योगिता ने कहा- अनुकंपा नियुक्ति मिलने से पूरे परिवार को मिली राहत

रायपुर। सरगुजा जिले में विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमि पूजन कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों से मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज वर्चुअल माध्यम से बातचीत की। शासन द्वारा अनुकंपा नियुक्ति के मामलों में नियमों को शिथिल किए जाने के बाद इस योजना से लाभान्वित अम्बिकापुर की योगिता जयसवाल ने बताया कि उनकी नियुक्ति सहायक ग्रेड वर्ग 3 में हुई है। उन्होंने बताया कि मां के निधन के बाद से उनके परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत खराब थी। उन्होंने बताया कि परिवार अपने सभी खर्चों के लिए मां…

वन धन विकास योजना: पोरतेंगा की महिलाओं को मिल रहा है साल बीज का अच्छा दाम

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के वर्चुअल कार्यक्रम में चर्चा के दौरान जशपुर जिले के ग्राम पोरतेंगा के अमर स्व सहायता समूह की श्रीमती शांता एक्का ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा वन धन विकास योजना लागू होने से अब साल बीज का अच्छा दाम मिल रहा है। उनका समूह साल-बीज संग्रहित करता है और वनवासियों से भी साल बीज की खरीदी की जा रही है। उनके समूह ने 182 लोगों से ढाई सौ क्विंटल साल बीज की खरीदी की हैं, जिसकी राशि पांच लाख रुपये का भुगतान भी कर दिया…

मुख्यमंत्री ने की बड़ी घोषणा, निजी स्कूलों के बच्चों को भी महतारी दुलार योजना का मिलेगा लाभ

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज एक बड़ी घोषणा करते हुए कहा है कि कोरोना महामारी से अपने माता-पिता या अभिभावक को खो चुके बच्चे जो निजी स्कूल में पढ़ रहे उनकी पढ़ाई का खर्च भी छत्तीसगढ़ सरकार उठाएगी। ऐसे बच्चों को राज्य सरकार द्वारा प्रारंभ की गई महतारी दुलार योजना का लाभ मिलेगा। प्राइवेट स्कूलों में पिछले एक साल से पढ़ रहे ऐसे बच्चे उसी निजी स्कूल में या स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में अपनी इच्छानुसार पढ़ सकेंगे। राज्य सरकार द्वारा उनके स्कूल की फीस का वहन किया…

मुख्यमंत्री ने बधाई, वेरी गुड और शुभकामनाओं ने बढ़ाया जशपुर की महिलाओं का हौसला

रायपुर। दूरस्थ और सीमावर्ती जिला जशपुर की उन आदिवासी महिलाओं को क्या मालूम था कि एक दिन शासन की योजना से जुड़ने के बाद वे आत्मनिर्भर की राह में चल पड़ेंगी और प्रदेश के मुख्यमंत्री से उनका सीधा संवाद ही स्थापित नहीं होगा, बल्कि मुख्यमंत्री भी उनके कार्यों की तारीफ करेंगे। जशपुर जिले में रहने वाली वह चाहे शांता एक्का हो या दिब्या किरण, सरस्वती बाई या फिर अमिषा लकड़ा हो। सभी ने आज मुख्यमंत्री से खूब तारीफ और प्रशंसा बटोरी। जशपुर जिले से अपनी सफलता का राज मुख्यमंत्री निवास…

मुख्यमंत्री ने रायगढ़ और जशपुर जिले को दी 592 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की सौगात

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि कोरोना संकट ने पूरे देश की अर्थव्यवस्था को प्रभावित किया है, लेकिन पूरे कोरोना काल में छत्तीसगढ़ में न तो रोजगार की कमी हुई और न रोटी की। राज्य सरकार की योजनाओं से इस चुनौती पूर्ण समय में भी छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था मजबूत और गतिशील रही। प्रदेश में किसानों और वनवासियों के कल्याण के लिए प्राथमिकता से कार्य किए जा रहे हैं। राजीव गांधी किसान न्याय योजना, सुराजी गांव योजना, गोधन न्याय जैसी योजना शुरू की गई है। इन योजनाओं के माध्यम…

