नगर निगम धमतरी के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के कार्यभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए प्रभारी मंत्री श्री लखमा

रायपुर। प्रदेश के आबकारी, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा आज नगरपालिक निगम धमतरी के नवनिर्वाचित महापौर, अध्यक्ष तथा पार्षदों के कार्यभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए। शपथ ग्रहण का आयोजन धमतरी के एकलव्य खेल परिसर में किया गया। इस अवसर पर कोंडागांव विधायक मोहन मरकाम, सिहावा विधायक लक्ष्मी ध्रुव सहित वरिष्ठ जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे। प्रभारी मंत्री श्री लखमा ने नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि नगर की जनता के भरोसे पर खरा उतरने का भरसक प्रयास करें। समारोह में कोंडागांव विधायक…

कुपोषित बच्चों को सुपोषण स्तर पर लाना एक चुनौती : कलेक्टर डाॅ.एस भारतीदासन

रायपुर। लक्ष्य सुपोषण योजना अंतर्गत जिले के अति गंभीर कुपोषित बच्चों को सुपोषण की श्रेणी में लाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए सेक्टर के सभी बच्चों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाए। स्वास्थ्य परीक्षण के लिए विशेष स्वास्थ्य कैम्प का आयोजन भी किया जाए। अति गंभीर कुपोषित बच्चों को सुपोषण स्तर पर लाना एक चुनौती है। इनको सुपोषण स्तर पर लाने के लिए संवेदनशीलता से कार्य करना होगा। उपरोक्त बातें कलेक्टर डाॅ. एस. भारतीदासन ने आज कलेक्टोरेट के रेडक्राॅस सभाकक्ष में गठित समिति की बैठक लेकर कहीं। लक्ष्य…

राज्य निर्वाचन आयुक्त द्वारा संभाग के कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों की ली गई बैठक

रायपुर। राज्य निर्वाचन आयुक्त ठाकुर राम सिंह ने आज जिला कार्यालय के मीटिंग हाल में संभाग के सभी जिला कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों की बैठक लेकर त्रिस्तरीय पंचायत राज निर्वाचन के तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में संभाग के कमिश्नर जी. आर. चुरेन्द्र और पुलिस महानिरीक्षक डाॅ आनंद छाबड़ा भी उपस्थित थे। राज्य निर्वाचन आयुक्त ने अधिकारियों से कहा कि नगरीय निकायों के चुनाव को उत्कृष्ट तरीके से क्रियान्वित किया है। आशा है कि पंचायत राज चुनाव भी सफलतापूर्वक आयोजित किए जाएगे। उन्होंने पंचायत चुनाव के लिए व्यापक व्यवस्था सुनिश्चित…

बस्तर संभाग में मलेरिया मुक्त बस्तर अभियान शुरू

रायपुर। बस्तर को मलेरिया, एनीमिया और कुपोषण से मुक्त करने आज से संभाग के सातों जिलों में मलेरियामुक्त बस्तर अभियान शुरू हुआ। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घरों के साथ ही स्कूलों, आश्रम-छात्रावासों और पैरा-मिलेट्री कैंपों में जाकर मलेरिया की जांच की। एक माह तक चलने वाले इस महत्वाकांक्षी अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम पौने तीन लाख से अधिक घरों में पहुंचेगी और करीब 14 लाख लोगों के खून की जांच कर मलेरिया पाए जाने पर त्वरित इलाज उपलब्ध कराएगी। तत्काल इलाज शुरू करने के बाद मरीजों का…

खाद्य मंत्री अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के पदभार ग्रहण समारोह में हुए शामिल

रायपुर। खाद्य एवं बालोद जिले प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत आज नगर पंचायत अर्जुन्दा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए। मंत्री श्री भगत ने निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी और कहा कि आम जनता की समस्याओं का निराकरण जिम्मेदारीपूर्वक करेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में एक वर्ष में प्रदेश में विकास के बेहतर कार्य हुए हैं। श्री भगत ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को एकजुट होकर जनता के हित में विकास कार्य करने को कहा। इस मौके पर विधायक कुंवरसिंह निषाद, संगीता…

