मुख्यमंत्री ने ‘रामरस‘ पुस्तक का किया विमोचन

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने भिलाई-3 स्थित निवास में वेबिनार के माध्यम से आयोजित कार्यक्रम में ‘रामरस‘ पुस्तक का विमोचन किया। इस पुस्तक में स्वामी आत्मानंद जी द्वारा उनके जीवन काल में रामकथा के विभिन्न प्रसंगों पर दिए गए सुंदर व्याख्यानों को संकलित किया गया है। स्वामी आत्मानंद जी द्वारा रामायण के चरित्रों की सुंदर व्याख्या अनेक स्त्रोतों में बिखरी है, जिन्हें संकलित करने का महत्वपूर्ण कार्य डॉ. राजलक्ष्मी वर्मा ने किया और इसे ‘रामरस‘ पुस्तक का स्वरूप दिया है। आज अपने भिलाई स्थित निवास में वेबिनार के…

छत्तीसगढ़ में उद्योगों को आकर्षित करने उद्योग नीति में किए गए संशोधन

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य के औद्योगिक विकास को गति देने समावेशी विकास के लक्ष्य को हासिल करने और परिपक्व अर्थव्यवस्था का निर्माण करने के लिए नवीन औद्योगिक नीति में 2019-24 में कुल 21 बिन्दुओं पर संशोधन अधिसूचित किए गए हैं। इसमें प्रमुख रूप से लघु उद्योगों को कैपिटल सबसिडी में नगद या जी.एस.टी की पूर्ति का विकल्प होगा। अभी तक यह नगद अनुदान की सूक्ष्म उद्योगों के लिए पात्रता थी। शासन ने विभिन्न औद्योगिक संगठनों की मांगों को स्वीकार करते हुए लघु एवं मध्यम श्रेणी के उद्योगों को नगद या जी.एस.टी…

छत्तीसगढ़ राज्य के जल विद्युत गृहों में 345.42 मिलीयन यूनिट विद्युत का रिकार्ड उत्पादन, माह अक्टूबर के बीते पखवाड़े में टूटा गतवर्ष का रिकार्ड

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी की जल विद्युत गृहों ने अपने पिछले वर्ष के रिकार्ड को तोड़ते हुए अधिकतम विद्युत उत्पादन का कीर्तिमान रचा है। चालू सत्र के माह अक्टूबर के प्रथम पखवाड़े में जनरेशन कंपनी की कुल चार जल विद्युत परियेाजनाओं द्वारा अब तक 345.42 मिलीयन यूनिट से अधिक बिजली का उत्पादन किया गया, जबकि पिछले साल इसी अवधि में 180.04 मिलीयन यूनिट बिजली का ही उत्पादन हुआ था। जनरेशन कंपनी के प्रबंध निदेशक एन.के.बिजौरा ने बताया कि कोरबा जिला में संचालित हसदेव बांगो प्रदेश की सबसे बड़ी…

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने प्रदेशवासियों को दुर्गाष्टमी और महानवमी की दी बधाई

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को दुर्गाष्टमी और महानवमी की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर श्री बघेल ने मां दुर्गा से प्रदेशवासियों की सुख,समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की है। अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा है कि शक्ति की उपासना का महापर्व नवरात्रि पूरे देश में नौ दिनों तक भक्तिभाव से मनाया जाता है। देवी के नौ स्वरूपों की पूजा अर्चना की जाती है और घरों, मंदिरों में कन्या भोज कराया जाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शक्ति का यह पर्व हमें हमें सिखाता है…

मुख्यमंत्री ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत कार्य आबंटन प्रक्रिया के संबंध में प्राप्त शिकायतों के परीक्षण के लिए गठित की तीन सदस्यीय टीम 

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत कार्य आबंटन प्रक्रिया के संबंध में प्राप्त हो रही विभिन्न शिकायतों को गंभीरता से लिया है। श्री बघेल ने इन शिकायतों के परीक्षण के लिए मुख्य सचिव, अपर मुख्य सचिव वित्त और सचिव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की तीन सदस्यीय टीम गठित की है। ज्ञातव्य है कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्रामीण इलाकों के घरों में वर्ष 2024 तक पाइप लाइन के माध्यम से पेयजल आपूर्ति का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। वर्तमान में जल जीवन मिशन में लगभग…

