मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री वाजपेयी को उनके जन्मदिन पर याद किया

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व प्रधानमंत्री और भारतरत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर उन्हें नमन किया। श्री बघेल ने स्वर्गीय वाजपेयी को याद करते हुए कहा कि अटल जी बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे। वे कुशल राजनीतिज्ञ के साथ एक ओजस्वी वक्ता और कवि थे। श्री बघेल ने कहा कि अटल जी अपनी राजनैतिक और व्यक्तिगत शुचिता के लिए सदा याद किये जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने महामना पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती पर उन्हें नमन किया

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भारतरत्न पंडित मदन मोहन मालवीय के जन्मदिन 25 दिसम्बर पर उनके देश के प्रति योगदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया है। श्री बघेल ने कहा कि मालवीय जी महान शिक्षाविद थे, जिन्होंने बनारस हिन्दू विश्ववि़द्यालय की स्थापना की जो भारत वर्ष में शिक्षा का एक बड़ा केन्द्र है। श्री बघेल ने कहा कि मालवीय जी ने देश की आजादी के लिए भरसक प्रयत्न किया और भारत माता की सेवा में अपना पूरा जीवन लगा दिया। आज भी वे युवाओं के…

मुख्यमंत्री ने चक्रवर्ती राजगोपालाचारी की पुण्यतिथि पर उन्हें दी श्रद्धांजलि

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजनेता, वकील, साहित्यकार, दार्शनिक, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और स्वतंत्र भारत के पहले गवर्नर जनरल भारतरत्न चक्रवर्ती राजगोपालाचारी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन करते हुए श्रद्धांजलि दी है। श्री बघेल ने कहा कि राजगोपालाचारी जी ने भारत की स्वतंत्रता के दौरान और बाद में अपना अमूल्य योगदान दिया। राजगोपालाचारी जी ने जात-पात के आडंबर का मुखर विरोध किया । उनके अथक प्रयासों से ही मंदिरों में दलितों का प्रवेश संभव हो सका। किसानों को कर्ज से राहत दिलाने का भी उन्होंने प्रयास किया। राजगोपालाचारी जी राजनीति…

मुख्यमंत्री से जापानी प्रतिनिधि मंडल की मुलाकात, सिरपुर को टूरिज्म से जोड़ने हेलीपेड निर्माण का आग्रह

रायपुर। छत्तीसगढ़ के भ्रमण पर आए जापानी प्रतिनिधि मण्डल ने आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके भिलाई स्थित निवास पर मुलाकात की। उन्होंने प्रदेश में स्थित पुरातात्विक स्थल सिरपुर और प्रज्ञागिरी डोंगरगढ़ के विकास के संबंध में मुख्यमंत्री के साथ विचार-विमर्श किया। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि यदि सिरपुर और प्रज्ञागिरी में सुविधाएं विकसित की जाएं तो ये दोनों स्थल जापानी पर्यटकों के लिए बड़े आकर्षण का केन्द्र बन सकते हैं। उन्होंने सिरपुर के नजदीक हेलीपेड निर्माण की आवश्यकता बताते हुए कहा कि इससे जापान के पर्यटक दो दिनों में सिरपुर…

मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय रघुदास कोसरे के निधन पर गहरा दुःख जताया

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दुर्ग जिले के ग्राम गनियारी निवासी स्वर्गीय रघुदास कोसरे के निवास पहुंचकर उनके शोक संतप्त परिवारजनों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया। मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय रघुदास कोसरे के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री ने शिक्षक स्वर्गीय रामदीन साहू को दी विनम्र श्रद्धांजलि

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दुर्ग जिले के पाटन ब्लॉक के ग्राम करसा पहुंचे। उन्होंने वहां अपने मर्रा स्कूल में शिक्षक रहे स्वर्गीय रमादीन साहू के निवास पहुंचकर परिवारजनों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया। मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय रामदीन साहू के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

खाद्य मंत्री श्री भगत ने धान खरीदी केंद्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण

रायपुर। खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने आज महासमुंद जिले के विभिन्न धान उपार्जन केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने उपार्जन केंद्र में मौजूद किसानों से बात की और उन्हें बताया कि केन्द्र सरकार तय समर्थन मूल्य के भुगतान के पश्चात अंतर की राशि किसानों को दी जाएगी। उन्होंने धान खरीदी कार्यों का अवलोकन के दौरान तौल मशीनों व बारदानों का निरीक्षण किया। श्री भगत ने उपार्जन केंद्र के कर्मचारियों से भी बातचीत की और धान खरीदी व्यवस्था के प्रति संतोष जाहिर किया। निरीक्षण के दौरान खल्लारी क्षेत्र के विधायक द्वारिकाधीश…

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने शेख गफ्फार के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वरिष्ठ नेता और समाजसेवी शेख गफ्फार के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है। उन्होंने स्वर्गीय श्री गफ्फार के परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

छात्र अपनी ऊर्जा अच्छी सोच के साथ अच्छे कार्यों में लगाएं, सफलता मिलेगी : राज्यपाल अनुसुईया उइके

रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके ने विद्यार्थियों से कहा कि वे अपनी ऊर्जा को अच्छी सोच के साथ अच्छे कार्य में लगायेंगे तो जीवन में सफलता अवश्य मिलेगी। राज्यपाल सुश्री उईके रविवार को बिलासपुर स्थित डीपीएस पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रही थी। उन्होंने अभिभावकों और विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमें कुछ हासिल करना है तो दृढ़ निश्चय करना होगा उसे एक चुनौती के रूप में स्वीकार करना होगा। जो जैसा सोचता है और करता है वह वैसा बन जाता है। राज्यपाल…

मतगणना कार्य में सावधानी तथा पारदर्शिता बरतने के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा सभी निर्वाचन अभिकर्ता तथा गणन अभिकर्ताओं को अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों का निर्वहन सुव्यवस्थित ढंग से पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया गया है। आयोग द्वारा अवगत कराया गया है कि निर्वाचन प्रक्रिया का अंतिम महत्वपूर्ण कार्य मतगणना है। अतएव यह आवश्यक है कि गणना का कार्य बड़ी सावधानी से किया जाए और इस कार्य में पूर्ण पारदर्शिता रखी जाए। मतगणना का कार्य अभ्यर्थियों और उनके अभिकर्ताओं की उपस्थिति में नगर पालिका निर्वाचन क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर के अधीक्षण, पर्यवेक्षण तथा नियंत्रण में किया…