रायपुर(बीएनएस)। छत्तीसगढ़ में सतत विकास लक्ष्य के आयामों के क्रियान्वयन और अर्थव्यस्था को गति देने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा किए जा रहे प्रयासों को अमेरिका में भी सराहना मिल रही है। भारत के स्थाई प्रतिनिधि सैयद अकबरूद्दीन ने ट्विटर में लिखा है कि छत्तीसगढ़ केे मुख्यमंत्री और अधिकारियों ने संयुक्त राष्ट्र संघ के दौरे में छत्तीसगढ़ में अर्थव्यवस्था को गतिदेने के लिए बहुआयामी प्रयास के साथ ही सतत विकास लक्ष्य की प्राप्ति के लिए क्रियान्वित किए जा रहे प्रयासों को साझा किया है। इसके लिए हम उनके आभारी…
श्रेणी: रायपुर
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहुंचे संयुक्त राष्ट्र संघ UN की जनरल असेम्बली
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल अमेरिका प्रवास के दौरान आज न्यूयार्क में संयुक्त राष्ट्र संघ की जनरल असेम्बली पहुंचे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डाॅ. चरण दास महंत के साथ वहां विभिन्न राजनयिकों से मुलाकात कर संयुक्त राष्ट्र संघ की कार्यप्रणाली और भारत के स्थायी मिशनों पर चर्चा की। आज न्यूयार्क में संयुक्त राष्ट्र संघ की जनरल असेम्बली पहुंचकर वहां विभिन्न राजनयिकों से मुलाकात कर संयुक्त राष्ट्र संघ की कार्यप्रणाली और भारत के स्थायी मिशनों पर चर्चा की। pic.twitter.com/zRsg20AdCy — Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) February 17, 2020…
इंडिया आयोडीन सर्वे : 90 फीसदी से अधिक आबादी तक आयोडीन नमक की पहुंच वाले देश के 10 राज्यों में छत्तीसगढ़ भी शामिल
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आयोडीनयुक्त नमक की पहुंच 93 प्रतिशत घरों तक है। यहां की 98.4 फीसदी आबादी रिफाइन्ड नमक इस्तेमाल कर रही है। छत्तीसगढ़ मध्य भारत और पश्चिम भारत का इकलौता राज्य है जहां 93 प्रतिशत घरों में आयोडीन नमक का उपयोग हो रहा है। राष्ट्रीय स्तर पर इसका औसत 76.3 प्रतिशत है जिससे छत्तीसगढ़ काफी आगे है। स्वास्थ्य विभाग व न्यूट्रीशन इंटरनेशनल द्वारा आज यहां एक निजी होटल में आयोजित कार्यशाला में इंडिया आयोडीन सर्वे एवं किशोर तथा मातृपोषण कार्यक्रम के अनुभव साझा किए गए। कार्यशाला में संचालक, स्वास्थ्य…
मुख्यमंत्री की नोबल पुरस्कार विजेता अभिजीत बनर्जी से मुलाकात, मुख्यमंत्री श्री बघेल ने अभिजीत बनर्जी को पुरस्कार के लिए बधाई, छत्तीसगढ़ के आर्थिक विकास पर हुई चर्चा
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अमेरिका प्रवास के दौरान आज बोस्टन में एमआईटी केम्ब्रिज में नोबल पुरस्कार विजेता अभिजीत बनर्जी से सौजन्य मुलाकात हुई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अर्थशास्त्री श्री अभिजीत बनर्जी को नोबल पुरस्कार मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी। इस वर्ष अर्थशास्त्र के नोबल पुरस्कार विजेता अभिजित बनर्जी के साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने टीम के साथ छत्तीसगढ़ राज्य के आर्थिक विकास के विभिन्न प्रयोगो पर विस्तार से चर्चा की । चर्चा के दौरान श्री बघेल ने छत्तीसगढ़ के अभिनव प्रयोग नरवा, गरुवा, घुरुवा और बाड़ी, हाॅट…
जल जंगल और पर्यावरण का संदेश देने महानदी मैराथन, 15 राज्यों सहित देश-विदेश के तीन हजार प्रतिभागियों ने लगाई दौड़, फिल्म अभिनेता और माॅडल मिलिंद सोमण हुए शामिल
रायपुर। जल, जंगल और पर्यावरण बचाने का संदेश देने आयोजित किए गए महानदी मैराथन में फिल्म अभिनेता और माॅडल मिलिंद सोमण, के साथ ही स्थानीय युवाओं, खिलाड़ियों, देश-विदेश से आए प्रतिभागियों, छत्तीसगढ़ी फिल्म अभिनेताओं, जन प्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने दौड़ लगायी। इस मैराथन में 15 राज्यों सहित देश विदेश के लगभग तीन हजार प्रतिभागी शामिल हुए। बलौदाजार-भाटापारा जिला प्रशासन द्वारा आज कसडोल- बया रोड पर ग्राम असनीद में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। मैराथन को उत्साह वर्धन के लिए आये फिल्म अभिनेता और मॉडल मिलिंद सोमन, पद्मश्री छत्तीसगढ़ी फिल्म…
