रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां राजधानी स्थित अपने निवास कार्यालय में शोभा टाह फाउण्डेशन बिलासपुर द्वारा अत्याधुनिक तकनीक से निर्मित ’रोबोट नर्स’ का शुभारंभ किया। श्री बघेल ने सुरक्षात्मक दृष्टि से बेहतर उपयोग के लिए निर्मित इस ’रोबोट नर्स’ को एम्स (अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान) रायपुर के कोविड-19 वार्ड में उपयोग के लिए मौके पर ही सौंप दिया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने अत्याधुनिक तकनीक से निर्मित रोबोट नर्स की खोज के लिए शोभा टाह फाउण्डेशन बिलासपुर की सराहना की और इसे कोविड-19 और विभिन्न संक्रामक बीमारियों से बचाव…
श्रेणी: कोविड -19 अपडेट
छत्तीसगढ़ में 28 मई से चलेंगी ऑटो और टैक्सी, अंतर-जिला आवागमन के लिए ई-पास जरूरी
रायपुर(बीएनएस)। आम नागरिकों की आवश्यकताओं को देखते हुए राज्य सरकार द्वारा केवल छत्तीसगढ़ के जिलों के भीतर और अंतर जिला (एक जिले से दूसरे जिले) में आवागमन के लिए टैक्सी-आटो को 28 मई से शर्तो के अधीन परिचालन की अनुमति दी गई है। परिहवन विभाग द्वारा इस संबंध में जारी आदेश में कहा गया है कि जिले के भीतर ऑटो और टैक्सी का परिचालन नियमानुसार होगा जबकि अंतर-जिला आवागमन के लिए ऑटो और टैक्सी के संचालन के लिए ई-पास अनिवार्य रहेगा। टैक्सी-ऑटो में यात्रा के दौरान चेहरे पर अनिवार्य रूप…
सर्तकता और सावधानी के साथ प्रदेश में अब सप्ताह में 6 दिन खुलेंगी दुकानें : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में प्रदेश में कोविड-19 के नियंत्रण और लॉक-डाउन के बाद ठप्प पड़ी आर्थिक गतिविधियों को दोबारा शुरू करने आज उच्च स्तरीय बैठक में विचार-विमर्श किया गया। बैठक में सभी मंत्रीगण और राज्य शासन के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। मुख्यमंत्री निवास में आयोजित बैठक में विभिन्न राज्यों से लौटे प्रवासी मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराने और समाज के सभी वर्गों को राहत देने के उपायों पर चर्चा की गई। लोगों की दिक्कतों का देखते हुए अब वैवाहिक कार्यक्रम की अनुमति तहसीलदार देंगे। अनुमति देने की…
कोरोना संकट में रोजगार संगी एप, युवाओं और नियोक्ताओं के लिए बना अहम् कड़ी
रायपुर(बीएनएस)। कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण काल में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित मोबाईल एप रोजगार देने वाली संस्थाओं, व्यक्तिविशेष और कौशल प्रशिक्षित युवाओं के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में काम कर रहा है। छत्तीसगढ़ राज्य कौशल विकास प्राधिकरण द्वारा तैयार रोजगार संगी मोबाईल एप को गूगल प्ले स्टोर के माध्यम से डाउनलोड किया जा सकता है। इस एप के माध्यम से छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न शहरों में स्थित उद्योग में स्वयं को पंजीकृत कर सकते हैं। जिसमें वो अपने संस्था में आवश्यक कुशल श्रमिकों का विवरण दे सकते…
मुख्यमंत्री ने नोवेल कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए 28 जिलों को जारी किए 24.50 करोड़ रूपए
