रायपुर जिले में गत दिवस 7.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

रायपुर। रायपुर जिले में कल सभी तहसीलों में वर्षा दर्ज की गई। औसत रूप से जिले में 7.8 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार रायपुर तहसील में 4 मिमी., आरंग में 8.4 मि.मी, अभनपुर में 4 मिमी. और तिल्दा में 14.6 मिमी. वर्षा हुुई हैं। इस तरह जिले में 1 जून से अब तक रायपुर तहसील में 1111 मि.मी., आरंग में 1242.4 मि.मी., अभनपुर में 883.4 मि.मी. और तिल्दा तहसील में 757.8 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। इस तरह जिले में अभी तक…

माघ पूर्णिमा 9 फरवरी से महाशिवरात्रि 21 फरवरी तक होगा, राजिम माघी पुन्नी मेला का आयोजन

रायपुर। माघ पूर्णिमा 9 फरवरी से महाशिवरात्रि 21 फरवरी तक राजिम माघी पुन्नी मेला आयोजित होगा। इसके तहत 15 फरवरी से संत समागम प्रारम्भ होगा । माघ पूर्णिमा 9 फरवरी, 16 फरवरी जानकी जयंती तथा 21 फरवरी महाशिवरात्रि को पर्व स्नान होगा। मेला अधिकारी एवं आयुक्त रायपुर संभाग जी आर चुरेन्द्र की अध्यक्षता में आज कमिश्नर कार्यालय में आयोजित बैठक में यह जानकारी दी गई। बैठक में उपस्थित विभिन्न विभाग के अधिकारियों तथा संभागीय अधिकारियों को कमिश्नर ने राजिम माघी पुन्नी मेला के बेहतर आयोजन करने के निर्देश दिए और…

ऐसिड अटैक सर्वाइवर पर बनी फिल्म ’छपाक’ छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा ऐसिड अटैक सर्वाइवर पर बनी फिल्म ’’छपाक’’ को राज्य माल और सेवा कर से राहत देने का निर्णय लिया गया है। इस हेतु राज्य माल और सेवा कर (एस.जी.एस.टी.) के समतुल्य धनराशि की प्रतिपूर्ति सिनेमा घरों को निम्न शर्तों के अधीन प्रदान की जाएगी। आयुक्त राज्य वाणिज्यिक कर जीएसटी भवन नवा रायपुर ने प्रदेश के समस्त कलेक्टर, संयुक्त आयुक्त और सहायक आयुक्त राज्य कर छत्तीसगढ़ शासन को फिल्म ’छपाक’ के प्रदर्शन पर प्रवेश हेतु देय राज्य माल और सेवा कर (एस.जी.एस.टी.) के समतुल्य धन राशि की…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विश्व हिन्दी दिवस की दी बधाई

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जनता को विश्व हिन्दी दिवस की बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि हिन्दी भाषा से पूरी दुनिया में हमारी संस्कृति, विकास और पहचान कायम होती है। एक प्रसिद्ध कविता में कहा गया है ‘निज भाषा उन्नति अहै, सब उन्न्ति को मूल‘ अर्थात अपनी भाषा से ही उन्नति संभव है, क्योंकि यही सारी उन्नतियों का आधार है। श्री बघेल ने कहा कि यह हम सबका दायित्व है कि हम अपनी राष्ट्रभाषा हिन्दी का सम्मान बढ़ाने का हर संभव प्रयास करें। बच्चों को राष्ट्रभाषा के…

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने प्रदेशवासियों को लोक पर्व छेरछेरा की दी बधाई

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध लोक पर्व छेरछेरा की बधाई देते हुए प्रदेशवासियों की खुशहाली, सुख, समृद्धि की कामना की है। श्री बघेल ने आज यहां छेरछेरा पर्व की पूर्व संध्या पर जारी अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति में दान की पुरातन परम्परा रही है। नई फसल के घर आने के बाद महादान और फसल उत्सव के रूप में पौष मास की पूर्णिमा को मनाए जाने वाला छेरछेरा पुन्नी तिहार हमारी समृद्ध दानशीलता की गौरवशाली परम्परा को दर्शाता है। इस दिन गली-मोहल्लों…

