आगामी चार वर्षाें में दंतेवाड़ा जिले में गरीब परिवारों का प्रतिशत 60 प्रतिशत से घटकर होगा 20 प्रतिशत से कम : मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को दिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश

रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आगामी चार वर्षाें में दक्षिण बस्तर-दन्तेवाड़ा जिले में गरीबी रेखा के नीचे रहने वाले परिवारों का प्रतिशत 60 प्रतिशत से घटाकर 20 प्रतिशत से कम करने के लिए मुख्य सचिव को विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने गरीब परिवारों की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए उन्हें आजीविका के लाभप्रद साधनों से जोड़ने के निर्देश दिए हैं। श्री बघेल ने कहा है कि बस्तर प्राधिकरण के लिए आगामी बजट में 100 करोड़ रूपए की राशि आबंटित की जाए और इस राशि…

मुख्यमंत्री श्री बघेल की अध्यक्षता में राष्ट्रीय एकता कन्वेंशन के लिए आयोजन समिति गठित

रायपुर। राज्य शासन द्वारा राष्ट्रीय एकता कन्वेंशन के सुचारू संचालन और मार्गदर्शन के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आयोजन समिति गठित की गई है। समिति में नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, मुख्य सचिव आर.पी.मंडल, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव गौरव द्विवेदी, मुख्यमंत्री के सलाहकार विनोद वर्मा, प्रमुख सचिव सुब्रत साहू, सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी, डी.डी.सिंह एवं डॉ. कमलप्रीत सिंह सदस्य बनाए गए हैं। जनसंपर्क विभाग के आयुक्त तारन प्रकाश सिन्हा समिति के समन्वयक बनाए गए हैं। समिति गठन संबंधी आदेश आज यहां मंत्रालय…

मुख्यमंत्री 11 जनवरी को देखने जाएंगे फिल्म ‘छपाक‘, ऐसिड अटैक सर्वाइवर पर बनी फिल्म छपाक को छत्तीसगढ़ में किया गया है टैक्स फ्री

रायपुर। मुख्यमंत्रीj भूपेश बघेल कल 11 जनवरी को ऐसिड अटैक सर्वाइवर पर बनी फिल्म छपाक को देखने जाएंगे। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में फिल्म ‘‘छपाक‘‘को टैक्स फ्री कर दिया है। मुख्यमंत्री ने अपने ट्वीट में कहा है कि समाज में महिलाओं के ऊपर तेजाब से हमले करने जैसे जघन्य अपराध को दर्शाती और हमारे समाज को जागरूक करती हिन्दी फिल्म छपाक को सरकार ने छत्तीसगढ़ प्रदेश में टैक्स फ्री करने का निर्णय लिया है। स्वयं जागरूक बनें और समाज को जागरूक करें। मैं आज ऐसिड अटैक सर्वाइवर पर बनी फिल्म…

व्यक्ति का विकास ही हमारा लक्ष्य : मुख्यमंत्री श्री बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज रायपुर के इंडोर स्टेडियम में नगर निगम रायपुर के नव निर्वाचित महापौर एजाज ढेबर, सभापति प्रमोद दुबे और पार्षदों के पदभार ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि केवल रायपुर शहर के विकास में ही आप सबकी बड़ी जिम्मेदारी और भूमिका नहीं है, बल्कि आपके कार्यों से छत्तीसगढ़ की पहचान और छवि भी बनेगी। मुख्यमंत्री ने नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शहर के विकास के लिए धन राशि की कमी नहीं होने दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा आज नगर निगम…

राज्यपाल अनुसुईया उइके राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का करेंगी शुभारंभ, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कार्यक्रम की करेंगे अध्यक्षता

रायपुर। राजधानी रायपुर के साईंस कॉलेज मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का शुभारंभ 12 जनवरी को दोपहर 12 बजे राज्यपाल अनुसुईया उइके के द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे, अति विशिष्ट अतिथि विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत होंगे। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टी.एस. सिंहदेव, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया, राजस्व मंत्री जयसिंह…

अन्नदान का महापर्व है छेरछेरा, मुख्यमंत्री अन्नदान लेकर सुपोषण अभियान को करेंगे समर्पित

