कृषि को व्यवसाय के रूप में अपनाने युवाओं को प्रेरित किया जाए : राज्यपाल सुश्री उइके

रायपुर। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके आज स्नातक कृषि शिक्षा में पुनर्विचार विषय पर आयोजित भारतीय कृषि विश्वविद्यालय संघ के 44वें वार्षिक कुलपति सम्मेलन में शामिल हुई। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि दिनों दिन बढ़ रही आबादी की तुलना में रोजगार के अवसर उतने नहीं बढ़ रहे हैं, ऐसे में कृषि ही एक ऐसा क्षेत्र है जिसमें बड़ी संख्या में रोजगार का निर्माण किया जा सकता है। इसके लिए आवश्यक है कि कृषि को व्यवसाय के रूप में अपनाने युवाओं को प्रेरित किया जाए, जिससे कृषि को उद्योग के रूप…

मुख्यमंत्री श्री बघेल से रोटरी राहत मेडिकल मिशन कोरबा के प्रतिनिधि मंडल ने की मुलाकात

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में प्रधान मुख्य वन संरक्षक राकेश चतुर्वेदी के नेतृत्व में रोटरी राहत मेडिकल मिशन कोरबा के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री बघेल को प्रतिनिधि मंडल ने राज्य शाखा रोटरी क्लब तथा रोटरी अंतर्राष्ट्रीय के संयुक्त तत्वाधान में जिला मुख्यालय कोरबा में 19 मार्च से 27 मार्च 2020 तक आयोजित होने वाले निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं उपचार शिविर के लिए आमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री ने शिविर के आमंत्रण और इसके सफल आयोजन के लिए प्रतिनिधि मंडल को अपनी बधाई…

संस्कृति मंत्री श्री भगत ने असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल को राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का दिया निमंत्रण

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के लिए भेजे गए निमंत्रण को आज संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल को दिया। श्री भगत ने असम के मुख्यमंत्री से वहां के लोक कलाकारों का दल छत्तीसगढ़ के इस आयोजन में भेजने का आग्रह किया। आज असम के मुख्यमंत्री श्री @sarbanandsonwal जी से मुलाकात कर उन्हें आदिवासी नृत्य महोत्सव में सहभागिता हेतु आमंत्रित किया। साथ ही नागरिकता संशोधन विधेयक के विरोध में असम में हो रहे उग्र विरोध प्रदर्शन के बारे में पता चलने…

मुख्यमंत्री ने टी.पी. बनर्जी के निधन पर गहरा दुखः व्यक्त किया

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने टी.पी. बनर्जी के निधन पर गहरा दुखः व्यक्त किया हैै। उन्होंने ईश्वर से मृृत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार जनों को इस दुख की घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। टी.पी. बनर्जी सेन्ट्रल क्रानिकल के वरिष्ठ पत्रकार रतिकांत बनर्जी के पिता थे।

प्रत्येक व्यक्ति की उन्नति और भलाई सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री श्री बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जशपुर जिले में उद्यानिकी महाविद्यालय खोलने की घोषणा की है। वें आज जशपुर जिले के कुनकुरी ब्लॉक मुख्यालय के समीपस्थ ग्राम पंचायत सलियाटोली में आयोजित तीन दिवसीय जशपुर महोत्सव के समापन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता राज्य के प्रत्येक व्यक्ति की उन्नति और भलाई है। उन्होंने जशपुर महोत्सव के सफल आयोजन के लिए सभी लोगों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जशपुर जिला प्राकृतिक सौन्दर्य से परिपूर्ण है, यहां के लोग मेहनतकश है। यहां के…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजधानी VIP चौक स्थित होटल बेबीलोन केपिटल के शुभारंभ समारोह में हुए शामिल

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज राजधानी के वी.आई.पी. चौक स्थित होटल बेबीलोन केपिटल के शुभारंभ समारोह में शामिल हुए। उन्होंने होटल के संचालकों को इस मौके पर बधाई और शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव, कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे भी शामिल हुए।