रायपुर। आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास मंत्री डॉ. प्रेम साय सिंह टेकाम ने कहा है कि लोक नृत्य आदिवासी संस्कृति एवं जन जीवन का अभिन्न अंग हैं। उन्होंने इस आशय के उद्गार आज राज्य स्तरीय शहीद वीर नारायण सिंह स्मृति आदिवासी लोक नृत्य महोत्सव का नवा रायपुर के साऊथ सेन्ट्रल पार्क में शुभारंभ अवसर पर व्यक्त किए। राज्य स्तरीय महोत्सव में 710 कलाकारों ने पारम्परिक वेशभूषा में कला की शानदार प्रस्तुति दी। डॉ. टेकाम ने शहीद वीर नारायण सिंह के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन किया और राज्य गीत…
श्रेणी: रायपुर
बारदाने में स्टेम्पिंग ठीक नही होने पर नाराजगी व्यक्त की धान खरीदी केंद्रों में किसानों को परेशानी ना हो – मुख्य सचिव
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के मुख्य सचिव आर पी मंडल ने आज बस्तर जिले के करंजी और छापर भानपुरी स्थित धान खरीदी केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया। मुख्य सचिव ने करंजी में बारदाने पर स्टेम्पिंग (मार्का) ठीक नही होने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने दोनों खरीदी केंद्रों में धान खरीदी की प्रक्रिया का अवलोकन किया और केंद्रों की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया। खाद्य विभाग के सचिव डॉ कमलप्रीत सिंह और राज्य सहकारी विपणन संघ की प्रबंध संचालक शम्मी आबिदी भी साथ थे। मुख्य सचिव श्री मंडल ने कहा कि धान…
मतदान केन्द्रों के दस्तावेजों की संवीक्षा के दौरान प्रेक्षकों की उपस्थिति अनिवार्य
रायपुर। जिले में प्रेक्षकों को सौंपे गए नगरीय निकायों में से बड़े नगरीय निकाय या संवदेनशील नगरीय निकाय में प्रेक्षक की उपस्थिति अनिवार्य होगी। अन्य नगरीय निकाय जहां प्रेक्षक उपस्थित नहीं हैं, वहां रिटर्निंग ऑफिसर दस्तावेजों की संवीक्षा करेंगे। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने जिले के समस्त कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन (स्थानीय निर्वाचन ) को निर्देशित किया है कि नगरपालिका आम निर्वाचन 2019 के संबंध में प्रेक्षक की उपस्थिति में आयोग के निर्देशों के अनुरूप मतदान की संवीक्षा मतदान के दूसरे दिन की जानी है। निर्देशानुसार पीठासीन अधिकारी की डायरी,…
अवैध धान परिवहन रोकने बड़ी कार्रवाई, एक दिन में दर्ज किए गए 2438 प्रकरण 31 हजार 291 टन धान तथा 280 वाहनों की जप्ती
रायपुर। छत्तीसगढ़ में दूसरे राज्यों से अवैध धान का परिवहन रोकने और अवैध रूप से संग्रहित धान के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई की गई। आज 14 दिसम्बर को अवैध धान संग्रहण के 2438 प्रकरणों में 31 हजार 291 टन धान तथा 280 वाहनों की जप्ती की गई है। यह जानकारी आज यहां मुख्य सचिव श्री आर.पी. मंडल की अध्यक्षता में आयोजित रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर संभाग के कलेक्टरों, पुलिस अधीक्षकों और जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों की बैठक में दी गई। मुख्य सचिव ने बैठक में अधिकारियों को धान खरीदी…
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में होंगे शामिल, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री के आमंत्रण को स्वीकारा
रायपुर। छत्तीसगढ़ में पहली बार आयोजित किए जा रहे राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में सम्मिलित होने के लिए के त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देब ने अपनी सहमति प्रदान कर दी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निमंत्रण को लेकर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरु रूद्रकुमार आज त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में वहां के मुख्यमंत्री बिप्लब देब से सौजन्य मुलाकात की और उन्हें राज्य में 27 से 29 दिसंबर तक रायपुर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में आने के लिए आमंत्रित किया। श्री देब ने ने इस…
