कबीरवाणी आज भी प्रासंगिक : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, चार दिवसीय संत समागम मेले में शामिल हुए

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज देर शाम बेमेतरा के निकटवर्ती ग्राम लोलेसरा में आयोजित चार दिवसीय कबीर संत समागम मेला के प्रथम दिवस में शामिल हुए। पंथ हुजूर उग्रनाम साहेब स्मृति में आयोजित इस मेले का यह छठवां वर्ष हैं। मुख्यमंत्री ने प्रकाश मुनिनाम साहेब का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, विधायक बेमेतरा आशीष कुमार छाबड़ा, नवागढ़ विधायक गुरूदयाल सिंह बंजारे सहित बड़ी संख्या में श्रध्दालुजन शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि हमारा देश संत, महापुरूष,…

अरूणाचल प्रदेश की आदि दल झुम खेती नृत्य की देंगे प्रस्तुति

रायपुर। राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में अरुणाचल प्रदेश के आदि जनजातीय दल द्वारा झूम खेती पर आधारित नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी। नेरो अमिंग माया पोनुंग नामक इस नृत्य को युवक और युवतियों द्वारा सामुहिक रूप प्रस्तुत किया जाता है। आदि समुदाय में पुरुष और स्त्रियों के वस्त्र उसी समुदाय की स्त्रियों द्वारा ही बुनकर तैयार किए जाते हैं। नृत्य प्रस्तुति के अवसर पर आदि युवक और युवती अपने पारंपरिक पोशाक पहनकर धीमी गति से किया जाने वाला सुंदर पारंपरिक आदि नृत्य करते हैं। जनजाति -आदि, अरुणाचल प्रदेश की एक…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल हुए वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय रविकांत कौशिक के दशगात्र कार्यक्रम में

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज महासमुन्द जिले के बागबाहरा विकासखंड के ग्राम कोमा पहुंचकर वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय रविकांत कौशिक के दशगात्र कार्यक्रम में शामिल हुए। श्री बघेल ने स्वर्गीय श्री कौशिक के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय कौशिक के परिवारजनों से मुलाकात कर अपनी शोक-संवेदना प्रकट की और उन्हें ढांढस बंधाया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, विधायक मोहन मरकाम भी मुख्यमंत्री के साथ थे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस अवसर पर आयोजित शोक-सभा में कहा कि वरिष्ठ पत्रकार रविकांत कौशिक…

राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में भाग लेने हिमांचल प्रदेश का दल पहुंचा रायपुर

रायपुर। रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में 27 दिसम्बर से आयोजित हो रहे राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में भाग लेने हिमांचल प्रदेश का दल आज रायपुर पहुंच गया है। हिमांचल के दल में दल प्रमुख प्यारेलाल किन्नौर सहित 20 सदस्य शामिल है। इसी तरह राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में आंध्रप्रदेश के 40 कलाकार भाग लेंगे। ये कलाकार चार अलग-अलग दल में आंध्रप्रदेश के प्रसिद्ध पारंपरिक दिम्सा नृत्य, कोम्मू नृत्य, लंबाड़ा नृत्य और चेंचू नृत्य की प्रस्तुति देंगे। इसके पूर्व उत्तराखण्ड, अरूणाचल प्रदेश के लोक कलाकार महोत्सव में भाग लेने रायपुर…

नई दिल्ली के राजपथ पर बिखरेंगे छत्तीसगढ़ी संस्कृति के रंग, छत्तीसगढ़ के पारंपरिक शिल्प और आभूषण पर आधरित झांकी हुई चयनित

रायपुर। गणतंत्र दिवस पर नई दिल्ली के राजपथ पर एक बार फिर छत्तीसगढ़ की समृद्ध कला और संस्कृति के रंग बिखरेंगे। गणतंत्र दिवस पर राजपथ पर होने वाले मुख्य समारोह के लिये राज्य की झांकी को रक्षा मंत्रालय की एक्सपर्ट कमिटी ने मंजूरी दे दी हैं। छत्तीसगढ़ के पारंपरिक शिल्प और आभूषणों की विषयवस्तु पर आधारित की झांकी को 5 राउंड की कठिन चयन प्रक्रिया के बाद अंतिम स्वीकृति मिली हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस पर खुशी जाहिर करते हुए राज्य की जनता को बधाई दी हैं। उन्होंने कहा…

राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव की तैयारी युद्ध स्तर पर, संस्कृति मंत्री श्री भगत ने तैयारियों की समीक्षा की

