रायपुर। संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत रविवार को ओडिसा के ओडिसा के कालाहांडी जिले के भवानीपटना में आयोजित नृत्य संगम उत्सव के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। समारोह में श्री भगत का आत्मीय स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री भक्त चरणदास ने की। भवानीपटना के लाल बहादूर शास्त्री स्टेडियम में 20 से 22 दिसम्बर 2019 तक नृत्य संगम उत्सव का आयोजन ओडिसा के भाषा साहित्य और संस्कृति विभाग के सहयोग से ओडिसा के सांस्कृतिक संगठन प्रतिवा द्वारा आयोजित किया गया है। ‘नृत्य…
श्रेणी: खबरें राजधानी से
म.प्र. के मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ को राष्ट्रीय नृत्य महोत्सव में आने का दिया न्यौता
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा देश के विभिन्न राज्यों सहित अन्य देशों के मुख्यमंत्रियों और लोक कलाकारों को राष्ट्रीय नृत्य महोत्सव के लिए न्यौता देने की जिम्मेदारी राज्य के मंत्रियों और विधायकों को सौंपी गई है। कोण्डागांव क्षेत्र के विधायक मोहन मरकाम ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ से सौजन्य मुलाकात की और उन्हें छत्तीसगढ़ में पहली बार आयोजित हो रहे राष्ट्रीय नृत्य महोत्सव में आने का न्यौता दिया। श्री मरकाम ने मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के लोक कलाकारों को आदिवासी नृत्य महोत्सव में भेजने का आग्रह किया।
मनरेगा कार्डधारी परिवारों को 100 दिनों का रोजगार उपलब्ध कराने में छत्तीसगढ़ देश में चौथे स्थान पर
रायपुर। छत्तीसगढ़ ने मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना) के क्रियान्वयन में एक बार फिर उत्कृष्ट कार्य का नमूना पेश किया है। चालू वित्तीय वर्ष 2019-20 में मनरेगा जॉब कार्डधारी परिवारों को 100 दिनों का रोजगार उपलब्ध कराने में छत्तीसगढ़ देश में चौथे स्थान पर है। 1 अप्रैल 2019 से 21 दिसम्बर 2019 तक पिछले नौ महीनों में प्रदेश के 83 हजार 436 परिवारों को 100 दिनों का रोजगार उपलब्ध कराया गया है। राजस्थान, आंध्रप्रदेश और तेलंगाना के बाद छत्तीसगढ़ इस मामले में पूरे देश में चौथे स्थान…
राज्य शासन की प्राथमिकताओं को पूरा करने मिशन मोड में काम करने के निर्देश, मुख्य सचिव की वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग
रायपुर। मुख्य सचिव आर.पी. मण्डल ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में पुलिस महानिदेशक डी.एम. अवस्थी और प्रधान मुख्य वन संरक्षक राकेश चतुर्वेदी के साथ वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के कमिश्नर, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, सीईओ जिला पंचायत, खाद्य अधिकारी और वन विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। उनहोंने राज्य शासन की प्राथमिकताओं में शामिल धान खरीदी, लघु वनोपजों का संग्रहण और रोजगार सृजन, सुपोषण अभियान के संबंध में जरूरी निर्देश एवं मार्गदर्शन दिए। इस दौरान जिलों के प्रभारी सचिव और विभागीय सचिव भी उपस्थित थे। आर.पी.मण्डल ने…
भारत माता इग्लिश मीडियम स्कूल बिलासपुर को राष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ ईको-क्लब का मिला पुरस्कार
रायपुर। छत्तीसगढ़ के भारत माता इग्लिश मीडियम स्कूल बिलासपुर के ईको-क्लब को उत्कृष्ट कार्य के लिये राष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ ईको-क्लब का पुरस्कार प्राप्त हुआ है। गुजरात के केवडिया में विगत 20 एवं 21 दिसम्बर को आयोजित प्रथम राष्ट्रीय सम्मेलन में केन्द्रीय अतिरिक्त सचिव पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन अरविंद नौटियाल द्वारा इन्हें पचास हजार की नगद राशि एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहे पद्मश्री डॉ अनिल प्रकाश जोशी एवं जाधव पयांग भी उपस्थित थे। पर्यावरण, वन एवं…
