रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दंतेवाड़ा जिले के बारसूर-गीदम के बीच आज सुबह सड़क दुर्घटना में पांच लोगों के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए लोगों से निर्धारित गति सीमा और यातायात के नियमों का पालन करने की अपील की है।
श्रेणी: खबरें राजधानी से
पद्मश्री से सम्मानित राज्य की विभूतियों का मान-सम्मान बढ़ाने किए जाएंगे हरसंभव प्रयास : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि पद्मश्री से सम्मानित राज्य की विभूतियों का मान-सम्मान बढ़ाने के लिए राज्य सरकार द्वारा हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। पद्मश्री सम्मान प्राप्त विभूतियां अपने-अपने क्षेत्र की उत्कृष्ट हस्तियां हैं। उन्होंने अपने कृतित्व के माध्यम से छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया है। मुख्यमंत्री आज यहां विधानसभा स्थित अपने कक्ष में पद्मश्री से सम्मानित छत्तीसगढ़ की विभूतियों के प्रतिनिधि मंडल के साथ चर्चा कर रहे थे। प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री से कहा कि पद्मश्री सम्मान प्राप्त व्यक्तियों को राज्य सरकार द्वारा हर महीने सम्मान निधि के…
किसान श्री शर्मा ने स्कूल के लिए दान की 4 एकड़ जमीन, मुख्यमंत्री ने श्री शर्मा की इस पहल को सराहा
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके विधानसभा परिसर स्थित कार्यालय में गुण्डरदेही ब्लॉक के ग्राम रौना से आए 65 वर्षीय किसान छविलाल शर्मा ने मुलाकात की। उन्होंने गांव के मिडिल स्कूल के उन्नयन हेतु अपनी 4 एकड़ जमीन दान करने की इच्छा जाहिर की। श्री बघेल ने उत्तम शिक्षा के लिए भूमि दान जैसे सराहनीय कार्य की प्रशंसा की। इस अवसर पर गुण्डरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद एवं मिडिल स्कूल के प्रधान पाठक प्रवीण कुमार लोन्हरे भी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री से कुष्ठ कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से यहां विधानसभा परिषद् स्थित उनके कार्यालय कक्ष में छत्तीसगढ़ कुष्ठ सेवाएं कर्मचारी संघ रायपुर के प्रतिनिधि मण्डल ने मुलाकात की। उन्होंने कुष्ठ कर्मचारियों के वेतनमान में सुधार और भर्ती नियमों में संशोधन के संबंध में मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधि मण्डल में संघ के प्रांताध्यक्ष चितरंजन शाहा, प्रमुख सलाहकार वीरेन्द्र नामदेव सहित सर्वश्री सतीश तिवारी, सुनील गुप्ता और टी.पी. शर्मा भी शामिल थे।
मुख्यमंत्री से कोटवार संघ के सदस्यों ने की मुलाकात
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके विधानसभा परिसर स्थित कार्यालय कक्ष में छत्तीसगढ़ कोटवार संघ के सदस्यों ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को अपनी मांगों एवं समस्याओं से अवगत कराया। इस अवसर पर कोटवार संघ के सचिव गिरवर दास मानिकपुरी सहित विभिन्न जिलों से आए कोटवार उपस्थित थे।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. महंत और मुख्यमंत्री बघेल ने कहानी संग्रह ‘भूत भाई साहब‘ का विमोचन किया
रायपुर(बीएनएस)। विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज विधानसभा के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार प्रियंका कौशल के कहानी संग्रह ‘भूत भाई साहब‘ का विमोचन किया। उन्होंने पुस्तक के विमोचन पर श्रीमती कौशल को बधाई और शुभकामनाएं दीं। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि छत्तीसगढ़ बाबा गुरु घासीदास और संत कबीर की पवन धरती है। यह शांति, करुणा और आत्मीय प्रेम की धरती है। हम सबकी कल्पना छत्तीसगढ़ को पुरखों के सपनों के अनुरूप गढ़ने की है। उन्होंने श्रीमती कौशल के प्रयास…
कोरोना वायरस के कारण 31 मार्च तक कर्मचारियों को बायोमेट्रिक अटेंडेंस से मिली छूट, सभी विभागों को जारी किए निर्देश
रायपुर(बीएनएस)। कोरोना वायरस के कारण राज्य सरकार के कर्मचारियों को आगामी 31 मार्च तक बायोमेट्रिक अटेंडेंस से छूट दी गई है। राज्य सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आज इस संबंध में सभी विभागों को निर्देश जारी कर दिए गए है।
कोरोना वायरस की एडवाइजरी के चलते मुख्यमंत्री होली मिलन के किसी भी कार्यक्रम में शामिल नही होंगे
रायपुर(बीएनएस)। कोरोना वायरस के संबंध में केन्द्र सरकार द्वारा जारी की गई एडवाइजरी के चलते मुख्यमंत्री भूपेश बघेल होली मिलन के किसी भी कार्यक्रम में शामिल नही होंगे। गौरतलब है कि कोरोना वायरस को लेकर केन्द्र सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा राज्य सरकारों को एडवाइजरी भेजी गई है जिसमें लोगों से भीड़-भाड़़ वाले इलाके और सार्वजनिक सभाओं से दूर रहने की अपील की गई है। कोरोना वायरस के संबंध में केन्द्र सरकार द्वारा जारी की गई एडवाइजरी के चलते मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल होली मिलन के किसी…
180 एकड़ जमीन में फैला है सीताफल फॉर्म, धमधा का यह फॉर्म एशिया का सबसे बड़ा सीताफल फॉर्म
रायपुर(बीएनएस)। एशिया का सबसे बड़ा सीताफल फाॅर्म दुर्ग जिले की धमधा ब्लाॅक के धौराभाठा गांव में है। लगभग 500 एकड़ के इस फाॅर्म में 20 प्रकार के फलों के पेड़ लगे है। इसमें 180 एकड़ जमीन में केवल सीताफल फैला है। सीताफल के पेड़ की आयु 90 साल होती है। इस प्रकार यह 3 पीढ़ियों के लिए निवेश कर भूल जाने की तरह है जिसका हर सीजन में आप लाभ ले सकते हैं। इसके मार्केट के लिए कोई तनाव ही नहीं। भुवनेश्वर में हर दिन इसकी 10 टन खपत होती…
मुख्यमंत्री ने पंडित गोविन्द बल्लभ पंत की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी,भारत के पूर्व गृह मंत्री, उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री और विद्वान वकील पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 7 मार्च पुण्यतिथि पर उन्हें किया है। श्री बघेल ने कहा है कि पंडित जी.वी.पंत जी ने स्वाधीनता आंदोलनों को गति देने के साथ स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की पैरवी और रिहाई के लिए भी काम किया। श्री बघेल ने कहा कि भारत की स्वतंत्रता के बाद भी राष्ट्र निर्माण में पंत जी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। राज्यों को भाषायी आधार पर विभक्त करने तथा हिन्दी…
