केन्द्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी की अध्यक्षता में रेरा अध्यक्षों और अपीलीय प्राधिकरणों के अध्यक्षों की वेबिनार

रायपुर(बीएनएस)। छत्तीसगढ़ रेरा द्वारा विकसित सिंगल विन्डो प्रणाली पूरे देश में लागू होगी। भारत सरकार, आवास एवं शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी की अध्यक्षता में आयोजित विभिन्न राज्यों के रेरा अध्यक्षों एवं रेरा अपीलीय अधिकरणों के अध्यक्षों के वेबिनार में छत्तीसगढ़ रेरा द्वारा किए जा रहे कार्याें की सराहना की गई। साथ ही छत्तीसगढ़ रेरा के सिंगल विन्डो प्रणाली का माॅडल साझा करने का आग्रह किया गया ताकि इस बेस्ट प्रेक्टिस को पूरे देश में लागू किया जा सके। इस काॅन्फ्रेंस में डी.एस. मिश्रा, सचिव, भारत सरकार, आवास एवं…

वनों को आदिवासियों की आय और रोजगार का साधन बनाने की रणनीति पर काम करें : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वनों को आदिवासियों की आय और रोजगार के साधन के रूप में विकसित करने की रणनीति पर काम करने के निर्देश आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित वन विभाग के कामकाज की समीक्षा बैठक में दिए। साथ ही उन्होंने वनों के संरक्षण और संवर्धन के लिए वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत रोपित पौधों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने के लिए निर्देशित किया। प्रदेश में वन विभाग द्वारा इस वर्ष विभिन्न मदों के अंतर्गत पांच करोड़ एक लाख पौधे के रोपण का लक्ष्य रखा गया…

मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश के औरैया सड़क हादसे में श्रमिकों की मृत्यु पर गहरा दुःख प्रकट किया

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उत्तर प्रदेश के औरैया में आज हुए सड़क हादसे में श्रमिकों की मृत्यु की घटना पर गहरा दुःख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी ने उत्तर प्रदेश के औरैया में आज हुए सड़क हादसे में श्रमिकों की मृत्यु की घटना पर गहरा दुःख प्रकट किया है। उन्होंने मृत श्रमिकों के परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दुर्घटना में घायल श्रमिकों के जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की है। — CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) May 16, 2020 उन्होंने मृत श्रमिकों के परिवारजनों के प्रति…

मुख्यमंत्री के निर्देशन पर राजधानी रायपुर सहित सभी जिलों में श्रमिकों के लिए किए गए विशेष इंतजाम, श्रमिकों ने मुख्यमंत्री का माना आभार

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर छत्तीसगढ़ से होकर अन्य राज्य जाने वाले श्रमिकों को पूरी मदद और सहायता दी जा रही है। अन्य राज्यों के श्रमिकों के लिए जिला प्रशासन द्वारा खाने-पीने, नाश्ता, सेनेजाइजर, मास्क आदि दिए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त इन श्रमिकों को उनके राज्य की सीमा तक छोड़ने के लिए वाहनों का इंतजाम भी किया जा रहा है। श्रमिकों को इन व्यवस्थाओं से उनके राज्यों तक पहुंचने में बहुत बड़ी मदद मिली है जिसके लिए वे प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार भी जता…

मुख्यमंत्री ने पत्र लिखकर प्रधानमंत्री से की मांग, श्रमिकों व अन्य व्यक्तियों का परिवहन में होने वाले व्यय के भुगतान का प्रावधान राज्य आपदा मोचन निधि में हो

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर श्रमिकों तथा अन्य व्यक्तियों के अंतर्राज्यीय परिवहन तथा राज्य के भीतर एक स्थान से दूसरे स्थान पर होने वाले परिवहन व्यय के भुगतान हेतु एसडीआरएफ (राज्य आपदा मोचन निधि) में समुचित प्रावधान करने का अनुरोध किया है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने पत्र में लिखा है कि राज्य के 1.50 लाख से अधिक श्रमिक तथा अन्य व्यक्ति अन्य राज्यों में अवरूद्ध हैं तथा लाॅकडाउन से उत्पन्न परिस्थितियों के कारण वे अपने गृह राज्य छत्तीसगढ़ की वापसी हेतु व्यग्र हैं। अन्य…

