रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में मानव तीर्थ संस्था बेमेतरा के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात कर मुख्यमंत्री को रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में कारगर आयुर्वेदिक औषधि सर्वज्वरहर चूर्ण के पैकेट भेंट किये। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को बताया कि यह औषधि इम्युनिटी बढ़ाती है और कोरोना महामारी से बचाव हेतु मजबूत रोगप्रतिरोधक क्षमता की बड़ी भूमिका है, संस्था के द्वारा निःशुल्क वितरण के लिए 50 हजार पैकेट तैयार किये गए हैं। इस अवसर पर डॉ. शारदा शर्मा, अवधेश पटेल, राजेन्द्र वर्मा और साधन भट्टाचार्य उपस्थित थे।
श्रेणी: खबरें राजधानी से
सर्तकता और सावधानी के साथ प्रदेश में अब सप्ताह में 6 दिन खुलेंगी दुकानें : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में प्रदेश में कोविड-19 के नियंत्रण और लॉक-डाउन के बाद ठप्प पड़ी आर्थिक गतिविधियों को दोबारा शुरू करने आज उच्च स्तरीय बैठक में विचार-विमर्श किया गया। बैठक में सभी मंत्रीगण और राज्य शासन के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। मुख्यमंत्री निवास में आयोजित बैठक में विभिन्न राज्यों से लौटे प्रवासी मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराने और समाज के सभी वर्गों को राहत देने के उपायों पर चर्चा की गई। लोगों की दिक्कतों का देखते हुए अब वैवाहिक कार्यक्रम की अनुमति तहसीलदार देंगे। अनुमति देने की…
कोरोना संकट में रोजगार संगी एप, युवाओं और नियोक्ताओं के लिए बना अहम् कड़ी
रायपुर(बीएनएस)। कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण काल में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित मोबाईल एप रोजगार देने वाली संस्थाओं, व्यक्तिविशेष और कौशल प्रशिक्षित युवाओं के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में काम कर रहा है। छत्तीसगढ़ राज्य कौशल विकास प्राधिकरण द्वारा तैयार रोजगार संगी मोबाईल एप को गूगल प्ले स्टोर के माध्यम से डाउनलोड किया जा सकता है। इस एप के माध्यम से छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न शहरों में स्थित उद्योग में स्वयं को पंजीकृत कर सकते हैं। जिसमें वो अपने संस्था में आवश्यक कुशल श्रमिकों का विवरण दे सकते…
राजधानी रायपुर का ऐतिहासिक बूढ़ा तालाब बनेगा शहर के आकर्षण का केन्द्र : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि राजधानी रायपुर का ऐतिहासिक बूढ़ा तालाब विवेकानंद सरोवर आने वाले समय में तेलीबांधा तालाब जैसे ही शहर के आकर्षण का केन्द्र बनेगा। बूढ़ा तालाब की साफ-सफाई के बाद योजनाबद्ध रूप से बूढ़ा तालाब का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने आज दोपहर राजधानी रायपुर के बूढ़ा तालाब का साफ-सफाई के बाद अवलोकन किया। श्री बघेल ने इस माह की 11 तारीख से नगर निगम रायपुर द्वारा बूढ़ा तालाब की साफ सफाई के लिए चलाए गए अभियान की सराहना की। उन्होंने कहा कि दिन-रात…
मुख्यमंत्री ने पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने देश के पहले प्रधानमंत्री,भारत रत्न पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए नमन किया है। श्री बघेल ने पंडित नेहरू की 56 वीं पुण्यतिथि की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में कहा है कि पंडित नेहरू भारत भूमि के अनमोल रत्न थे, जिन्होंने देश की स्वाधीनता से लेकर इसके नवनिर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि पंडित नेहरू जन-जन के प्रिय नेता रहे हैं। आज भी भारतवासियों के दिल-दिमाग में उनके व्यक्तित्व और कृतित्व की अमिट छाप अंकित है।…
मुख्यमंत्री ने नोवेल कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए 28 जिलों को जारी किए 24.50 करोड़ रूपए
