानकारी ली जाए और संदिग्ध मरीज मिलने पर स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से ऐसे मरीजों की स्वास्थ्य की जांच करायी जाए। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने…
