राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में सात हजार किलोमीटर की यात्रा कर रायपुर पहुंचे बेलारूस के कलाकार

रायपुर। राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में भाग लेकर बेलारूस के लोक नृत्य की छटा बिखेरने बेलारूस के कलाकार आज छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंच गए हैं। लगभग सात हजार किलोमीटर की दूरी तय कर 10 सदस्यीय कलाकार दल राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में भाग लेने पहली बार छत्तीसगढ़ पहुंचा है। उनके नृत्य दल ने कनाडा, ग्रीस, अल्जीरिया, इस्पेन, जर्मनी, इटली, रशिया सहित कई देशों में प्रस्तुति दी है। नृत्य दल की सदस्य सुश्री एलीसा ने बताया कि छत्तीसगढ़ की मेहमान नवाजी और यहां मिले अपनेपन और देखभाल से कलाकार बहुत…

राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में भाग लेने बेलारूस, युगांडा, श्रीलंका और मालदीव देशों सहित 23 राज्यों के आदिवासी नृत्य दल पहुंचे रायपुर

रायपुर। रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में 27 दिसम्बर से आयोजित हो रहे राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में भाग लेने बेलारूस, युगांडा, श्रीलंका और मालदीव देश सहित 23 राज्यों के आदिवासी नृत्य दल रायपुर पहुंच गये है। शेष राज्यों के नृत्य दलों का रात्रि तक रायपुर पहुंचने की जानकारी संस्कृति विभाग के अधिकारियों द्वारा दी गई है। राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में आंध्रप्रदेश के 40 कलाकार भाग लेंगे। ये कलाकार चार अलग-अलग दल में आंध्रप्रदेश के प्रसिद्ध पारंपरिक दिम्सा नृत्य, कोम्मू नृत्य, लंबाड़ा नृत्य और चेंचू नृत्य की प्रस्तुति देंगे।…

सियारीनाला धान खरीदी केन्द्र में अब बेच सकेंगे गट्टासिल्ली समिति के 12 गांवों के किसान, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कलेक्टर को दिए निर्देश

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसानों की सुविधा के लिए सियारीनाला में किसानों से समर्थन मूल्य में धान खरीदी के लिए अस्थाई व्यवस्था करने के निर्देश धमतरी जिले के कलेक्टर रजत बंसल को दिए है। इससे वनांचल क्षेत्र नगरी के 12 गांवों के किसानों को सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री ने किसानों की मांग पर यह व्यवस्था दी है। सियारीनाला धान खरीदी केन्द्र में आदिम जाति सेवा सहकारी समिति गट्टासिल्ली के 12 गांवों के पंजीकृत किसानों से धान खरीदी की जाएगी। इनमें अमलीपारा, चनागांव, छिंदभर्री, मॉडमसिल्ली, भोथापारा, बगरूमनाला, बीजापुर, हितली और सियारीनाला…

पूरा छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में आ रहे कलाकारों के स्वागत के लिए तैयार, मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दिया नेवता

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि पूरे देश में पहली बार छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 27 दिसंबर से राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का आयोजन किया जा रहा हैै। तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। राज्यों और विभिन्न देशों से कलाकारों का आना जारी है। इस महोत्सव में शामिल होने के लिए आ रहे कलाकारों का हम हार्दिक अभिनंदन करते हैं। राजधानी रायपुर कलाकारों के छत्तीसगढ़ की धरती पर स्वागत के लिए सज-धज कर तैयार है। मुख्यमंत्री ने जम्मो प्रदेशवासी मन ला राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में शामिल होय…

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने ख्यातिनाम लोकगायक स्वर्गीय मिथलेश साहू को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि, बारूका पहुंचकर दशगात्र कार्यक्रम में शामिल हुए

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज गरियाबंद जिले के ग्राम बारुका पहुंचकर राज्य के सुप्रसिद्ध लोकगायक स्वर्गीय मिथलेश साहू के दशगात्र कार्यक्रम में शामिल हुए और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने स्वर्गीय श्री साहू के परिवारजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी शोक-संवेदना प्रकट की। इस अवसर पर उन्होंने उनकी माता मनटोरा बाई, धर्मपत्नी श्रीमती आशालता, पुत्र खुमन साहू एवं शोक-संतप्त परिवारजनों को ढांढस बंधाया। श्री बघेल ने मंत्रीगणों के साथ श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस मौके पर…

राजभवन में उप राष्ट्रपति श्री नायडू का आत्मीय स्वागत

रायपुर। उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू का आज यहां छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय प्रवास पर राजभवन पहुंचने पर राज्यपाल अनुसुईया उइके ने आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर ठाकुर प्यारेलाल स्टेट इंस्टिट्यूट ऑफ पंचायत-रूरल डेवलपमेंट के निदेशक सुरेन्द्र कुमार जायसवाल, राज्यपाल के विधिक सलाहकार एन.के. चन्द्रवंशी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।

उप राष्ट्रपति श्री नायडू को राज्यपाल ने भेंट किया प्रगति प्रतिवेदन

रायपुर। उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू को आज यहां राजभवन में राज्यपाल अनुसुईया उइके ने छत्तीसगढ़ में राज्यपाल के रूप में अब तक किए गए कार्यों पर आधारित प्रगति प्रतिवेदन पुस्तिका भेंट की।

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू के रायपुर आगमन पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने की अगवानी

रायपुर। देश के उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू के आज शाम रायपुर आगमन पर स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में राज्यपाल अनुसुइया उइके और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अगवानी की। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, मंत्रिमंडल के सदस्यगण, मुख्य सचिव आर.पी. मंडल, पुलिस महानिदेशक डी.एम. अवस्थी सहित अनेक विशिष्टजन उपस्थित थे। उपराष्ट्रपति रात्रि विश्राम राजभवन में करेंगे। वे 27 दिसम्बर को सुबह 8ः05 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल से भारतीय वायु सेना के विशेष हेलीकॉप्टर से रवाना होकर उड़ीसा के बालंगीर जाएंगें। वे यहां आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के बाद…

राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में बैगा और माड़िया जनजाति के प्रमुख लोक नृत्य

रायपुर। राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, लोक गीत, नृत्य और संपूर्ण कलाओं से परिचित होगा देश और विदेश। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में यह आयोजन 27 से 29 दिसम्बर तक किया जा रहा है। राजधानी का साईंस कॉलेज मैदान आयोजन के लिए सज-धज कर तैयार हो चुका है। इस महोत्सव में विभिन्न राज्यों के आदिवासी लोक नर्तक दल के अलावा देश-विदेश के नर्तक दल भी अपनी प्रस्तुति देंगे। महोत्सव में छत्तीसगढ़ की बैगा, कमार, पंडो, माड़िया, मुरिया, बिरहोर सहित विभिन्न जनजातियों द्वारा नृत्य की प्रस्तुति दी…

राहुल गांधी के मुख्यातिथ्य में राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का आगाज 27 दिसम्बर को : कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि लोकसभा सांसद राहुल गांधी होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे। राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का शुभारंभ 27 दिसम्बर को सवेरे 10 बजे साईंस कॉलेज मैदान में होगा। महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर अति विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्य सभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद, उप नेता आनंद शर्मा, राज्यसभा सांसद अहमद पटेल और मोतीलाल वोरा, पूर्व सांसद के.सी. वेणुगोपाल, प्रियंका गांधी वाड्रा, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार, छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. चरण दास महंत,…