कृषि मंत्री श्री चौबे ने देखा बिहान का स्टॉल, समूह की महिलाओं के हुनर की तारीफ की

रायपुर। कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री रविन्द्र चौबे आज नारायणपुर में आयोजित किसान मेला एवं कृषि प्रदर्शनी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। कार्यक्रम में कृषि मंत्री ने खेल मैदान पर लगाए गई विभिन्न स्टालों को देखा। मंत्री श्री चौबे ने बिहान स्टाल का अवलोकन किया और समूह की महिलाओं से बातचीत की। महिलाओं ने बताया कि उनके द्वारा बनाई गई सामग्रियों की अच्छी बिक्री हो रही है और उनके लगभग 10 हजार रुपए से अधिक के समान बिके है। कृषि मंत्री ने…

किसानों को आर्थिक रूप से सबल बनाना सरकार का लक्ष्य: श्री चौबे

रायपुर। कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे आज जिला नारायणपुर में आयोजित किसान मेला एवं कृषि प्रदर्शनी कार्यक्रम में शामिल हुए। मंत्री श्री चौबे ने किसानो को संबोधित करते हुए कहा कि किसान मेला आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य किसानों को कृषि तकनीक के बारे में अवगत करवाना तथा कृषि में हो रहे नए-नए बदलावों की जानकारी देना है। किसान मेले में आकर किसान अपने आप को नई तकनीक के साथ जोड़ सकते हैं तथा नए-नए उपकरणों के बारे में जान सकते है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का मुख्य लक्ष्य प्रदेश…

अब अपने ई-गुरू को कहिए जय जोहार, पाॅयलेट प्रोजेक्ट के रूप में 12 स्कूलों में पहली बार वीडियो के जरिए लाईव पढ़ाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा एक नई पहल करते हुए जिन स्कूलों में शिक्षक नहीं है, वहां ऑनलाइन पढ़ाए जाने का नया फाॅर्मूला इजाद किया है। इसमें विभिन्न विषयों के ऑनलाइन वीडियो तैयार किए गए हैं। स्कूलों में जिन विषयों के शिक्षक नहीं है, वहां विषय विशेषज्ञों के माध्यम से पढ़ाई शुरू की गई है। पांच मिनट के वीडियों और लाईव-लेक्चर के माध्यम से पढ़ाई के बाद ऑनलाइन होमवर्क भी दिया जाता है। पाॅयलेट प्रोजेक्ट के तौर पर कक्षा 9वीं से 12वीं तक के 12 शासकीय स्कूलों में…

श्री अकबर ने किया ’न्यू इंडिया समिट’ कार्यक्रम का शुभारंभ, प्रदेश में रियल एस्टेट के विकास को बढ़ावा देने हर संभव पहल: श्री अकबर

रायपुर। वन और आवास एवं पर्यावरण मंत्री मोहम्मद अकबर ने आज नवा रायपुर अटल नगर में क्रेडाई संस्था द्वारा आयोजित दो दिवसीय ’न्यू इंडिया समिट’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छोटे-छोटे शहरों में भी रियल एस्टेट के विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता रेरा के अध्यक्ष विवेक ढांड ने की। आवास मंत्री अकबर ने इस मौके पर प्रदेश ही नही अपितु देश में घर खरीदने की प्रक्रिया को पारदर्शी तथा आसान बनाने ’क्रेडाई आवास ऐप’ का भी शुभारंभ किया। यह ऐप 21 राज्यों और 220…

हाट-बाजारों में 10 लाख से अधिक लोगों का हुआ इलाज, प्रदेश के 1851 हाट-बाजारों में ग्रामीणों की निःशुल्क जांच, उपचार व दवाईयां मुहैया कराया गया

रायपुर। 15 फरवरी 2020. छत्तीसगढ़ के वनांचलों और ग्रामीण इलाकों के हाट-बाजारों में स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल टीमों द्वारा दस लाख तीन हजार 678 लोगों को इलाज मुहैया कराया गया है। हाट-बाजारों की क्लिनिक में पहुंचे नौ लाख पांच हजार 473 मरीजों को जांच व उपचार के बाद निःशुल्क दवाईयां दी गई हैं। मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लिनिक योजना के अंतर्गत प्रदेश के एक हजार 851 हाट-बाजारों में क्लिनिक लगाए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा योजना शुरू होने के बाद से कुल 17 हजार 150 हाट-बाजार क्लिनिक आयोजित किए गए हैं।…