प्रधानमंत्री श्री मोदी के मांगा पर मुख्यमंत्री श्री बघेल ने लॉकडाउन के बाद की रणनीति पर केन्द्र को दिए अनेक महत्वपूर्ण सुझाव

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 17 मई को समाप्त होने वाले लॉकडाउन के उपरांत आगे की रणनीति के संबंध में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर अनेक महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 11 मई को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्रियों से लॉकडाउन के बाद आगे की रणनीति पर सुझाव मांगे थे। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने पत्र में सुझाव देते हुए लिखा है कि अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए व्यापारिक एवं वाणिज्यिक गतिविधियों को सावधानी बरतते हुए…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल राज्य के श्रमिकों की वापसी के लिए अब तक 29 ट्रेनों का इंतजाम

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर लाॅकडाउन में अन्य राज्यों में फंसे छत्तीसगढ़ के मजदूरों का आने का सिलसिला लगातार जारी है। मुख्यमंत्री की विशेष पहल पर अब तक कुल 29 स्पेशल ट्रेनों की व्यवस्था की जा चुकी है। इन स्पेशल ट्रेनों में अन्य राज्यों में फंसे छत्तीसगढ़ के श्रमिकों, छात्रों, संकटापन्न और चिकित्सा की आवश्यकता वाले व्यक्तियों की छत्तीसगढ़ वापसी वापसी का सिलसिला बीते 11 मई से शुरू भी हो गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ पहुंचने वाले श्रमिकों किसी प्रकार की दिक्कत नहीं…

लाॅकडाउन में सब्जियों की परिवहन की अनुमति के लिए किसानों ने मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री का जताया आभार

रायपुर(बीएनएस)। छत्तीसगढ़ राज्य के सुदूर बस्तर जिले के बकावण्ड और टोेकापाल ईलाके के किसानों द्वारा उत्पादित सब्जियां रायपुर, भिलाई से लेकर सीमावर्ती महारष्ट्र के नागपुर, तेलंगाना राज्य के हैदराबाद, ओड़ीसा और मध्यप्रदेश के बाजारों में बिक रही है। लाॅकडाउन की अवधि में बकावण्ड और टोेकापाल ईलाके से छत्तीसगढ़ राज्य सहित अन्य राज्यों के बड़े बाजारों में सब्जियों के परिवहन की व्यवस्था प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तथा कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे की विशेष पहल पर जिला प्रशासन बस्तर द्वारा सुनिश्चित की गई है, इसकी वजह से बस्तर के सब्जी…

छत्तीसगढ़ धीरे धीरे सामान्य कामकाज की ओर अग्रसर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय से वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के जरिए मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा करते हुए कहा है कि राज्य सरकार प्रदेश की अर्थव्यवस्था को गतिशील और मजबूत बनाने के लिए लाॅकडाउन जैसे संकट के समय में श्रमिकों को मनरेगा, आदिवासियों को लघु वनोपज संग्रहण तथा किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से उनकी जेब में पैसा डालने का काम कर रही है। हमारा प्रदेश धीरे धीरे सामान्य कामकाज की ओर अग्रसर हो रहा हैं। कल की कैबिनेट की बैठक में ऐसे कई…

एपीएल राशनकार्डधारी परिवारों को एक जून से 10 रूपये किलो में दो किलो मिलेगा नमक

रायपुर(बीएनएस)। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा एपीएल राशनकार्ड धारी सामान्य परिवारों को एक जून 2020 से 10 रूपये प्रति किलो की दर से अधिकतम दो किलो नमक प्रति राशन कार्ड प्रति माह शासकीय उचित मूल्य की दुकानों से देने का निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर लाॅकडाउन की वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए सामान्य परिवारों को भी राशन दुकानों से नमक देने का आदेश जारी किया गया है। अब प्रदेश में एपीएल राशनकार्ड धारकों को भी दिनांक 01-06-2020 से 10 रुपए प्रति किलो की दर से नमक आवंटित…