कृषि वैज्ञानिकों ने दी मौसम आधारित कृषि सलाह

रायपुर। कृषि वैज्ञानिकों ने प्रदेश के किसानों को मौसम आधारित कृषि सलाह दिए हैं। रबी फसल की कटाई के बाद खाली खेतों की गहरी जुताई कर जमीन को खुला छोड़ दें ताकि सूर्य की तेज धूप से गर्म होने के कारण इसमें छिपे कीडो के अण्डे तथा घास के बीज नष्ट हो जाएंगे। इस मौसम में किसान अपनी मिट्टी की जांच किसी प्रमाणित स्त्रोत से करवाएं और जहां संभव हो अपने खेत का समतलनीकरण करवाएं। अनाज को भडारण में रखने से पहले भंडार घर की अच्छी तरह सफाई करें तथा…

स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव 16 जनवरी को रायपुर लौटेंगे

रायपुर। पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव सरगुजा प्रवास के बाद 16 जनवरी को रायपुर लौटेंगे। वे 16 जनवरी को सवेरे साढ़े आठ बजे अंबिकापुर से हेलीकॉप्टर द्वारा रायपुर के लिए रवाना होंगे। वे सवेरे साढ़े नौ बजे विधानसभा हेलीपैड पहुंचेंगे। श्री सिंहदेव सवेरे 11 बजे से विधानसभा के विशेष सत्र में शामिल होंगे।

कैंसर पीड़िता श्रीमती आम्रपाली ने हारमोनियम में जीता पुरस्कार, युवा महोत्सव आयोजन के लिए राज्य सरकार के प्रति जताया आभार

रायपुर। बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के हिरमी निवासी और पेशे से शिक्षक आम्रपाली बनर्जी कैंसर पीड़ित होने के बावजूद हिम्मत नहीं हारी और राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में हारमोनियम प्रतियोगिता में तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। बनर्जी ने प्रदेश में युवा महोत्सव के अयोजन के लिए राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रतियोगिता के लिए उम्र मायने नहीं रखती है। उन्होंने 40 वर्ष आयु वर्ग के लिए हारमोनियम प्रतियोगिता में भाग लिया और विजयी हुईं। श्रीमती आम्रपाली ने बताया कि कैंसर…

राजिम माघी पुन्नी मेला की तैयारी शुरू, धर्मस्व मंत्री श्री साहू 17 जनवरी को लेंगे केन्द्रीय समिति की बैठक

रायपुर। राजिम माघी पुन्नी मेला की तैयारी शुरू हो गई है। धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री ताम्रध्वज साहू 17 जनवरी को मेला आयोजन की तैयारियों के संबंध में केन्द्रीय समिति की बैठक लेंगे। यह बैठक सांस्कृतिक भवन राजिम में शाम 5 बजे होगी। बैठक में रायपुर संभाग के कमिश्नर, रायपुर, गरियाबंद एवं धमतरी जिले के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक, प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ पर्यटन मण्डल, संचालक संस्कृति एवं पुरातत्व, मुख्य वन संरक्षक और लोक निर्माण, जल संसाधन तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के प्रमुख अभियंता उपस्थित रहेंगे।

CAA के खिलाफ केरल के बाद UPA के बनाए NIA ACT के खिलाफ छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून (CAA ) के खिलाफ केरल सरकार द्वारा सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने के बाद अब एक और राज्य सरकार ने कानून की संवैधानिकता को उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी है। कांग्रेस की छत्तीसगढ़ सरकार ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर कर अपनी ही पार्टी के नेतृत्व वाली UPA सरकार द्वारा बनाए गए राष्ट्रीय जांच एजेंसी कानून, 2008 यानी NIA एक्ट को असंवैधानिक घोषित करने का अनुरोध किया है। छत्तीसगढ़ सरकार राष्ट्रीय जांच एजेंसी कानून, 2008 को चुनौती देने वाली पहली राज्य सरकार…