मुख्यमंत्री ने सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा में शामिल हो रहे विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सीबीएसई बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं कि आज से प्रारंभ हो रही परीक्षा में शामिल हो रहे सभी विद्यार्थियों को सफलता के लिए शुभकामनाएं दी हैं । आज से प्रारम्भ हो रही CBSE बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में उपस्थित होने वाले सभी छात्रों को माननीय मुख्यमंत्री जी ने शुभकामनाएँ दी हैं। pic.twitter.com/7QNoMlB9WW — CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) February 15, 2020 मुख्यमंत्री ने अपने ट्विटर संदेश में कहा है कि बच्चों ने वर्ष भर खूब मेहनत से पढ़ाई की है । अब…

छत्तीसगढ़ में सोशल-इकोनोमी इंडेक्स के अध्ययन से तैयार होंगी नई नीतियां: मुख्यमंत्री श्री बघेल

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 14 फरवरी को अपने अमेरिका प्रवास के दौरान बोस्टन में रहें जहां उनकी मुलाकात मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट आँफ टेक्नालाॅजी और सोलन स्कूल आँफ मेनेजमेंट के प्रोफेसर स्काॅट स्टर्न और सोशल प्रोग्रेस इम्पेरेटिव के सीईओ माइकल ग्रीन से हुई। इस मुलाकात में छत्तीसगढ़ राज्य के इकोनाॅमिक एवं सोशल इंडेक्स, सोशल इकानाॅमी सर्वे और सोशल आँडिट सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। यह चर्चा इसलिए भी बहुत महत्वपूर्ण रही कि इसके पहले इस विषय पर इतने बड़े स्तर में सोशल इकोनाॅमिक इंडेक्स के अध्ययन पर काम नही…

तीन करोड़ की ज्वेलरी चोर को पुलिस ने 36 घण्टे में पहुंचाया सलाखों के पीछे, चोरी के पैसों से खोलना चाहता था आलीशान पार्लर, करोड़ों के जेवर और डेढ़ लाख नगद जप्त

रायपुर(बीएनएस)। दुर्ग जिले के आकाश गंगा स्थित पारख ज्वेलर्स, सुपेला में दिवाल तोड़कर तथा लॉकर काटकर करोड़ों के सोने के ज्वेहरात चोरी की घटना घटित हुई थी। घटना की जानकारी पारख ज्वेलर्स के संचालक को सुबह शोरूम खोलने के बाद लॉकर खुला देखकर चोरी की सूचना पुलिस को तत्काल दी गई थी। दुर्ग जिले के व्यवसायिक स्थल में बड़ी चोरी की सूचना मिलते ही दुर्ग रेंज के पुलिस महानिरीक्षक विवेकानंद सिन्हा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (षहर) रोहित कुमार झा, लखन पटले (ग्रामीण), उप पुलिस अधीक्षक…

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने जिला पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्षों एवं उपाध्यक्षों को दी बधाई और शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जिला पंचायत चुनाव में आज निर्वाचित हुए जिला पंचायत के अध्यक्षों और उपाध्क्षों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। श्री बघेल ने अपने संदेश में कहा है कि जिला पंचायत के नवनिर्वाचित पदाधिकारी अपने-अपने जिले की सर्वांगीण विकास के लिए वहां के निवासियों से बेहतर समन्वय के साथ काम करेंगे। जनता की भागीदारी के साथ उनकी जरूरतों के मुताबिक विकास का काम करेंगे। ख्यमंत्री ने कहा है कि गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ के संकल्प के साथ यहां की संस्कृति और परम्परा आधारित योजना बनाई गई हैं।…

बोस्टन में मुख्यमंत्री श्री बघेल एवं प्रतिनिधि मण्डल का गर्म जोशी से स्वागत

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनके साथ छत्तीसगढ़ के अधिकारियों की टीम आज संयुक्त राज्य अमेरिका के बोस्टन शहर पहुंची। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी और उनके साथ छत्तीसगढ़ के अधिकारियों की टीम आज संयुक्त राज्य अमेरिका के बोस्टन शहर पहुंची। बोस्टन पहुंचने पर मुख्यमंत्री श्री बघेल का भारतीय समुदाय और इंस्टीट्यूट फोर काॅप्पीटिटीवनेस के पदाधिकारियों ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया। pic.twitter.com/S7AqRwkEzK — CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) February 14, 2020 बोस्टन पहुंचने पर मुख्यमंत्री श्री बघेल का भारतीय समुदाय और इंस्टीट्यूट फोर काॅप्पीटिटीवनेस के पदाधिकारियों ने गर्मजोशी के साथ…