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का दावा, पिछले एक साल में एक भी किसान ने नहीं की आत्महत्या
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शनिवार को कहा कि उनकी सरकार बनने के बाद से राज्य में एक भी किसान ने आत्महत्या नहीं की है। कांग्रेस की ‘भारत बचाओ’ रैली में बघेल ने कहा, ‘‘ हमारी सरकार किसानों को 2500 रुपये समर्थन मूल्य देना चाहती है लेकिन (प्रधानमंत्री नरेन्द्र) मोदी रोक रहे हैं। फिर भी छत्तीसगढ़ के किसानों के साथ न्याय होगा। उनकी जेब में 2500 रुपये आएंगे।’’ ये केवल जलाना जानते हैं। ये केवल काटना और बांटना जानते हैं। ये देश में आग लगाना चाहते हैं।…
ग्रामोद्योग मंत्री गुरु रूद्रकुमार ने त्रिपुरा के राज्यपाल श्री बैस से की सौजन्य भेंट मुलाकात
रायपुर। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरु रूद्रकुमार ने आज अगरतला में त्रिपुरा के राज्यपाल रमेश बैस से सौजन्य भेंट की। उल्लेखनीय है कि मंत्री गुरु रूद्रकुमार दो दिवसीय त्रिपुरा के प्रवास पर हैं। इस अवसर पर उन्होंने राज्यपाल रमेश बैस से भेंटकर राज्य में संचालित महत्वाकांक्षी योजनाओं से अवगत कराया।
सात वन सरंक्षकों को बनाया गया मुख्य वन संरक्षक और 4 उप वन संरक्षक बने वन संरक्षक
रायपुर। राज्य शासन द्वारा भारतीय वन सेवा के सात वन संरक्षकों को मुख्य वन संरक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है। उनमें आर.के. तिवारी,ए.बी. मिंज, नरेन्द्र कुमार पाण्डेय, अनिल सोनी, श्रीमती प्रणिता पाल, राजेश कल्लाजे और श्रीमती शालिनी रैना शामिल हैं। राज्य शासन द्वारा भारतीय वन सेवा के चार उप वन संरक्षकों को वन संरक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है। इनमें आर.के. तिवारी, फुलजेंस टोप्पो, एस. जगदीशन और एस. वेंकटाचलम शामिल हैं।
नगरीय निकाय चुनाव को लेकर 4 हजार 101 लोगों के विरूद्ध हुई प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचन की घोषणा से राज्य के नगरीय निकायों में आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील कर दी गई है। राज्य में आदर्श आचरण संहिता के पालन में कानून एवं व्यवस्था की स्थिति पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। इसके तहत अब तक चार हजार 101 लोगों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत दर्ज 4 हजार 460 प्रकरणों में की गई कार्रवाई से 18 लाख 47 हजार 200 रूपए समन शुल्क की प्राप्ति हुई है। राज्य निर्वाचन आयोग से…
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री को राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में शामिल होने के लिए देंगे न्यौता
रायपुर। पीएचई मंत्री गुरू रूद्र कुमार 13 दिसम्बर शुक्रवार में त्रिपुरा राज्य के दो दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। इस प्रवास के दौरान मंत्री गुरू रूद्रकुमार त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देब को राजधानी रायपुर में 27 दिसम्बर से 29 दिसम्बर तक आयोजित होने वाले राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में सम्मिलित होने का न्यौता देंगे। उल्लेखनीय है मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 27 से 29 दिसम्बर तक छत्तीसगढ़ में पहली बार आयोजित होने वाले राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखकर महोत्सव में शामिल होने का निमंत्रण भेजा…