स्कूलों में मनोरंजक ढंग से बच्चे सीखेंगे भाषा, लर्निंग नेविगेटर कार्यक्रम के तहत दो दिवसीय कार्यशाला शुरू
रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूलों में बच्चों को मनोरंजक ढ़ंग से भाषा सीखाने के लिए लर्निंग नेविगेटर कार्यक्रम के तहत आज यहां दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में भाषा विज्ञानियों ने बच्चों के स्तर और उनकी क्षमता के अनुरूप भाषा की पकड़ को मजबूत बनाने के लिए सहायक शैक्षणिक सामग्री तैयार करने पर विचार विमर्श किया। इस कार्यशाला का आयोजन राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं परीक्षण परिषद के तत्वाधान में किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में विभिन्न भाषाएं उपयोग की जाती है। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा इसे ध्यान में रखकर…
शादी-विवाह में आई सामाजिक कुरीतियों को दूर करने का संकल्प लें : राज्यपाल सुश्री उइके
रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके आज यहां रायपुर में छत्तीसगढ़ प्रांतीय अखंड ब्राम्हण समाज द्वारा आयोजित युवक-युवती, कात्यायनी, परित्यक्ता परिचय सम्मेलन में शामिल हुई। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि शादी-विवाह में आ गई सामाजिक कुरीतियों को दूर करने का संकल्प लें तथा नई पीढ़ी के लोग भी इसमें सहयोग करें। राज्यपाल ने इस तरह के परिचय सम्मेलन की सराहना करते हुए कहा कि इससे विवाह योग्य युवक-युवतियों को वर-वधु चुनने का अवसर उपलब्ध होता है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में इतनी आत्मीयता है कि मुझे लगता है कि मैं उनके…
मुख्यमंत्री ने श्री विनोद तिवारी के निधन पर शोक व्यक्त किया
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विनोद तिवारी जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। विनोद तिवारी (उम्र 86 वर्ष) मुख्यमंत्री के सलाहकार राजेश तिवारी के पिता जी थे, जिनका आज सुबह निधन हो गया। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से मृत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवारजनों को इस दुःख की घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
नगर निगम रायपुर के महर्षि वाल्मिकी वार्ड नंबर 32 के मतदान केन्द्र क्रमांक 399 में 23 दिसम्बर को पार्षद पद के लिए होगा पुर्नमतदान
रायपुर। नगर निगम रायपुर के महर्षि वाल्मिकी वार्ड नंबर 32 के मतदान केन्द्र क्रमांक 399 में 23 दिसम्बर 2019 सोमवार को पार्षद पद के लिए सुबह 8 बजे से 5 बजे तक पुर्नमतदान होगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रायपुर के प्रतिवेदन के आधार पर राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पुनर्मतदान कराने के निर्देश दिए गए है। इस मतदान केन्द्र में आज मतदान के दौरान त्रुटिवश निर्वाचक नामावली में विलोपित मतदाताओं को मतदान करने की अनुमति देने की जानकारी सेक्टर अधिकारी के माध्यम से मिली थी, जिससे मतदान प्रक्रिया का दूषित…
लोकवाणी में इस बार ‘सेवा का एक साल’ पर होगी बात: 23 से 25 दिसम्बर तक रिकार्ड करा सकेंगे आमजन अपनी बात
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियोवार्ता लोकवाणी की 6वीं कड़ी का प्रसारण आगामी 12 जनवरी को होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लोकवाणी में इस बार ‘सेवा का एक साल विषय’ पर प्रदेशवासियों से बात करेंगे। लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केन्द्रों, एफ.एम. रेडियो और क्षेत्रीय न्यूज चौनलों से सुबह 10.30 से 10.55 बजे तक होगा। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने समाज के हर वर्ग की भावनाओं, सवालों और सुझावों से अवगत होने तथा अपने विचार साझा करने के लिए लोकवाणी रेडियोवार्ता प्रारंभ की है। लोकवाणी…
