कोरोना वायरस के बारे में जानकारी हेल्पलाइन नंबर 104 या 07712235091 पर

रायपुर(बीएनएस)। प्रदेश में कोरोना वायरस की स्थिति को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा रोज शाम को बुलेटिन जारी किया जा रहा है। इसे विभाग की वेबसाइट cghealth.nic.in पर प्रतिदिन देखा जा सकता है । इसके अलावा हेल्पलाइन नंबर 104 पर 24 घंटे जानकारी ली जा सकती है। कार्यालयीन समय पर राज्य सर्विलांस इकाई के हेल्पलाइन फोन नंबर 07712235091 पर फोन कर जानकारी ली जा सकती है। इसके अलावा ईमेल आईडी cgepidemic@gmail.com पर ईमेल कर भी कोरोना वायरस के संबंध में अपडेट लिया जा सकता है।

तुरतुरिया-नारायणपुर पर्यटन केन्द्र के रूप विकसित होंगे, मुख्य सचिव आर.पी.मण्डल ने किया स्थल निरीक्षण

रायपुर (बीएनएस)। छत्तीसगढ़ में राम वनगमन मार्ग का महत्वपूर्ण केंद्र बलौदाबाजार जिले के तुरतुरिया एवं इसके नज़दीक स्थित लगभग 1 हज़ार साल पुरानी शिव मंदिर को पर्यटन केन्द्र के रूप में विकसित किया जायेगा। मुख्य सचिव आर.पी.मण्डल ने आज राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों की टीम के साथ इस सिलसिले में तुरतुरिया और नारायणपुर का दौरा किया। उन्होंने इन दोनों स्थलों तक लोगों के आसानी से पहुंच सहित उनके ठहरने, खाने-पीने और मनोरंजन के साधन विकसित करने की कार्य-योजना जल्द से जल्द तैयार कर प्रस्तुत करने को कहा है। उन्होंने…

मास्क और हैंड-सैनिटाइजर आवश्यक वस्तु अधिनियम में शामिल, भारत के राजपत्र में प्रकाशन के साथ ही 13 मार्च से पूरे देश में लागू

रायपुर(बीएनएस)। कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए भारत सरकार के उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने अधिसूचना जारी कर मास्क और हैंड-सैनिटाइजर को आवश्यक वस्तु अधिनियम-1955 के तहत आवश्यक वस्तुओं की सूची में शामिल किया है। अधिनियम के दायरे में आने के बाद मास्क और हैंड-सैनिटाइजर के उत्पादन, गुणवत्ता, वितरण और लॉजिस्टिक्स (कोविड—19 के प्रबंधन के लिए) को सरकार द्वारा नियंत्रित किया जा सकेगा। आवश्यक वस्तु अधिनियम के अंतर्गत हैंड-सैनिटाइजर के साथ 2-प्लाई एवं 3-प्लाई सर्जिकल मास्क तथा एन-95 मास्क को शामिल किया गया है। भारत के…

कोरोना वायरस से बचाव के लिए आम जन द्वारा ‘मास्क‘ उपयोग के संबंध में स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मार्गदर्शी सिद्धांत

रायपुर(बीएनएस)। राज्य सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा नावेल कोरोना वायरस रोग (COVID-19) के संदर्भ में आम जन द्वारा ‘मास्क‘ उपयोग के संबंध में मार्गदर्शी सिद्धांत जारी किया गया है। इसके तहत आम जन द्वारा मास्क का उपयोग, आम जन मास्क उपयोग कब करें, एक मास्क का उपयोग कितनी अवधि तक प्रभावी रहेगा, मास्क के उपयोग की सही विधि एवं उपयोग किए गए मास्क का डिस्पोजल के संबंध में विस्तार से बताया गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मार्गदर्शी सिद्धांत में कहा गया है कि – वर्तमान में…

मुख्यमंत्री ने मिनीमाता जयंती पर उन्हें किया नमन

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ की पहली महिला सांसद और समाज सेविका मिनीमाता की जयंती पर उन्हें नमन किया है। श्री बघेल ने मिनीमाता को याद करते हुए कहा कि समाज में व्याप्त छुआछूत, गरीबी, अशिक्षा तथा पिछड़ापन दूर करने के लिए मिनीमाता ने अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। नारी शिक्षा, मजदूरों के कल्याण के लिए काम करने के साथ-साथ उन्होंने कई सामाजिक बुराईयों के खिलाफ आवाज उठाई। श्री बघेल ने कहा कि मिनीमाता के सेवाभावी, कर्मठ और प्रेरणादायी व्यक्तित्व पर पूरे छत्तीसगढ़ को गर्व है।

मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ आदिवासी नगारची समाज के सदस्यों ने की मुलाकात

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहाँ उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ आदिवासी नगारची समाज के सदस्यों ने मुलाकात की। नगारची समाज के सदस्यों ने श्री बघेल से मुलाकात कर उन्हें अपनी मांगों से अवगत कराया तथा ज्ञापन सौंपा। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने उनकी मांगों पर विचार करने की बात कही। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ आदिवासी नगारची समाज के प्रदेश अध्यक्ष रूपेंद्र नगारची, संरक्षक रोशन नेताम, प्रांतीय महासचिव नवल सिंह एवं सदस्यगण उपस्थित थे।

हरदिहा साहू समाज द्वारा आयोजित सामूहिक आदर्श विवाह समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बालोद जिले के गुरूर विकासखण्ड के ग्राम डढ़ारी में छत्तीसगढ़ हरदिहा साहू समाज द्वारा आयोजित प्रदेश स्तरीय सामूहिक आदर्श विवाह समारोह में शामिल हुए। उन्होंने समारोह में 57 नवविवाहित दम्पत्तियों को सुखी वैवाहिक जीवन के लिए आर्शीवाद दिया। मुख्यमंत्री ने समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि हरदिहा साहू समाज का सामूहिक आदर्श विवाह प्रशंसनीय है और अन्य समाज के लिए अनुकरणीय है। मुख्यमंत्री ने किसानों से कहा कि वे खेतों में पैरा बिल्कुल न जलाएँ, बल्कि गौठान में पैरा दान करें। उन्होंने ग्रामीणों को…

मुख्यमंत्री ने डोंगरगढ़ में आधुनिक रोप-वे का किया लोकार्पण, मां बम्लेश्वरी की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज रंगपंचमी के पावन अवसर पर राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर के छिरपानी प्रांगण में नवनिर्मित मां बम्लेश्वरी उड़न खटोला (रोप-वे) का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री अतिथियों के साथ रोप-वे से पहाड़ी पर स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर पहुंचे। वहां उन्होंने पूजा-अर्चना कर प्रदेश की प्रगति, समृद्धि और खुशहाली का आशीर्वाद मांगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, विधायक डोंगरगढ़ भूनेश्वर शोभाराम, विधायक संगीता सिन्हा सहित अनेक जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु…

कोरोना से बचाव ही सुरक्षा : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज डोंगरगढ़ में रोप-वे के उद्घाटन के बाद कहा कि कोरोना वायरस से बचाव में ही सुरक्षा है। पूरी दुनिया में कोरोना वायरस का प्रकोप है। बड़ी संख्या में लोग इससे प्रभावित हैं। अभी तक इसके लिए कोई दवाई नहीं निकली है। बचाव में ही सुरक्षा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए जहां हमने स्कूल, कॉलेजों को बंद करने का फैसला किया है। आंगनबाड़ी को बंद रखने के लिए भी आदेश हो गया है। आज विधानसभा में आयोजित कार्यमंत्रणा समिति…

कोरोना वायरस का संक्रमण प्रदेश के सभी आंगनबाड़ी और मिनी आंगनबाड़ी केन्द्र 31 मार्च तक बंद रहेंगे

रायपुर(बीएनएस)। केन्द्र सरकार द्वारा जारी एडवाइजरी के तारतम्य में राज्य शासन द्वारा निर्णय लिया गया है कि नोवल कोरोना वायरस (COVID-19) से संक्रमण की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए प्रदेश के सभी आंगनबाड़ी और मिनी आंगनबाड़ी केन्द्र 31 मार्च 2020 तक तत्काल प्रभाव से बंद रहेंगे। इस अवधि में हितग्राहियों को प्रावधान अनुसार रेडी-टू-ईट का वितरण यथावत जारी रहेगा। कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने प्रदेश के सभी आंगनबाड़ी और मिनी आंगनबाड़ी केन्द्र 31 मार्च तक बंद रहेंगे वजन त्यौहार और पोषण पखवाड़ा के कार्यक्रम स्थगित हितग्राहियों को रेडी-टू-ईट वितरण जारी…