एक लाख रूपए के अवैध लकड़ी सहित वाहन जप्त

रायपुर। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर के निर्देशानुसार राज्य में वनों की सुरक्षा तथा वृक्षों की अवैध कटाई एवं परिवहन पर नियंत्रण के लिए विभाग द्वारा सतत् अभियान चलाया जा रहा है। इस कड़ी में वनमंडल रायपुर अंतर्गत 13 जून को रात्रि गश्त के दौरान विभागीय टीम द्वारा ग्राम मानपुर तुलसी चौक के पास लगभग 01 लाख रूपए मूल्य की लकड़ी का अवैध परिवहन करते हुए एक माजदा वाहन को जप्त किया गया। उक्त कार्रवाई मुख्य वन संरक्षक के.आर.नायक और वनमंडलाधिकारी रायपुर विश्वेश कुमार झा के निर्देशन में…

एवरेस्ट फतह करने वाली छत्तीसगढ़ की बेटी नैना सिंह धाकड़ ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि प्रदेश में एडवेंचर स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़ में जल्द ही पर्वतारोहण अकादमी प्रारंभ की जाएगी। यह अकादमी बस्तर में शुरू होगी। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने आज यहां निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ की युवा पर्वतारोही नैना सिंह धाकड़ से मुलाकात के दौरान यह घोषणा की। नैना सिंह ने मुख्यमंत्री को बताया कि उन्हें एक जून को दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माऊंट एवरेस्ट फतह करने में सफलता मिली है। मुख्यमंत्री ने इस शानदार उपलब्धि के लिए नैना सिंह को बधाई…

कोदो-कुटकी के बेहतर प्रसंस्करण कार्य के लिए राज्य लघु वनोपज संघ का भारतीय मिलेट अनुसंधान संस्थान के साथ समझौता

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप वन मंत्री मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ द्वारा कोदो-कुटकी एवं रागी के बेहतर प्रसंस्करण हेतु भारतीय मिलेट अनुसंधान संस्थान के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया गया है। इससे राज्य लघु वनोपज संघ उक्त अनुसंधान संस्थान की तकनीकी का इस्तेमाल करके लम्बे समय तक उपयोग में आने वाली नवीन खाद्य पदार्थों को विकसित करने में सक्षम होगा। इन खाद्य पदार्थों को छत्तीसगढ़ शासन के प्रतिष्ठित ब्रांड ‘छत्तीसगढ़ हर्बल्स’ के तहत बेचा जाएगा। कोदो और कुटकी का…

मुख्यमंत्री ने योजनाओं के हितग्राहियों से की वर्चुअल चर्चा, कहा छत्तीसगढ़ की हर महिला बने हुनरमंद

रायपुर। प्रदेश के नये जिले गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के ग्रामीण भी राज्य शासन की योजनाओं का लाभ लेने में आगे हैं। शासकीय योजनाओं से मिली सहायता से ये ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं। आज इस जिले के गौरेला विकासखण्ड के अंधियारखोर बरगांव की विनय कुमारी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को लोकार्पण और भूमिपूजन के वर्चुअल कार्यक्रम में बताया कि उन्हें राजीव गांधी किसान न्याय योजना का लाभ मिला है। विनय कुमारी ने बताया कि समर्थन मूल्य पर 635 क्विंटल धान बेचा था, राजीव गांधी किसान न्याय योजना की प्रथम किश्त के…

दिल्ली और पड़ोसी राज्य में कोरोना के बढ़ते मामलों से सावधान रहने की जरूरत : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नई दिल्ली और छत्तीसगढ़ के पड़ोसी राज्य में फिर बढ़ रहे कोरोना-प्रकरणों को दृष्टिगत रखते हुए प्रदेशवासियों से विशेषकर बस्तर संभाग में विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने नई दिल्ली का उदाहरण देते हुए कहा है कि नई दिल्ली में लॉकडाउन खुलने के बाद पॉज़ीटीविटी दर फिर से 0.5 प्रतिशत बढ़ गयी है। इसी तरह पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र के बस्तर की सीमा से लगे ज़िलों में भी कोविड संक्रमण में वृद्धि की जानकारी मिल रही है। इससे सबक़ लेने की…