रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मध्यमवर्गीय परिवारों के मकान का सपना साकार हो सके इसके लिए कालोनी और टाउनशिप के विकास हेतु अब सभी प्रकार की अनुमतियां और अनापत्ति प्रमाण पत्र एकल विन्डों सिस्टम से देने के निर्देश दिए है। कलेक्टर कार्यालय में सिंगल विन्डो सिस्टम से राजस्व, नगरीय प्रशासन और टाउन प्लानिंग आदि अन्य सभी विभागों से संबंधित सभी प्रकार की अनुमतियां और अनापत्ति प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसके लिए आवास एवं पर्यावरण विभाग को एक माह के भीतर विस्तृत आदेश जारी करने को कहा…
श्रेणी: खबरें राजधानी से
छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में 7 माओवादी ढेर, हथियार और गोला-बारूद बरामद
रायपुर। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में शनिवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में सात माओवादी मारे गए। पुलिस उप महानिरीक्षक (नक्सल विरोधी अभियान) सुंदरराज पी ने बताया कि शनिवार सुबह करीब छह बजे बाघनदी पुलिस थाने के अंतर्गत सीतागोटा गांव के जंगल में उस समय मुठभेड़ हुई जब जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) की टीम नक्सलरोधी अभियान के लिए जा रही थी। उन्होंने बताया, ”अब तक सात शव बरामद किए गए हैं। घटना स्थल से एक एके 47 राइफल सहित भारी संख्या में हथियार मिले हैं। तलाश अभियान जारी है।’’
सच करेंगे सुविकसित, सुपोषित और स्वस्थ छत्तीसगढ़ का सपना – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि उनकी सरकार छत्तीसगढ़ को कुपोषण के चक्र से मुक्त कराकर सुविकसित, सुपोषित और स्वस्थ राज्य बनाने का सपना सच करने के लिये कटिबद्ध है। श्री बघेल आज नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आउटलुक पत्रिका द्वारा आयोजित कुपोषण संगोष्ठी के उद्घाटन सत्र को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने यह भी कहा कि कुपोषण के खिलाफ लड़ाई में स्त्री-पुरुषों के बीच की गैर बराबरी एक बड़ी बाधा है। पोषण आहार के मामले में इस गैरबराबरी को भी दूर करना होगा। संगोष्ठी में…
मुख्यमंत्री ने कर्मचारी राज्य बीमा योजना के अस्पतालों के शीघ्र लोकार्पण एवं भवन स्वीकृति हेतु भारत सरकार को पत्र भेजा
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारत सरकार को पत्र प्रेषित कर छत्तीसगढ़ में कर्मचारी राज्य बीमा योजना के तहत निर्मित अस्पतालों के लोकार्पण एवं भवन निर्माण की स्वीकृति यथा शीघ्र देने का अनुरोध किया है ताकि कर्मचारियों को इनका लाभ शीघ्र मिल सके। श्री बघेल ने भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्री संतोष गंगवार को प्रेषित पत्र में कहा है कि छत्तीसगढ़ राज्य में कर्मचारी राज्य बीमा योजना के अंतर्गत लगभग 6 लाख पंजीकृत बीमित व्यक्तियों तथा इनके परिवारों को अंतः रोगी चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए एक…
मुख्यमंत्री ने की पुलिस बल के जवानों की बहादुरी की तारीफ, डी.जी.पी. से की दूरभाष पर बात
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नई दिल्ली से राज्य के पुलिस महानिदेशक डी.एम.अवस्थी से दूरभाष पर बात कर थाना बागनदी एवं बोरतलाव के बीच महाराष्ट्र सीमा से सटे शेरपार और सीतागोटा के बीच पहाडियों में माआवोदियों के साथ जिला बल, डीआरजी एवं सीएएफ के मुठभेड़ की जानकारी ली और बल के जवानों के बहादुरी और हौसलों की तारीफ की। उल्लेखनीय है कि आज सुबह से प्रारंभ इस मुठभेड़ में 7 माओवादियों के शव बरामद किए गए हैं और एके-47, 303 राइफल, 12 बोर बंदूक, सिंगल शाट रायफल सहित…
