रायपुर(बीएनएस)। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के 20वें दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। माना स्थित चौथी बटालियन में आयोजन संपन्न हुआ। पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने ली परेड की सलामी ली। साथ ही उन्होंने माना स्थित चौथी बटालियन में नवीन विश्राम गृह का उद्घाटन किया। 197 नव आरक्षक आज पास आउट हो रहे हैं। चौथी वाहिनी सशस्त्र बल के नव आरक्षक 9 महीने के बुनियादी प्रशिक्षण के बाद पासआउट होकर जवानों ने देश की रक्षा और सुरक्षा की शपथ…
श्रेणी: खबरें राजधानी से
मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान: 5 हजार 309 बच्चों को मिली कुपोषण से मुक्ति
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के माध्यम से जांजगीर-चांपा जिले के 5 हजार 309 कुपोषित बच्चों को कुपोषण से मुक्ति मिली है। मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के तहत 06 माह से तीन वर्ष तक के कुपाषित बच्चों को और आंगनबाड़ी में दर्ज शिशुवती माताओं को पौष्टिक गरम भोजन दिया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा विगत दिनों 636 स्थानों पर शिविर लगाकर एक लाख 6 हजार से अधिक महिलाओं व बच्चों का हिमोग्लोबीन जांच किया गया। जिले में 15 पोषण पुनर्वास केन्द्र संचालित है। इन केन्द्रों में गंभीर कुपोषित बच्चों को 15…
छत्तीसगढ़ की महिला फुटबॉल टीम बनी नेशनल विजेता, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दी बधाई
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ राज्य की महिला फुटबॉल टीम को राष्ट्रीय विजेता बनने पर बधाई दी है। मध्य गोवा में आयोजित नेशनल इनक्लुसन (डायवरसिटी) फुटबॉल कप प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ राज्य की महिला टीम ने फाइनल में पंजाब को हराकर राष्ट्रीय विजेता का खिताब हासिल किया है। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर दो खिलाड़ी वंदना ध्रुव एवं निलिमा खाखा का चयन इंडिया कैम्प में हुआ है। खेल संचालक श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा ने विजेता खिलाड़ियों को जीत की बधाई दी है। इस खिताब के लिए सभी खिलाड़ियों एवं…
मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले महिलाओं को किया सम्मानित
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज शाम राजधानी रायपुर में एक निजी मीडिया गु्रप द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित महिला सम्मेलन तथा सम्मान समारोह में शामिल हुए। उन्होंने इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्रदेश के छह महिलाओं को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि समाज में महिलाओं के उत्थान के बिना समग्र विकास की कल्पना नहीं की जा सकती। समाज में किसी भी युग में जब-जब नारी की अवहेलना हुई है, तब तक उस युग…
मुख्यमंत्री श्री बघेल को महिला स्व-सहायता समूहों ने भेंट किया हर्बल गुलाल
रायपुर(बीएनएस)। इस होली के पर्व पर बिहान स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने कवर्धा के भोरमदेव मंदिर में चढ़े फूलों और मुख्यमंत्री निवास से प्राप्त गुलदस्तों से हर्बल गुलाल तैयार कर लोगों को हर्बल रंग से होली खेलने की सौगात दी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में रायपुर जिले के सेरीखेड़ी महिला स्व-सहायता समूह और कबीरधाम जिले के जय गंगा मईया महिला स्व-सहायता समूह के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की और मुख्यमंत्री को उन्होंने फूलों से निर्मित हर्बल गुलाल भेंट किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने महिला…
वनवासियों के अधिकार, स्वावलंबन और सम्मान से जुड़ा है वन अधिकार अधिनियम – मुख्यमंत्री श्री बघेल
