मुख्यमंत्री निवास में जन चौपाल भेंट मुलाकात का आयोजन

रायपुर। मुख्यमंत्री निवास में आज जनचौपाल भेंट-मुलाकात का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित मंत्री रविन्द्र चौबे, मंत्री डॉं. शिव कुमार डहरिया, महापौर प्रमोद दुबे ने भी यहां आए नागरिकों से भेंट मुलाकात की और उनसे बातचीत करते हुए उनकी बातों, समस्याओं और कठिनाइयों को सुनते हुए उन पर आवश्यक कार्यवाही करने की पहल की। मुख्यमंत्री स्वयं चलकर यहां आए एक-एक निःशक्तजन तक पहुँचे और उनसे मुलाकात कर बातचीत की। मुख्यमंत्री ने जहाँ पीड़ितों से बातचीत करते हुए उनका हौसला बढ़ाया वही जरूरत पड़ने उन्हें तत्काल…

मुख्यमंत्री ने माँ की गोद में रोती बच्ची को चॉकलेट दे कर चुप कराया

रायपुर। जनचौपाल ‘भेंट-मुलाकात’ के कार्यक्रम एक रोचक नजारा देखने को मिला। मुख्यमंत्री लोगों के पास जाकर उनकी समस्याएं सुन रहे थे। महासमुंद जिले के ग्राम सिंघोड़ा की समुन्द टंडन भी अपना आवेदन देने आगे बढ़ी, उनकी गोद में उनकी बेटी थी। कुछ देर से उनकी बेटी रो रही थी। मुख्यमंत्री ने पूछा क्यों रो रही हो और जब मुख्यमंत्री ने स्नेह से बच्ची को चॉकलेट दिया तो बच्ची एकटक होकर मुख्यमंत्री को देखने लगी और अपना रोना भूल गई।

मुख्यमंत्री आज बिलासपुर और दुर्ग जिले के दौरे पर रहेंगे

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक अगस्त को बिलासपुर और दुर्ग जिले के भ्रमण पर रहेंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सवेरे 11.30 बजे रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर दोपहर 12 बजे बिलासपुर जिले के तहसील तखतपुर के ग्राम गनियारी पहुंचेंगे। वे गनियारी में ग्रामीण औद्योगिक संस्थान और मल्टी स्किल सेन्टर का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल ग्राम गनियारी से कार से रवाना होकर दोपहर 1 बजे ग्राम नेवरा पहुंचेंगे और वहां गौठान का लोकार्पण कर हरेली त्यौहार कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद वे वापस ग्राम गनियारी…

मुख्यमंत्री निवास में एक अगस्त को हरेली जोहर और हरेली यात्रा का आयोजन होगा

रायपुर। छत्तीसगढ़ की लोक परम्परा के अनुसार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हरेली तिहार को धूमधाम से मनाएँगे। सिविल लाईन स्थित मुख्यमंत्री निवास में हरेली एक अगस्त के अवसर पर सुबह 9 बजे हरेली जोहर का आयोजन किया गया है। मुख्यमंत्री द्वारा इस अवसर पर कृषि यंत्रों की पूजा करेंगे। वे हल उठाकर हरेली यात्रा की शुरूआत करेंगे। वे सावन झूले में बहनों से मुलाकात भी करेंगे। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ी लोक कलाकारों द्वारा सुआ, कर्मा, ददरिया और गेड़ी नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी। हरेली गीत भी गाए जाएंगे। यह आयोजन सुबह…

मुख्यमंत्री को विश्व आदिवासी दिवस समारोह का न्यौता

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में सिहावा विधायक डॉ. श्रीमती लक्ष्मी धु्रव के नेतृत्व में सर्व आदिवासी समाज जिला धमतरी के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री को बताया कि धमतरी जिले के मगरलोड में सर्व आदिवासी समाज जिला धमतरी द्वारा विश्व आदिवासी दिवस समारोह का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री को इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आमंत्रण दिया। उन्होंने विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर 9 अगस्त को सामान्य अवकाश घोषित करने…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने त्रिपुरा राज्यपाल रमेश बैस को दी बधाई

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री रमेश बैस को त्रिपुरा के नये राज्यपाल के रूप में शपथ लेने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई है कि रमेश बैस के सुदीर्घ अनुभवों का लाभ त्रिपुरा की जनता को मिलेगा।

’मुख्यमंत्री श्री बघेल अब रेडियो वार्ता ‘‘लोक-वाणी‘‘ के जरिए भी जनता से होंगे मुखातिब’

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समाज के हर वर्ग की भावनाओं, सवालों, सुझावों से अवगत होने तथा अपने विचार साझा करने के लिए शुरू कर रहें हैं- ‘‘लोक-वाणी‘‘। मुख्यमंत्री की रेडियो वार्ता लोक-वाणी का प्रसारण प्रत्येक माह के दूसरे रविवार को प्रदेश में स्थित आकाशवाणी के सभी केन्द्रों से सुबह 10ः30 बजे से 10ः55 बजे तक किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री @bhupeshbaghel की रेडियो वार्ता #लोक_वाणी 11 अगस्त को आकाशवाणी से सुबह 10ः30 बजे से प्रसारित होगी ? #खेती_एवं_ग्रामीण_विकास विषय पर आकाशवाणी के ? 0771-2430501, 2430502 और 2430503 पर 31 जुलाई एक…

मां कर्मा जयंती पर अवकाश का अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

रायपुर। मुख्यमत्री भूपेश बघेल से अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की और भक्त माता कर्मा की जयंती पर छत्तीसगढ़ राज्य में सामान्य अवकाश घोषित करने के लिए आभार जताया। अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा नई दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री महाराष्ट्र सरकार जयदत्ता क्षीरसागर ने मुख्यमंत्री श्री बघेल को साहू समाज की आराध्य देवी भक्त माता कर्मा की जयंती पर छत्तीसगढ़ में राजकीय अवकाश घोषित करने पर आभार जताते हुए बधाई और शुभकामनाएं दी है। महासभा ने प्रेषित पत्र में कहा है…

अनुसुईया उइके ने छत्तीसगढ़ के राज्यपाल पद की ली शपथ, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दी बधाई

रायपुर। अनुसुईया उइके ने आज यहां राजभवन के दरबार हाल में आयोजित गरिमामय समारोह में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के रूप में अपने पद की शपथ ली। उच्च न्यायालय, बिलासपुर के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति पी.आर.रामचंद्र मेनन ने उन्हें शपथ दिलाई। राज्यपाल सुश्री उइके ने हिंदी में ईश्वर के नाम पर शपथ ली। शपथ ग्रहण के पश्चात् मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्यपाल सुश्री उइके को पुष्पगुच्छ भेंटकर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ.…

मुख्यमंत्री निवास पर जन चौपाल, भेंट-मुलाकात का आयोजन 31 जुलाई को

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के रायपुर स्थित निवास में बुधवार 31 जुलाई को जनचौपाल, भेंट-मुलाकात का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री के घर के दरवाजे आगंतुकों के लिए खुले रहेंगे। जनचौपाल में मुख्यमंत्री जनसमस्याओं, सुझावों, जनहितकारी योजनाओं के फीड बैक से अवगत होंगे और आमजनों तथा संस्थाओं के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। जन चौपाल का आयोजन सुबह 11 बजे से शुरू होगा, इसके लिए पंजीयन का कार्य दोपहर एक बजे तक होगा। मुख्यमंत्री निवास में बुधवार 31 जुलाई को जनचौपाल, भेंट-मुलाकात का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल लोगों से…