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रामेश्वर दयाल पुरोहित के निधन पर दुःख प्रकट किया
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने डिजियाना मीडिया ग्रुप के ग्रुप चैनल हेड एवं डायरेक्टर नवीन पुरोहित के पिता रामेश्वर दयाल पुरोहित के आकस्मिक निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है। रामेश्वर दयाल पुरोहित का आज मध्यप्रदेश के भिंड जिले के लहार में निधन हो गया। मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय रामेश्वर दयाल पुरोहित के शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।
जन चौपाल में मुख्यमंत्री लगातार सात घंटे मिलते रहे लोगों से
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज यहां अपने निवास पर जन-चौपाल-भेंट मुलाकात कार्यक्रम में लगातार 7 घंटे लोगों से मिलते रहे और उनकी समस्याएं सुनते रहे। मुख्यमंत्री ने जन-चौपाल में पहुंचे 92 प्रतिनिधि मंडलों से उनके पास जाकर समस्याएं सुनी और व्यक्तिगत समस्याएं लेकर आए 13 सौ से अधिक लोगों से एक-एक कर मुलाकात की। उन्होंने समस्याओं के निराकरण के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए।
जन चौपाल में मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधि मंडलों और किसानों से वर्षा और खेती-किसानी की जानकारी ली
रायपुर। मुख्यमंत्री निवास में आज जनचौपाल, भेंट-मुलाकात का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ-साथ मंत्री रविन्द्र चौबे, मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, महापौर प्रमोद दुबे ने भी यहां आए नागरिकों से भेंट-मुलाकात की और उनसे बातचीत करते हुए उनकी बातों, समस्याओं और कठिनाइयों को सुनते हुए उन पर आवश्यक कार्यवाही करने की पहल की। मुख्यमंत्री स्वयं चलकर एक-एक निशक्तजन तक पहुँचे और बातचीत की। जन चौपाल में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल स्वयं चलकर जन चौपाल के लिए बने शेड में पहुंचकर यहां बैठे एक-एक निशक्तजन से…
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मध्य क्षेत्रीय परिषद के उपाध्यक्ष बने, 7 जुलाई से एक साल का होगा कार्यकाल, भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने जारी की सूचना
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मध्य क्षेत्रीय परिषद के उपाध्यक्ष बनाए गए है। उपाध्यक्ष का उनका यह कार्यकाल 7 जुलाई 2019 से आगामी एक साल के लिए होगा। भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अन्तर्राज्यीय परिषद सचिवालय द्वारा इसकी सूचना जारी कर दी गई है। गौरतलब है कि राज्य पुनर्गठन अधिनियम 1956 के तहत उत्तर, मध्य, दक्षिण, पूर्वी और पश्चिमी क्षेत्रीय परिषदों का गठन किया गया है। वर्तमान में मध्य क्षेत्रीय परिषद में छत्तीसगढ़ के अलावा उत्तप्रदेश, उत्तराखण्ड और मध्यप्रदेश राज्य शामिल है। केन्द्रीय गृह मंत्री सभी क्षेत्रीय परिषद के अध्यक्ष…
हरेली के रंग को उत्साह से भरे मुख्यमंत्री ने हरेली तिहार पर राज्य के नागरिकों को दी बधाई
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हरेली तिहार पर छत्तीसगढ़ के सभी नागरिकों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा है कि आज के समय की चुनौती है कि हम अपने संस्कृति को बचाएं। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ी में कहा है कि छत्तीसगढ़ के सब्बो निवासी मन ला हरेली तिहार के बहुत बहुत बधाई । उन्होंने कहा हमर छत्तीसगढ़ के कृषि संस्कृति के अनुसार हरेली हा पहली तिहार ए। गांव-गंवई के जिनगी मा खेती के स्थान महतारी असन होथे। खेती हा महतारी असन हमर भरन पोसन करथे। एखरे…