रायपुर। रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में 27 दिसम्बर से शुरू होने वाले राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव की तैयारी युद्ध स्तर पर जारी है। संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने आज साईंस कॉलेज मैदान में तैयारियों की समीक्षा की। श्री भगत ने आयोजन स्थल पर मुख्य मंच, चार हजार दर्शकों की बैठक क्षमता वाले विशाल डोम, कलाकारो के लिए बनाए ग्रीन रूम, मीडिया के लिए व्यवस्था सहित विभिन्न पंडालों को घुमकर देखा। श्री भगत पार्किंग स्थल भी गए और व्यवस्था के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। श्री भगत ने भोजन व्यवस्था…

राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर लद्दाख, सिक्किम, अरूणाचल प्रदेश, बेलारूस और छत्तीसगढ़ के कलाकार देंगे प्रस्तुति

रायपुर। राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का शुभारंभ रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में 27 दिसम्बर को सुबह 10 बजे होगा। शुभारंभ अवसर पर लद्दाख, सिक्किम, अरूणाचल प्रदेश, बेलारूस और छत्तीसगढ़ के कलाकारों द्वारा रंगारंग प्रस्तुति दी जाएगी। संस्कृति विभाग द्वारा जारी प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार महोत्सव के प्रथम दिन 27 दिसम्बर को 11.45 बजे से विवाह एवं अन्य संस्कार, पारंपरिक त्यौहार एवं अनुष्ठान, फसल कटाई व कृषि तथा अन्य पारंपरिक विधाओं पर नृत्य प्रतियोगिताएं होंगी। असम के कलाकारों द्वारा बागरूंगा नृत्य प्रस्तुत की जाएगी। तेलंगाना के कलाकारों द्वारा कोया नृत्य,…

मुख्यमंत्री ने राजधानी के सेन्ट पॉल केथेड्रल पहुंचकर मसीही समाज सहित प्रदेशवासियों को दी ‘क्रिसमस‘ की शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज क्रिसमस पर्व पर राजधानी रायपुर के सेन्ट पॉल केथेड्रल पहुंचकर मसीही समाज सहित प्रदेशवासियों को प्रभु यीशु मसीह के जन्मदिन ‘क्रिसमस‘ की बधाई और शुभकामनाएं दी। श्री बघेल ने इस अवसर पर कहा कि प्रभु यीशु ने संपूर्ण मानव जाति के कल्याण के लिए करूणा, प्रेम, दया और सेवा का मार्ग दिखाया। उनकी शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक हैं। हमें आज उनके बताये जीवन मूल्यों को लेकर चलने की जरूरत है ताकि पूरी दुनिया में शांति की स्थापना हो सके। उनके बताए दया, करुणा, प्रेम…

हाट-बाजारों में 7.39 लाख लोगों का इलाज

रायपुर। छत्तीसगढ़ के वनांचलों और ग्रामीण इलाकों के हाट-बाजारों में स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल टीमों द्वारा सात लाख 38 हजार 836 लोगों को इलाज मुहैया कराया गया है। हाट-बाजारों की क्लिनिक में पहुंचे छह लाख 72 हजार 335 मरीजों की जांच कर निःशुल्क दवाईयां दी गई हैं। मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लिनिक योजना के अंतर्गत 30 नवम्बर 2019 तक प्रदेश के एक हजार 774 हाट-बाजारों में क्लिनिक लगाकर लोगों को यह सुविधा उपलब्ध कराई गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस दौरान कुल 12 हजार 442 हाट-बाजार क्लिनिक आयोजित किए गए हैं। हाट-बाजार…

फिल्म और टेलीविजन की पढ़ाई के इच्छुक युवाओं के लिए प्रवेश सेमीनार, रायपुर के गुरू घासीदास संग्रहालय आडिटोरियम में 28 दिसम्बर को

रायपुर। देश के प्रतिष्ठित फिल्म और टेलीविजन संस्थानों में पढ़ाई कर कॅरियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए रायपुर में प्रवेश जागरूकता सेमीनार का आयोजन किया जा रहा है। गुरू घासीदास संग्रहालय ऑडिटोरियम में 28 दिसम्बर को सवेरे 11 बजे से यह सेमीनार आयोजित है। इच्छुक युवा बिना किसी पूर्व पंजीयन के, निःशुल्क इसमें शामिल हो सकते हैं। फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया पुणे (एफटीआईआई), सत्यजीत रे फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट कोलकाता (एसआरएफटीआई) और फिल्म डिवीजन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित इस सेमीनार में युवाओं को एफटीआईआई पुणे और एसआरएफटीआई…