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि वन क्षेत्रों आदिवासी और अन्य परंपरागत वनवासियों को वन अधिकारों की मान्यता अधिनियम का बेहतर क्रियान्वयन कर अधिक से अधिक लाभ दिलाया जाए। इनमें पात्रता रखने वाले सभी दावाकर्ताओं चाहे वे अनुसूचित जनजाति के हो अथवा अन्य परंपरागत वन निवासी हो, उन्हें नियमानुसार काबिज वन भूमि के साथ ही खाद्य सुरक्षा तथा आजीविका संबंधी सुविधाओं का भी भरपूर लाभ दिलाएं। उन्होंने कहा कि वन अधिकारों की मान्यता अधिनियम का समुचित क्रियान्वयन हमारी सरकार की प्राथमिकता में है। इसके लिए व्यक्तिगत दावों के…
‘जइया मिर्च‘ पर शोध के लिए छत्तीसगढ़ के किसान को मिला राष्ट्रीय सम्मान, मुख्यमंत्री से मिलकर किसान श्री रामलाल ने शोध आगे बढ़ाने मांगी मदद
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राष्ट्रीय नवाचार किसान सम्मान से नवाजे रामलाल लहरे को कृषि के क्षेत्र में योगदान के लिए उन्हें बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। श्री रामलाल बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर विकासखंड के छोटे से गांव महुली के रहने वाले हैं और बायोटेक्नालॉजी में पोस्ट ग्रेजुएट हैं। उल्लेखनीय है कि श्री रामलाल को यह सम्मान भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान द्वारा उन्हें दुर्लभ व सबसे तीखी प्रजाति की ‘जइया‘ मिर्च के संरक्षण व संवर्धन के लिए 3 मार्च को राष्ट्रीय विज्ञान मेला दिल्ली में केन्द्रीय…
मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप टोकनधारी किसानों के धान की होगी खरीदी, खाद्य सचिव ने कलेक्टरों को जारी किए निर्देश
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा छत्तीसगढ़ विधानसभा में 27 फरवरी को चर्चा के दौरान किसानों का लंबित टोकन का परीक्षण सचिव स्तर के अधिकारी के निगरानी में होने के उपरांत धान खरीदी की घोषणा की गई है। खरीफ विपणन वर्ष 2019-20 में धान खरीदी की अंतिम तिथि 20 फरवरी 2020 निर्धारित की गई थी। मुख्यमंत्री श्री बघेल की घोषणा के अनुरूप खाद्य विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों को जिला प्रभारी सचिव एवं प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ नवा रायपुर से समन्वय…
मुख्यमंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सभी महिलाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। अपने शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा है कि अपनी प्रतिभा और योग्यता के बल पर महिलाओं ने हर क्षेत्र में एक नया आयाम हासिल किया है। राजपथ पर परेड का नेतृत्व हो या सशस्त्र सेना में महिलाओं का स्थायी कमीशन,यह सब महिलाओं की सशक्त उपस्थिति को दर्शाता है। महिला दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा है कि आधी आबादी के विकास के बिना हम प्रगति की कल्पना नहीं कर सकते। महिलाओं…
भूतपूर्व विधायकों ने मुख्यमंत्री से मिलकर आभार प्रकट किया, श्री बघेल ने नवा छत्तीसगढ़ गढ़ने मांगे सुझाव
रायपुर(बीएनएस)। पूर्व विधायकों के प्रतिनिधिमंडल ने आज यहां विधानसभा परिसर स्थित सेन्ट्रल हॉल में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात कर भूतपूर्व विधायकों की पेंशन और कुटुम्ब पेंशन की राशि में बढ़ोत्तरी तथा रेल, हवाई यात्रा और बोर्डिंग के लिए व्यय की सीमा बढ़ाने के राज्य सरकार के फैसले के लिए उनके प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, विधानसभा के उपाध्यक्ष मनोज मंडावी, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, स्वास्थ्य एवं पंचायत मंत्री टी.एस. सिंहदेव, लोक यांत्रिकी मंत्री गुरू रूद्रकुमार, भूतपूर्व विधायक दल के अध्यक्ष स्वरूपचंद जैन…