राज्य सरकार की कुशल नीति और वन मंत्री श्री अकबर के सकारात्मक पहल से, शक्कर कारखाना पण्डरिया में प्रदेश में शक्कर की सर्वाधिक रिकवरी का बना रिकार्ड
रायपुर। प्रदेश के कवर्धा जिले के अंतर्गत पण्डरिया में स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना ने राज्य के सभी चार शक्कर कारखानों में सर्वाधिक औसत शक्कर की रिकवरी का रिकार्ड कायम किया है। यह उपलब्धि राज्य सरकार की कुशल नीति तथा प्रबन्धन और वन तथा विधि-विधायी मंत्री मोहम्मद अकबर के लगातार सकारात्मक पहल के परिणामस्वरूप हासिल हुई है। गौरतलब है कि प्रदेश का चौथा शक्कर कारखाना लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना पंडरिया के द्वारा वर्ष 2019-2020 में चालू सीजन के दौरान 79 दिन में 1 लाख…
जब हार्वर्ड के स्टूडेंट्स ने सराहा छत्तीसगढ़ की नरवा, गरवा, घुरवा और बाड़ी योजना, हार्वर्ड में अध्ययनरत छात्रों ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 15 फरवरी हाॅर्वर्ड यूनिवर्सिटी में कॉस्ट एंड पॉलिटिक्स विषय पर व्याख्यान दिए। इस अवसर पर श्री बघेल ने उपस्थित हार्वर्ड के स्टूडेंट्स को विशेषकर नरवा, गरवा घुरवा और बाड़ी योजना के विषय में विस्तृत जानकारी दी। वहां के स्टूडेंट ने इस कॉन्सेप्ट को गंभीरता से सुना और इस नए यूनिक योजना की तारीफ की। कार्यक्रम के मॉडरेटर डॉ. सुरज एंगड़े रहे। उन्होंने कॉस्ट एंड पॉलिटिक्स पर विस्तार से चर्चा किया। हार्वर्ड विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं को प्रदेश की महत्वाकांक्षी योजना नरवा, गरवा, घुरवा और बारी ने इतना…
आर्थिक और सामाजिक मजबूती के लिए मनखे-मनखे एक समान के आदर्श पर चलना होगा: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज हार्वर्ड विश्वविद्यालय के भारत सम्मेलन में शामिल हुए। श्री बघेल यहां ‘लोकतान्त्रिक भारत में जाति और राजनीति’ विषय पर आयोजित चर्चा में शामिल हुए। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि कहा कि किसी भी देश का भूगोल उस देश की अर्थव्यवस्था तय करता है, भूगोल और अर्थव्यवस्था वहां की राजनीति और ये तीनों मिलकर इतिहास बनाते है और यह सब उस देश की संस्कृति तय करती है। हम को जाति और राजनीति भी इसी परिपेक्ष्य में देखना चाहिए। भारत में जाति और राजनीति…
कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने देवभोग के नवीन उत्पादों को किया लाॅन्च
रायपुर। कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे और राष्ट्रीय कामधेनु आयोग के अध्यक्ष वल्लभ कथीरिया ने आज छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम के कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में देवभोग के तीन नवीन उत्पादों डेयरी व्हाइटनर, प्रोटीन ड्रिंक और कुकीज को लाॅन्च किया। छत्तीसगढ़ में डेयरी प्रोडक्ट की दिनों दिन लोकप्रियता बढ़ते जा रही है। दुग्ध महासंघ ने इसी श्रृखला में विश्वस्तरीय उत्पाद डेयरी व्हाइटनर, कुकीज और व्हे-प्रोटीन ड्रिंक के नाम से तीन नए डेयरी प्रोडक्ट बिक्री के लिए बाजार में उपलब्ध कराया है। डेयरी व्हाइटनर को आम उपभोक्ताओं के बीच…
खेल गतिविधियों के आयोजन से स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना का होता है विकास: श्री चौबे
रायपुर। कृषि एवं जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे ने आज नेताजी सुभाष स्टेडियम में जल संसाधन विभाग की 16वीं अन्तरक्षेत्रीय राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन छत्तीसगढ़ जल संसाधन विभाग स्पोर्ट्स क्लब रायपुर द्वारा 15 फरवरी से 19 फरवरी तक किया जा रहा है। जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे खेल प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर खिलाड़ियों एवं उपस्थित दर्शकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि जल संसाधन विभाग के अधिकरियों-कर्मचारियों के द्वारा खेल गतिविधि का आयोजन सराहनीय है। उन्होंने कहा कि खेल गतिविधियों…