नगरीय चुनाव में ऐतिहासिक सफलता प्रदेश सरकार के कार्यो पर जनता की मुहर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा आम जनता के हित में किए गए कार्यों के फलस्वरूप नगरीय निकाय आम चुनाव में ऐतिहासिक सफलता मिली है। यह प्रदेश सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धि है। इसका श्रेय शहरी जनता के आशीर्वाद, सबकी एकजुटता और मेहनत को जाता है। श्री बघेल आज राजनांदगांव नगर निगम की महापौर हेमा देशमुख के पदभार ग्रहण कार्यक्रम को मुख्य अतिथि की आसंदी से संबोधित कर रहे थे। श्री बघेल ने स्थानीय पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम में आयोजित इस समारोह में…

हमारा लक्ष्य गगनचुंबी इमारतों का निर्माण करना नहीं है, बल्कि व्यक्तियों पर ध्यान केंद्रित करना है : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि हमारा लक्ष्य गगनचुंबी इमारतों और हवाई अड्डों का निर्माण करना नही है, बल्कि छत्तीसगढ़ में रहने वाले व्यक्तियों पर ध्यान केंद्रित करना है। श्री बघेल आज चेन्नई में द न्यू इंडियन एक्सप्रेस – थिंक एडु कॉन्क्लेव 2020 के श्रोताओं को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने उन कार्यक्रमों के बारे में भी बताया जो उनकी एक वर्षीय सरकार ने राज्य के विकास को बढ़ावा देने के लिए अपनाए हैं। श्री बघेल ने कहा कि हमारे राज्य में किसानों को धान का पूरे…

गौठानों में गोबर से बन रहे गमले, स्व-सहायता समूह की महिलाएं इन्हें नर्सरी में विक्रय करने कर रही तैयार

रायपुर। मॉडल गौठानों में नवाचारों के माध्यम से महिला स्वसहायता समूहों के लिए अधिकतम अवसर देने के क्रम में दुर्ग जिले के पाहंदा, ढौर, अमलीडीह, बोरवाय, ढाबा जैसे मॉडल गौठानों में गोबर के माध्यम से गमलें बनाये जा रहे हैं। इसके लिए जिला पंचायत के द्वारा महिला स्व-सहायता समूहों को प्रशिक्षण उपलब्ध कराया गया है और बाजार भी चिन्हांकित किया है। इन गमलों को नर्सरी में विक्रय किया जाएगा। नर्सरी के लिए यह गमले काफी उपयोगी होंगे क्योंकि ये गोबर से बनाये गए हैं जो गोबर खाद की तरह उपयोग…

फुगड़ी, भौंरा, गेड़ी दौड़ और डंडा नाच होंगे युवा महोत्सव के प्रमुख आकर्षण

रायपुर। छत्तीसगढ़ी ग्रामीण पृष्ठभूमि से संबंधित खेल फुगड़ी, भौंरा, गेड़ी दौड़ एवं चाल के साथ-साथ छत्तीसगढ़ी लोक गीत और लोक नृत्य करमा, राउत नाचा, पंथी, सरहुल, सुवा, डंडा, बस्तरिया नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में दिखाई देगी। साथ ही छत्तीसगढ़ी संस्कृति से संबंधित चित्रकला, छत्तीसगढ़ की पारंपरिक वेशभूषा और व्यंजनों का फूड फेस्टिवल का आयोजन महोत्सव में किया जा रहा है। स्वामी विवेकानंद की जयंती पर राज्य शासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा 12 जनवरी से तीन दिवसीय राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन किया जा…

मुख्यमंत्री ने राजिम भक्तिन तेलिन माता जयंती की दी बधाई और शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को राजिम भक्तिन तेलिन माता जयंती की बधाई और शुभकामनाएं दी है। श्री बघेल ने कहा है कि धर्मनिष्ठा और कर्मठ राजिम माता के नाम पर छत्तीसगढ़ की धार्मिक और ऐतिहासिक नगरी राजिम का नाम पड़ा है। उन्होंने कहा कि भक्तिन तेलिन माता का त्याग, तपस्या और सत्कर्म हमे हमेशा प्रेरणा देता रहेगा। भगवान श्री राजीव लोचन पर अपार श्रद्धा एवं भक्ति रखने वाली राजिम भक्तिन तेलिन माता जी की जयंती पर सभी प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं। उनका त्याग, तपस्या और सत्कर्म हम सबके लिए…