रायपुर। नालसा अंतर्गत राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर द्वारा राज्य की प्रथम ई-मेगा कैम्प सीरीज प्रारंभ हुई, छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष एवं हाईकोर्ट के जस्टिस प्रशांत मिश्रा ने आज वर्चुअल शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि वंचितों को आर्थिक एवं सामाजिक न्याय दिलाने के लिए ई-मेगा विधिक सेवा कैम्प एक अभिनव पहल है। न्याय सिर्फ अदालत तक सीमित नहीं है बल्कि इसकी विस्तृत परिभाषा है। विभिन्न विभागों के सहयोग एवं समन्वय से ई मैगा कैम्प सीरीज राज्य के 23 जिलों एवं 64 तालिकाओं में आयोजित किया गया…
श्रेणी: खबरें राजधानी से
मुख्यमंत्री ने सरदार वल्लभ भाई पटेल को उनकी जयंती पर किया नमन
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री और गृहमंत्री स्वर्गीय सरदार वल्लभ भाई पटेल की 31 अक्टूबर को जयंती पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री ने सरदार पटेल के योगदान को याद करते हुए कहा है कि देश के स्वतंत्रता संग्राम में उनकी अग्रणी भूमिका थी। उन्होंने देश के एकीकरण और अखण्ड भारत के निर्माण में अविस्मरणीय योगदान दिया। स्वतंत्र भारत के निर्माण में उनकी भूमिका को कभी नहीं भुलाया जा सकता।
मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी को उनकी पुण्य तिथि पर किया नमन
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 31 अक्टूबर को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्य तिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि इंदिरा गांधी ने आजीवन गरीबों और समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए प्रयास किया और देश की एकता और अखण्डता की रक्षा के लिए अपना जीवन न्यौछावर कर दिया। श्रीमती गांधी ने दूरदृष्टि और पक्के इरादे के साथ देश को नई दिशा प्रदान की। चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में देश का कुशलतापूर्वक नेतृत्व करते हुए अंतर्राष्ट्रीय पटल पर भारत को प्रतिष्ठापूर्ण स्थान दिलाया।…
छत्तीसगढ़ में पिछले दो साल में सड़कों और पुलों के काम आयी तेजी, स्वीकृत हुए 13 हजार 230 करोड़ रूपए के 4050 कार्य
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य के गांव-गांव तक सड़क सम्पर्क को मजबूत और आवागमन को सुगम बनाने सड़क और पुलों के कामों के लिए पिछले दो साल में तेजी आयी है। राज्य सरकार ने इस दौरान 13 हजार 230 करोड़ रूपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। इसमें सड़क और पुलों और उनके मरम्मत के 4 हजार 50 काम शामिल है। इसके साथ ही प्रदेश के पहुंच विहीन सभी शासकीय भवनों-स्कूल-कॉलेज, आंगनबाड़ी, अस्पताल, धान संग्रहण केन्द्र, सार्वजनिक उपयोग के हाट बाजार, मेला स्थलों आदि…
मुख्यमंत्री ने जगदलपुर में रखी झीरम शहीद स्मारक की आधारशिला, बस्तरवासियों को दी 541 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर के लालबाग में झीरम शहीद स्मारक का भूमिपूजन किया। उन्होंने इस दौरान बस्तर संभागवासियों को 541 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों की सौगात दी। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री और बस्तर जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, आबकारी मंत्री कवासी लखमा, बस्तर सांसद दीपक बैज, संसदीय सचिव रेखचंद जैन, हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप, महापौर सफीरा साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे। आज बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर के लालबाग में झीरम शहीद स्मारक का…
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने मुरिया दरबार में खोला सौगातों का पिटारा, मांझी-चालकी सहित अन्य पदाधिकारियों का मानदेय बढ़ाने की घोषणा
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में सौगातों का पिटारा खोला। उन्होंने यहां बस्तर दशहरा के आयोजन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले मांझी-चालकी सहित विभिन्न पदाधिकारियों के मानदेय बढ़ाने की घोषणा कर दिल जीत लिया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने सांसद एवं बस्तर दशहरा समिति के अध्यक्ष दीपक बैज द्वारा उठाई गई मांगों पर 20 घोषणाएं कीं। उन्होंने सभी मांझी चालकियों से वन अधिकार पट्टे के लिए आवेदन लेकर उन्हें 6 माह के भीतर पट्टा देने की घोषणा की। इसी प्रकार मांझियों का मानदेय 1350 से…
मुख्यमंत्री ने दंतेश्वरी माई की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज जगदलपुर पहुंचने पर वहां दंतेश्वरी माई मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा एवं आदिम जाति विकास और जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, लोकसभा सांसद दीपक बैज, संसदीय सचिव रेखचंद जैन, छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप, जगदलपुर महापौर सफिरा साहू उपस्थित थीं। आज जगदलपुर पहुंचकर दंतेश्वरी माई मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। दंतेश्वरी माई की जय! pic.twitter.com/kZeryW2mmq — Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) October…
मुख्यमंत्री ने मांझी-चालकी, मेम्बर-मेंबरीन के साथ किया भोजन
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज पुलिस ऑफिसर मेस जगदलपुर में बस्तर दशहरा उत्सव से जुड़े सभी मांझी-चालकी, मेम्बर-मेम्बरीन के साथ बैठकर भोजन किया। इस दौरान स्कूल शिक्षा मंत्री और जगदलपुर के प्रभारी मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, सांसद दीपक बैज भी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व मंत्री महेंद्र बहादुर सिंह के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व मंत्री महेंद्र बहादुर सिंह के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है। महेंद्र बहादुर सिंह का बीती रात निधन हो गया। वे मंत्री, सात बार विधायक, राज्यसभा सांसद और छत्तीसगढ़ विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर रहे। पूर्व मंत्री श्री महेंद्र बहादुर सिंह जी के निधन का समाचार दुःखद है। वे मंत्री, सात बार विधायक, राज्यसभा सांसद और छत्तीसगढ़ विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर रहे हैं। मैं शोकसंतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करता हूँ एवं दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ।…
cm भूपेश बघेल की पहल पर प्रदेश में खेल अधोसंरचनाओं को विकसित करने के प्रयासों को मिली एक और बड़ी सफलता
रायपुर। छत्तीसगढ़ में खेल अधोसंरचनाओं को विकसित करने के राज्य सरकार के प्रयासों को एक और बड़ी सफलता मिली है। छत्तीसगढ़ राज्य में खेल अधोसंरचनाओं के विकास में एक और नया अध्याय जुड़ गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की विशेष पहल पर भारत सरकार के युवा कल्याण और खेल मंत्रालय द्वारा खेलो इंडिया योजना के तहत अम्बिकापुर में मल्टीपरपज इंडोर हॉल के निर्माण तथा महासमुन्द में सिंथेटिक एथलेटिक ट्रेक निर्माण के राज्य सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। ये दोनों प्रस्ताव छत्तीसगढ़ सरकार के खेल एवं युवा कल्याण…
