रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज मोतीबाग स्थित प्रेस क्लब पहुंचे और नववर्ष मिलन समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने प्रेस क्लब के पदाधिकारियों और इलेक्ट्रानिक और प्रिंट मीडिया के प्रतिनिधियों को नववर्ष की बधाई और शुभकामनाएं दी। प्रेस क्लब के अध्यक्ष दामू आम्बेडारे और पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और नववर्ष की बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर ‘श्रेष्ठ प्रदेश’ शीर्षक से प्रकाशित समाचार पत्र का विमोचन भी किया। कार्यक्रम में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, वरिष्ठ पत्रकार रमेश नैय्यर, कौशल किशोर मिश्रा, शंकर पाण्डेय, रमेश शर्मा, पन्नालाल…
श्रेणी: खबरें राजधानी से
राजधानी में 12 जनवरी से होगा तीन दिवसीय महोत्सव, प्रदेशभर के 6,521 प्रतिभागी होंगे शामिल
रायपुर। राजधानी रायपुर में आगामी 12 जनवरी से तीन दिवसीय राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का आगाज होगा। राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का उद्घाटन 12 जनवरी को राजधानी खेल संचालनालय परिसर में निर्मित मुख्य मंच में सुबह 10 बजे होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशन और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल के मार्गदर्शन पर ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को निखारने और छत्तीसगढ़ की कला संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए इस बार प्रदेश में भव्य तरीके से युवा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। राजधानी रायपुर में आयोजित राज्य…
किसानों को अग्रिम भुगतान पश्चात ही उठाया जाएगा मक्का, मुख्यमंत्री का किसानों के हित में विशेष प्रयास
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल और विशेष प्रयास पर मक्का खरीदी की कार्रवाई शुरू हो गई है। खरीफ एवं रबी विपणन वर्ष 2019-20 में छत्तीसगढ़ के किसानों से भारतीय राष्ट्रीय कृषक उपज उपार्जन, प्रसंस्करण एवं फुटकर सहकारी संघ (नेकॉफ) द्वारा मक्का की खरीदी की जाएगी। राज्य शासन द्वारा आज यहां मंत्रालय (महानदी भवन) से खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा प्रदेश के किसानों से मक्का खरीदने के लिए नेकॉफ को एनओसी जारी किया गया है। खाद्य विभाग से जारी आदेश के अनुसार नेकॉफ द्वारा किसानों को मक्का…
इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए ऊर्जा पार्क के पास फास्ट चार्जिंग स्टेशन स्थापित, क्रेडा द्वारा निःशुल्क चार्जिंग की सुविधा
रायपुर। पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण के लिए छत्तीसगढ़ में गैर-पारंपरिक ऊर्जा स्रोत एवं ऊर्जा संरक्षण के कार्यों को बढ़ावा दिया जा रहा है। राजधानी रायपुर में इलेक्ट्रिक वाहनों के चार्जिंग हेतु व्हीआईपी रोड, ऊर्जा पार्क के पास एक फास्ट चार्जिंग स्टेशन की स्थापना की गई है। फास्ट चार्जिंग स्टेशन में इलेक्ट्रिक वाहनों के निःशुल्क चार्ज की सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशन पर छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण द्वारा इलेक्ट्रिक वाहनों को प्रोत्साहित किए जाने के उद्देश्य से पहली बैटरी चलित इलेक्ट्रिक कार का क्रय ईईएसएल से…
बच्चों में शैक्षिक नेतृत्व क्षमता और वैज्ञानिक सोच विकसित करें : डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम
रायपुर। स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने कहा कि बच्चों में शैक्षिक नेतृत्व क्षमता और वैज्ञानिक सोच विकसित की जाए। बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ व्यवहारिक ज्ञान देना भी जरूरी है। बच्चों को समग्र शिक्षा देने की आवश्यकता है। इससे बच्चों का बौद्धिक विकास होगा। डॉ.टेकाम आज राजधानी रायपुर में राष्ट्रीय पहल के एकीकृत शिक्षण प्रशिक्षण कार्यक्रम ’निष्ठा’ के शुभारंभ अवसर पर उपस्थित प्रतिभागियों को सम्बोधित कर रहे थे। छत्तीसगढ़ में निष्ठा कार्यक्रम के अंतर्गत प्रदेश के सभी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के डेढ़ लाख से…
डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना और मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से सरकारी अस्पतालों को मिलेगी मजबूती
रायपुर। छत्तीसगढ़ ने डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना और मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना लागू होने के बाद यूनिवर्सल हेल्थ केयर की दिशा में कदम और तेज कर लिए हैं। ट्रस्ट मोड पर संचालित इन दोनों योजनाओं के माध्यम से शासकीय अस्पतालों में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के साथ ही लोगों के निःशुल्क इलाज, जांच और दवाईयों की व्यवस्था के लिए आर्थिक मजबूती का रास्ता खोला गया है। इन दोनों योजनाओं में शासकीय अस्पतालों में उपलब्ध इलाज के लिए निजी अस्पतालों की सेवाएं नहीं ली जाएंगी। इलाज के एवज में…
खेलो इंडिया खेलो के लिए कोरिया के रूप सिंह का चयन : मुख्यमंत्री और खेल मंत्री ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं
रायपुर। खेलो इंडिया खेलो प्रतियोगिता के लिए जिला कोरिया, विकासखंड मनेन्द्रगढ़ अंतर्गत ग्राम उधनापुर के रूप सिंह का चयन कबड्डी के लिए हुआ है। खिलाड़ी रूप सिंह असम के राज्य गुवाहाटी में छत्तीसगढ़ राज्य की ओर से कबड्डी खेलेंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और खेल मंत्री उमेश पटेल ने रूप सिंह का चयन राष्ट्रीय स्तर के खेल प्रतियोगिता में होने पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कोरिया जिले के कलेक्टर डोमन सिंह ने खिलाड़ी रूप सिंह को बधाई देते हुए बताया कि रूप सिंह…
छत्तीसगढ़ विधानसभा के सेंट्रल हाल में देश के महान विभूतियों के तैलचित्र का अनावरण
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के सेंट्रल हाल में महान विभूतियों महात्मा गांधी, सरदार वल्लभभाई पटेल, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के तैलचित्र का समारोहपूर्वक अनावरण किया गया। प्रदेश में नयी सरकार के गठन और विधानसभा की कार्यवाही का एक वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, मंत्रीगण और विधायकगण शामिल हुए। सेंट्रल हॉल में आयोजित कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि देश की महान विभूतियों की तस्वीर यहां लगने से हमें इनके कार्यों और सिद्धांतों से…
पहली बार छत्तीसगढ़ के पारम्परिक लोक गीत, नृत्य, खेल और छत्तीसगढ़ी व्यंजन एक मंच में
रायपुर। राजधानी रायपुर में 12 से 14 जनवरी तक आयोजित राज्य युवा महोत्सव में इस बार 821 विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। राज्य युवा महोत्सव में पहली बार छत्तीसगढ़ के पारम्परिक लोक गीत, नृत्य, खेल और छत्तीसगढ़ी व्यंजन का आनंद लोग उठा सकेंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशन और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल के मार्गदर्शन में खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित युवा महोत्सव में 15 से 40 वर्ष आयु और 40 वर्ष से अधिक आयु के दो वर्गों में ये सभी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।…
फ्लोराइड, आर्सेनिक और खारे-पानी से प्रभावित क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था
रायपुर। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा प्रदेश के फ्लोराइड, आर्सेनिक और खारे-पानी से प्रभावित क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए कारगर प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशानुरूप प्रदेश में सभी लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए ढृढ़ संकल्पित होकर इस दिशा में बेहतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में श्री बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार के गठन उपरांत अब तक राज्य की जल गुणवत्ता से प्रभावित क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए बस्तर जिले के फ्लोराइड से…