प्याज की उपलब्धता एवं बाजार भाव की निगरानी के लिए सभी जिला कलेक्टरों को निर्देश जारी

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार राज्य शासन के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा सभी जिला कलेक्टरों को उनके जिले में प्याज की उपलब्धता तथा खुदरा बाजार मूल्य की निगरानी एवं पर्यवेक्षण के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जिला कलेक्टरों को जारी निर्देश में कहा गया है कि राज्य स्तरीय प्राईस मॉनिटरिंग सेल में जिलों से आवश्यक वस्तुओं के बाजार भाव के विश्लेषण से स्पष्ट हुआ है कि विगत 01 माह में प्याज के खुदरा बाजार मूल्य में अप्रत्याशित वृद्धि परिलक्षित हो रही है। सभी जिला…

नीति आयोग ने राजनांदगांव जिले में शिक्षा के नवाचार को सराहा, कोविड-19 के बावजूद भी दूरस्थ अंचलों में शिक्षा से आनंदित हो रहे बच्चे

रायपुर। नीति आयोग ने फिर एक बार छत्तीसगढ़ के आकांक्षी जिला राजनांदगांव में पढ़ई तुंहर दुवार के तहत नवाचार के माध्यम से बच्चों की शिक्षा के लिए किए जा रहे प्रभावी प्रयासों की प्रशंसा की है। नीति आयोग ने कहा कि कोविड-19 की विषम परिस्थिति के बावजूद भी राजनांदगांव जिले के सुदूर वनांचल के क्षेत्रों के बच्चों को सहजता से शिक्षा उपलब्ध हो रही है और बच्चे अध्ययन-अध्यापन की इस नवाचार से आनंदित हो रहे हैं। शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन के सहयोग से बच्चों की पढ़ाई में कहीं कोई…

राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ने खोला महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण का रास्ता

रायपुर। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) महिलाओं को मजबूत करने के लिए अनेक आयामों पर काम कर रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महिलाओं को सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त व स्वावलंबी बनाने स्वरोजगार शुरू करने के लिए प्रशिक्षण एवं वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने के साथ ही उनके उत्पादों को घर-घर तक पहुंचाने की भी व्यवस्था की जा रही है। स्वसहायता समूह की महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मल्टी-यूटिलिटी सेंटर और गौठानों में जगह व संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। बिहान की विभिन्न…

सरपंच संघ की मांग पर मुख्यमंत्री ने बस्तर अंचल में 4 से 5 बड़े स्टील प्लांट खोलने की दी सहमति

रायपुर। सरपंच संघ की मांग पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बस्तर अंचल के विकास और समृद्धि के लिए 4 से 5 बड़े स्टील प्लांट को खोलने की सहमति प्रदान की है ताकि यहां के स्थानीय युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर मिल सके। दंतेवाड़ा जिले से आए सरपंच संघ के प्रतिनिधि मंडल ने आज राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके निवास कार्यालय में सौजन्य मुलाकात कर क्षेत्र में उद्योग स्थापित करने के लिए ज्ञापन सौंपा। मुख्यमंत्री ने इस पर सहमति व्यक्त करते हुए कहा कि शहीद महेन्द्रकर्मा जी…

राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री पुलिस स्मृति दिवस परेड में हुए शामिल,शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि

रायपुर। पुलिस के जवानों ने अपने प्राणों की आहूति देकर विपरीत परिस्थितियों में भी हर चुनौतियों का सामना बहादुरी से किया है। आज का दिन उन वीर जवानों की शौर्य गाथाओं की याद दिलाता है, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए सब कुछ न्यौछावर कर दिया। इस अवसर पर मैं उन वीर सपूतों को नमन करती हूं। यह बात राज्यपाल अनुसुईया उइके ने कही। वे आज चौथी वाहिनी सी.ए.एफ. माना रायपुर के प्रांगण में पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में अपना संबोधन दे रहीं थीं। उन्होंने कहा…