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 10 तारीख को सवेरे छेरछेरा पुन्नी के दिन प्राचीन और ऐतिहासक दूधाधारी मठ में जाकर पूजा-अर्चना करेंगे और प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना करेंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री बघेल महंत राजेश्री रामसुन्दर दास से अन्नदान लेकर मंदिर के आस-पास के घरों में जाकर दान लेंगे। मुख्यमंत्री दान में प्राप्त अन्न को प्रदेश के कुपोषण अभियान के लिए समर्पित करेंगे। ऐतिहासिक दूधाधारी मंदिर में वर्षों पूर्व से छेरछेरा पुन्नी मनाया जा रहा है। मंदिर में भगवान को भोग लगाकर सभी उपस्थित लोगों को प्रसाद वितरण…

सद्गुरू कबीर दास जी ने सामाजिक समरसता का दिया महान संदेश – मुख्यमंत्री श्री बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि कबीर जी के शांति और भाईचारा का संदेश आज भी प्रासंगिक और अनुकरणीय है। कबीर जी के इस संदेश से सामाजिक समरसता का मार्ग और अधिक सुदृढ़ हुआ है। मुख्यमंत्री श्री बघेल आज पंथ प्रकाशमुनि नाम साहब आचार्य कबीर पंथ कबीर धर्म नगर दामाखेढ़ा के सानिध्य में जिला मुख्यालय मुंगेली स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम के समीप आयोजित विशाल सद्गुरू संत कबीर समागम समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर पंथ प्रकाशमुनि नाम साहब, प्रदेश के गृह तथा लोक…

शिक्षा गुणवत्ता के लिए बच्चों की बुनियाद मजबूत होना जरूरी : प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा

रायपुर। स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव गौरव द्विवेदी ने कहा है कि शिक्षा गुणवत्ता के लिए बच्चों की बुनियाद मजबूत होना जरूरी है। बुनियाद मजबूत होगी तभी बच्चें आगे की कक्षा में पढ़ाई को समझ सकेंगे। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ शिक्षा गुणवत्ता की तैयारी में राष्ट्रीय स्तर पर अग्रणी है। राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ राज्य प्राथमिक और माध्यमिक स्तर की कक्षाओं के लिए विषय बार रूब्रिक्रस तैयार करने में छह माह और राज्य स्तरीय आकलन में एक वर्ष आगे है। श्री द्विवेदी आज रायपुर में आयोजित निष्ठा प्रशिक्षण कार्यक्रम…

युवा महोत्सव के प्रतिभागियों के लिए 32 भवनों में है रूकने की व्यवस्था

रायपुर। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा 12 से 14 जनवरी तक आयोजित राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में राज्य के विभिन्न जिलों से आने वाले प्रतिभागियों की रूकने की व्यवस्था के तहत रायपुर शहर के 32 भवनों का चयन किया गया है। सम्पूर्ण आवासीय व्यवस्था के लिए संयुक्त सचिव शिक्षा विभाग श्री सौरभ कुमार के मार्गदर्शन में की जा रही हे। आवासीय व्यवस्था के लिए छह अन्य अधिकारियों जी.आर.चन्द्राकर (मो.नं.-9617435854), एस.पी. गोस्वामी (मो.नं. 94242-03077), शिरीष तिवारी (मो.न.-94255-17512), एन.एस.ठाकुर (मो.न.-94255-02296) और एम.एन.वर्मा (मो.न.-9907412001) की भी ड्यूटी लगाई गई है। जिले से…

राज्य स्तरीय युवा महोत्सव : मुंगेली जिले के युवा करेंगे युवा महोत्सव में अपना प्रदर्शन

रायपुर। स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के अवसर पर राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का रंगारंग और मनमोहक आयोजन राजधानी रायपुर में 12 जनवरी से प्रारंभ हो रहा है। 12 जनवरी से प्रारंभ होने वाले राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में मुंगेली जिले के 193 युवाओं द्वारा छत्तीसगढ़ की संस्कृति से युवा महोत्सव का मंच सजायेंगे। राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में मुंगेली जिले के छत्तीसगढ़ की पारंपरिक लोकनृत्य में 15 वर्ष से 40 वर्ष आयु समूह के महिला एवं पुरूष प्रतिभागी भाग लेंगे। इनमें सूरज यादव एवं उनके साथी, लोकनृत्य में ही…