रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के श्रमिक जो लाॅकडाउन के कारण अन्य राज्यों में फंसे हुए हैं, उनकी घर वापसी के लिए अहम फैसला लेते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ के श्रमिकों को स्पेशल ट्रेन द्वारा छत्तीसगढ़ लाने पर उनके यात्रा किराया का व्यय भार राज्य सरकार वहन करेगी। मुख्यमंत्री श्री बघेल के निर्देश पर राज्य के परिवहन आयुक्त डाॅ. कमलप्रीत सिंह ने रायपुर के डिवीजनल रेलवे मैनेजर एवं नोडल अधिकारी (रेलवे) श्याम सुंदर गुप्ता को पत्र लिखकर राज्य शासन के निर्णय से अवगत कराते हुए छत्तीसगढ़ के श्रमिकों…
श्रेणी: रायपुर
मुख्यमंत्री श्री बघेल के निर्देश पर लगातार ड्यूटी कर रहे पुलिस कर्मियों के नाश्ता और भोजन की दरों में हुई वृद्धि
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लगातार ड्यूटी कर कानून व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे पुलिस कर्मियों के निःशुल्क नाश्ता, दोपहर और रात्रि के भोजन की पूर्व स्वीकृत दरों में वृद्धि करने के निर्देश गृह विभाग को दिए हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर त्वरित अमल करते हुए गृह विभाग द्वारा पुलिस कर्मियों के नाश्ता की पूर्व स्वीकृत दर 15 रूपए प्रति प्लेट से बढ़ाकर 20 रूपए प्रति प्लेट कर दिया गया है। इसी तरह दोपहर के भोजन की पूर्व स्वीकृत दर 30 रूपए प्रति प्लेट से बढ़ाकर 50…
कोरोना वाॅरियर्स को सलामी देने हेलीकॉप्टर से फूलों की बारिश, वायु सेना ने फ्लाई पास्ट कर रायपुर के एम्स और मेकाहारा के कोरोना वाॅरियर्स का किया सम्मान
रायपुर(बीएनएस)। कोरोना संक्रमण की मुश्किल घड़ी में अपने जान की परवाह किए बगैर दिन-रात मरीजों की सेवा में लगे डाक्टर्स, नर्स, पैरामेडिकल स्टाॅफ, पुलिस कर्मियों और सफाई कर्मियों के उत्साह और सम्मान के लिए आज रायपुर के एम्स और मेकाहारा अस्पताल के ऊपर हेलीकाप्टर से फ्लाई पास्ट कर फूलों की बारिश की गई। राजधानी रायपुर के एम्स और मेकाहारा अस्पताल के ऊपर भारतीय वायुसेना के एम.आई.-17-व्ही.-5 हेलीकॉप्टर के जरिए फूलों की बारिश कर कोरोना वाॅरियर्स का सम्मान किया गया। इस मौके पर एम्स और मेकाहारा के सभी डाक्टर, मेडिकल स्टाफ…
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने प्रधानमंत्री श्री मोदी को लिखा एक और पत्र
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर स्वास्थ्य कर्मियों की तरह ही पुलिसकर्मी, स्थानीय निकाय और जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारियों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज अंतर्गत बीमा योजना में शामिल करने का अनुरोध किया है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने प्रधानमंत्री को पत्र में लिखा है कि सबसे पहले मैं आपको महामारी रोग अध्यादेश (संशोधन), 2020 लागू करने के लिए बधाई देता हॅू। छत्तीसगढ़ राज्य में स्वास्थ्य सेवाकर्मी, पुलिसकर्मी तथा अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी पूर्ण समन्वय स्थापित कर अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे है। यद्यपि छत्तीसगढ़…
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. हर्ष वर्धन से की दूरभाष पर चर्चा, रायपुर को रेड जोन से हटाने का किया अनुरोध
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शाम केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. हर्ष वर्धन से दूरभाष पर चर्चा की और रायपुर को रेड जोन से हटाने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. हर्ष वर्धन को बताया कि रायपुर जिले में कोविड-19 संक्रमित केवल एक मरीज है वो भी एम्स का नर्सिंग स्टाॅफ है। इसके अलावा जिले में अन्य कोई भी मरीज नही है। मुख्यमंत्री के आग्रह पर केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. हर्षवर्धन ने इस संबंध में जल्द ही विचार करने का आश्वासन मुख्यमंत्री श्री बघेल…
छत्तीसगढ़ के आई.ए.एस. इस माह भी देंगे अपना एक दिन का वेतन, एसोसिएशन के अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कराया अवगत
