रायपुर। संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने आज मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत की और 27 दिसम्बर से शुरू हो रहे राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव की तैयारियों, देश-विदेश से आने वाले कलाकरों के संबंध में जानकारी दिया। श्री भगत ने बताया कि महोत्सव में देश के 25 राज्यों और 6 देशों के कलाकार आ रहे है, कई प्रदेशों के कलाकार पहुंच चुके है और शाम तक सभी स्थानों के कलाकार पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में आयोजित राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव देश का पहला आयोजन है। इस भव्य आयोजन में पूरे छत्तीसगढ़…
श्रेणी: रायपुर
यूनाइटेड नेशन मिशन की चीफ नेशनल ट्राइबल डॉन्स फेस्टिवल में शामिल होने पहुंची रायपुर
रायपुर। भारत में यूनाइटेड नेशन मिशन की चीफ यूएन रेजिडेंट कोऑर्डिनेटर रेनाटा लोक डेसालियन छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 27 दिसंबर United-nation-mission-ki-chiefसे होने वाले राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में शामिल होने रायपुर पहुंच गई है। माना विमानतल पर संस्कृति विभाग के सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी ने उनका स्वागत किया। We welcome you in Chhattisgarh.@tribalfest2019 #CGTribalFest2019 https://t.co/JxrjrRZJuA — Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) December 26, 2019
राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के शुभारंभ समारोह में लद्दाख, कर्नाटक, अरूणाचल प्रदेश, बेलारूस और छत्तीसगढ़ के कलाकारों की रंगारंग प्रस्तुति
रायपुर। राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का शुभारंभ रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में 27 दिसम्बर को सुबह 10 बजे होगा। शुभारंभ अवसर पर लद्दाख,, कर्नाटक, अरूणाचल प्रदेश, बेलारूस और छत्तीसगढ़ के कलाकारों द्वारा रंगारंग प्रस्तुति दी जाएगी। संस्कृति विभाग द्वारा जारी प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार महोत्सव के प्रथम दिन 27 दिसम्बर को 11.45 बजे से विवाह एवं अन्य संस्कार, पारंपरिक त्यौहार एवं अनुष्ठान, फसल कटाई व कृषि तथा अन्य पारंपरिक विधाओं पर नृत्य प्रतियोगिताएं होंगी। असम के कलाकारों द्वारा बागरूंगा नृत्य प्रस्तुत की जाएगी। तेलंगाना के कलाकारों द्वारा कोया नृत्य,…
छत्तीसगढ़ की संस्कृति और मान-सम्मान की सुखद स्मृति लेकर जाएं देश-विदेश से पहुंचे कलाकार : मुख्यमंत्री श्री बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शाम बेमेतरा से रायपुर वापसी के दौरान सीधे राजधानी रायपुर स्थित साईंस कॉलेज मैदान पहुंचकर वहां 27 से 29 दिसम्बर तक आयोजित होने वाले राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव की तैयारी का विस्तार से जायजा लिया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, कृषि एवं पशुपालन मंत्री रविन्द्र चौबे तथा खाद्य एवं संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत भी साथ थे। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने आयोजन स्थल पर मुख्य मंच, दर्शकों की बैठक व्यवस्था, कलाकारों के लिए बनाए जा रहे वातानुकूलित…
कबीरवाणी आज भी प्रासंगिक : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, चार दिवसीय संत समागम मेले में शामिल हुए
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज देर शाम बेमेतरा के निकटवर्ती ग्राम लोलेसरा में आयोजित चार दिवसीय कबीर संत समागम मेला के प्रथम दिवस में शामिल हुए। पंथ हुजूर उग्रनाम साहेब स्मृति में आयोजित इस मेले का यह छठवां वर्ष हैं। मुख्यमंत्री ने प्रकाश मुनिनाम साहेब का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, विधायक बेमेतरा आशीष कुमार छाबड़ा, नवागढ़ विधायक गुरूदयाल सिंह बंजारे सहित बड़ी संख्या में श्रध्दालुजन शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि हमारा देश संत, महापुरूष,…