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नोवेल कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण की रोकथाम के लिए प्रदेश के सभी जिलों को कुल 24 करोड़ 50 लाख रूपए की राशि जारी की है। यह राशि मुख्यमंत्री सहायता कोष से संबंधित जिले के खाते में जमा कर दी गई है। मुख्यमंत्री सचिवालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार रायपुर, बलौदाबाजार, राजनांदगांव, कबीरधाम और बिलासपुर जिले को 2-2 करोड़ रूपए, मुंगेली जिले को 1.50 करोड़ रूपए, बस्तर, कोरिया, बलरामपुर-रामानुजगंज और सूरजपुर जिले को 1-1 करोड़ रूपए, गरियाबंद, धमतरी, महासमुन्द, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, कोण्डगांव, कांकेर, दंतेवाड़ा,…
मुख्यमंत्री को राजपूत क्षत्रिय समाज ने महाराणा प्रताप जयंती पर किया सम्मानित
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राजपूत क्षत्रिय समाज, रहटादाह की रायपुर उपसमिति के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर साफा पहनाकर तथा तलवार भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रतिनिधि मंडल ने उन्हें महाराणा प्रताप जनसेवा सम्मान से नवाजा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजपूत क्षत्रिय समाज द्वारा सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया और महाराणा प्रताप जयंती की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने महाराणा प्रताप को साहस और वीरता की…
वनोपज संग्रहण से वनवासियों को रोजगार और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मिल रही गति
रायपुर(बीएनएस)। वनों को सहेजने में छत्तीसगढ राज्य आज पूरे़ देश में अग्रणी है। कोरोना काल में लॉकडाउन के दौरान जहां पूरे देश में वन आधारित आर्थिक गतिविधियां जहां ठप रहीं, वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ ने इस दौरान अच्छी उपलब्धि हासिल की। लॉकडाउन के दौरान देशभर में हुए वनोपज संग्रहण में छत्तीसगढ़ की सर्वाधिक भागीदारी रही। वहीं, इस कार्य से वनवासियों को सलाना लगभग 2500 करोड़ की आय होने की संभावना है। ट्राईफेड से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में अब तक एक लाख क्विंटल वनोपजों का…
मुख्यमंत्री ने गुरूद्वारा हीरापुर टाटीबंध समिति द्वारा किए जा रहे प्रवासी श्रमिकों की सेवा के कार्यों की सराहना की
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास परिसर में गुरूद्वारा हीरापुर टाटीबंध समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने विधायक विकास उपाध्याय के नेतृत्व में मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने गुरूद्वारा समिति के सदस्यों द्वारा कोरोना संकट काल में अन्य प्रदेशों से रायपुर आ रहे प्रवासी श्रमिकों के लिए किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें मानवता की सेवा के इन कार्यों के लिए धन्यवाद दिया। लाॅकडाउन में अन्य प्रदेशों से छत्तीसगढ़ होकर अपने प्रदेशों के लिए जा रहे प्रवासी श्रमिकों के लिए टाटीबंध में जिला प्रशासन…
छत्तीसगढ़ में लाख की खेती को मिलेगा कृषि का दर्जा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दी सहमति
रायपुर(बीएनएस)। छत्तीसगढ़ में लाख की खेती को अब कृषि का दर्जा मिलेगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लाख की खेती को फायदेमंद बनाने के उद्देश्य से वन विभाग द्वारा इस संबंध में प्रस्तुत प्रस्ताव को उपयुक्त और किसानों के लिए लाभकारी मानते हुए अपनी सहमति प्रदान कर दी है। मुख्यमंत्री ने सहमति प्रदान करते हुए कृषि, वन और सहकारिता विभाग को समन्वय कर लाख और इसके जैसी अन्य लाभकारी उपज को कृषि में शामिल करने का प्रस्ताव मंत्रीपरिषद की अगली बैठक में रखने के निर्देश दिए है। प्रदेश में लाख की…