रायपुर(बीएनएस)। छत्तीसगढ़ आई.ए.एस. एसोसिएशन द्वारा पिछले माह की तरह इस माह भी एक दिन का वेतन मुख्यमंत्री सहायता सहायता कोष में देने का निर्णय लिया गया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष सी.के. खेतान ने इस आशय का पत्र मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को भेजकर निर्णय से अवगत कराया है। श्री खेतान ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में कहा है कि छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण से बचाव और रोकथाम के लिए मुख्यमंत्री की अगुवाई में लाॅकडाउन की अवधि में जरूरतमंदों की सहायता के लिए कार्य किए जा रहे हैं। इन…
छत्तीसगढ़ कोरोना नियंत्रण में नम्बर-1, ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दें : आर.पी. मण्डल
रायपुर(बीएनएस)। मुख्य सचिव आर.पी.मण्डल ने कहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए सभी निर्माण एजेंसियों को पुल-पुलियों, सड़क आदि के निर्माण तेजी से कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि मनरेगा में जल संग्रहण संरचनाओं और गरवा योजना के अंतर्गत गौठानों में चारागाह बाड़ी विकास के कार्य प्राथमिकता से लिए जाएं। तेन्दूपत्ता संग्रहण और लुघवनोपजों की समर्थन मूल्य पर खरीदी प्राथमिकता से की जाए। श्री मण्डल आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी संभागायुक्तों, कलेक्टरों, कलेक्टर,…
छत्तीसगढ़ की सीमायें होगी सील एन्ट्री पाइंट पर देनी होगी प्रवास की जानकारी, अन्य राज्यों से बिना सूचना के प्रवेश करने तथा क्वारेंटीन का उल्लंघन करने पर होगी दण्डात्मक कार्रवाई
रायपुर(बीएनएस)। कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण की रोकथाम के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य में अन्य राज्यों से प्रवेश करने वाले व्यक्तियों-श्रमिकों को प्रदेश के सीमावर्ती जिलों के एन्ट्री पाइंट में पहुंचने पर उनके द्वारा प्रवास की जानकारी और स्वास्थ्य परीक्षण के बाद ही आने की अनुमति देने के निर्देश दिए गए हैं। आगामी दिनों में छत्तीसगढ़ में बड़ी संख्या में व्यक्तियों के आगमन की संभावना को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ में अन्य राज्यों से बिना सूचना के प्रवेश करने वाले व्यक्तियों तथा क्वारेंटीन का उल्लंघन करने वालों पर…
देशव्यापी कोरोना संकट के दौर में भी छत्तीसगढ़ में घटी बेरोजगारी दर, CMIE के सर्वेक्षण में प्रदेश में बेरोजगारी की दर 3.4 प्रतिशत
रायपुर(बीएनएस)। वैश्विक महामारी कोविड-19 की वजह से जहाँ देश व्यापी बेरोजगारी की दर में बढ़ोत्तरी हो रही है, वहीं छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी दर में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गयी है। सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी (सीएमआईई) की जारी ताजा रिपोर्ट में प्रदेश की बेरोजगारी दर 12 महीने के सबसे निचले स्तर पर 3.4 प्रतिशत दर्ज की गई है, जो कि राष्ट्रीय बेरोजगारी की दर (23.5 प्रतिशत) से काफी कम है। सीएमआईई के द्वारा किये गए सर्वेक्षण के अनुसार छत्तीसगढ़ की बेरोजगारी दर सितंबर 2018 में 22.2 प्रतिशत थी, जो घट…
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर दूसरे राज्यों में फंसे छत्तीसगढ़ के श्रमिकों की घर वापसी के लिए विशेष ट्रेन चलाने का किया अनुरोध
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर अन्य राज्यों में फंसे छत्तीसगढ़ के श्रमिकों की घर वापसी के लिए विशेष ट्रेन के संचालन का अनुरोध किया है। मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में कहा है कि कोविड-19 के रोकथाम हेतु लाॅकडाउन के केन्द्र सरकार के निर्णय से प्रदेश में इस महामारी की रोकथाम में विशेष मदद मिली जिसके परिणाम स्वरूप प्रदेश में कोरोना पाॅजिटिव मरीजों की संख्या बहुत कम है। आशा है कि समन्वय एवं सहयोग से हम इस बीमारी पर जल्द ही विजय प्राप्त करने में…