छत्तीसगढ़ को खाद्यान्न उत्पादन में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 2 जन को मिलेगा कृषि कर्मण पुरस्कार
रायपुर। छत्तीसगढ़ को खाद्यान्न उत्पादन में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कृषि कर्मण पुरस्कार हेतु चयनित किया गया है। भारत सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ में वर्ष 2016-17 में कुल खाद्यान्न उत्पादन श्रेणी-2 में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कृषि कर्मण पुरस्कार हेतु चयनित किया गया है। कृषि कर्मण पुरस्कार 2 जनवरी 2020 को तुमकूरू (कर्नाटक) में आयोजित समारोह में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रदान किया जाएगा। इस पुरस्कार में पांच करोड़ रूपए की धनराशि, ट्राफी तथा प्रशस्ति पत्र शामिल है। छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे को भारत सरकार के कृषि…
अरूणाचल प्रदेश की आदि दल झुम खेती नृत्य की देंगे प्रस्तुति
रायपुर। राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में अरुणाचल प्रदेश के आदि जनजातीय दल द्वारा झूम खेती पर आधारित नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी। नेरो अमिंग माया पोनुंग नामक इस नृत्य को युवक और युवतियों द्वारा सामुहिक रूप प्रस्तुत किया जाता है। आदि समुदाय में पुरुष और स्त्रियों के वस्त्र उसी समुदाय की स्त्रियों द्वारा ही बुनकर तैयार किए जाते हैं। नृत्य प्रस्तुति के अवसर पर आदि युवक और युवती अपने पारंपरिक पोशाक पहनकर धीमी गति से किया जाने वाला सुंदर पारंपरिक आदि नृत्य करते हैं। जनजाति -आदि, अरुणाचल प्रदेश की एक…
पच्चीस राज्यों 6 देशों के आदिवासी कलाकारों सहित थिरकेगा पूरा देश, आदिवासी थाप पर एक समय पर एक ही स्थान पर
रायपुर। रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में 27 दिसम्बर से आयोजित हो रहे राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव को शुरू होने में अब बस एक ही दिन बाकी है। परसों शुक्रवार से आरंभ हो रहे इस भव्य आयोजन में शामिल होने वाले दलों का रायपुर पहुचना शुरू हो चुका है। अरुणाचल प्रदेश, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश जैसे धुर उत्तर के राज्यों के दल आ चुके हैं और कल शाम तक बाकी 23 राज्यों के दल भी रायपुर पहुच जाएंगे। रायपुर के साइंस कॉलेज में पहली बार आयोजित हो रहे राष्ट्रीय आदिवासी…
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल हुए वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय रविकांत कौशिक के दशगात्र कार्यक्रम में
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज महासमुन्द जिले के बागबाहरा विकासखंड के ग्राम कोमा पहुंचकर वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय रविकांत कौशिक के दशगात्र कार्यक्रम में शामिल हुए। श्री बघेल ने स्वर्गीय श्री कौशिक के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय कौशिक के परिवारजनों से मुलाकात कर अपनी शोक-संवेदना प्रकट की और उन्हें ढांढस बंधाया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, विधायक मोहन मरकाम भी मुख्यमंत्री के साथ थे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस अवसर पर आयोजित शोक-सभा में कहा कि वरिष्ठ पत्रकार रविकांत कौशिक…
राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में भाग लेने हिमांचल प्रदेश का दल पहुंचा रायपुर
रायपुर। रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में 27 दिसम्बर से आयोजित हो रहे राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में भाग लेने हिमांचल प्रदेश का दल आज रायपुर पहुंच गया है। हिमांचल के दल में दल प्रमुख प्यारेलाल किन्नौर सहित 20 सदस्य शामिल है। इसी तरह राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में आंध्रप्रदेश के 40 कलाकार भाग लेंगे। ये कलाकार चार अलग-अलग दल में आंध्रप्रदेश के प्रसिद्ध पारंपरिक दिम्सा नृत्य, कोम्मू नृत्य, लंबाड़ा नृत्य और चेंचू नृत्य की प्रस्तुति देंगे। इसके पूर्व उत्तराखण्ड, अरूणाचल प्रदेश के लोक कलाकार महोत्सव में भाग लेने रायपुर…