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नोवेल कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण की रोकथाम के लिए प्रदेश के सभी जिलों को कुल 24 करोड़ 50 लाख रूपए की राशि जारी की है। यह राशि मुख्यमंत्री सहायता कोष से संबंधित जिले के खाते में जमा कर दी गई है। मुख्यमंत्री सचिवालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार रायपुर, बलौदाबाजार, राजनांदगांव, कबीरधाम और बिलासपुर जिले को 2-2 करोड़ रूपए, मुंगेली जिले को 1.50 करोड़ रूपए, बस्तर, कोरिया, बलरामपुर-रामानुजगंज और सूरजपुर जिले को 1-1 करोड़ रूपए, गरियाबंद, धमतरी, महासमुन्द, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, कोण्डगांव, कांकेर, दंतेवाड़ा,…
मुख्यमंत्री ने गुरूद्वारा हीरापुर टाटीबंध समिति द्वारा किए जा रहे प्रवासी श्रमिकों की सेवा के कार्यों की सराहना की
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास परिसर में गुरूद्वारा हीरापुर टाटीबंध समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने विधायक विकास उपाध्याय के नेतृत्व में मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने गुरूद्वारा समिति के सदस्यों द्वारा कोरोना संकट काल में अन्य प्रदेशों से रायपुर आ रहे प्रवासी श्रमिकों के लिए किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें मानवता की सेवा के इन कार्यों के लिए धन्यवाद दिया। लाॅकडाउन में अन्य प्रदेशों से छत्तीसगढ़ होकर अपने प्रदेशों के लिए जा रहे प्रवासी श्रमिकों के लिए टाटीबंध में जिला प्रशासन…
छत्तीसगढ़ में विदेश से पहुंच रहे राज्य के निवासियों के लिए एसओपी जारी
रायपुर(बीएनएस)। छत्तीसगढ़ में विदेश से घरेलू उड़ान अथवा सड़क मार्ग से पहुंच रहे राज्य के निवासियों को एस.ओ.पी. (स्टैण्डर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर) का अनिवार्य रूप से पालन करना होगा। इस आशय का आदेश सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा मंत्रालय से जारी कर दिया गया है। इसके तहत छत्तीसगढ़ गृह विभाग के सचिव अरूण देव गौतम को विदेश मंत्रालय नई दिल्ली से समन्वय के लिए राज्य नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। सचिव श्री गौतम इस कार्य के लिए विदेश मंत्रालय, नागरिक उड्यन मंत्रालय भारत सरकार से सभी आवश्यक समन्वय करेंगे तथा जिला…
घरेलू उड़ानों और सामान्य ट्रेनों से छत्तीसगढ़ आ रहे यात्रियों के लिए क्वारेंटीन नियमों का पालन अनिवार्य
रायपुर(बीएनएस)। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा अन्य राज्यों से घरेलू उड़ानों एवं सामान्य ट्रेनों के माध्यम से छत्तीसगढ़ आ रहे यात्रियों को क्वारेंटीन नियमों का पालन सुनिश्चित कराने विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा इस संबंध में जारी आदेश में कहा गया है कि अन्य राज्यों से छत्तीसगढ़ लौटने के इच्छुक लोगों को संबंधित राज्य से प्रस्थान करने के पहले उन्हें छत्तीसगढ़ के पोर्टल http://epass.cgcovid19.in पर पंजीकृत कराना होगा। जिला कलेक्टर इस सूचना के आधार पर संबंधित ग्राम पंचायत या शहरी वार्ड के नोडल अधिकारी को सूचित करते…
घरेलू उड़ानें संक्रमण से बचाव के प्रभावी उपायों एवं दिशा निर्देशों के तहत ही शुरू हो : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नागरिक उड्यन मंत्रालय द्वारा 25 मई से घरेलू उड़ान प्रारंभ करने के निर्णय के संबंध में नागरिक उड्यन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हरदीप सिंह पुरी को पत्र लिखा है। श्री बघेल ने पत्र में लिखा है कि घरेलू उड़ान शुरू करने से संक्रमण फैलने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा है कि कोविड-19 महामारी के रोकथाम तथा संक्रमण से बचाव की दृष्टि से नागरिक उड्यन मंत्रालय को प्रभावी उपायों एवं दिशा निर्देशों के अंतर्गत ही उड़ानों का संचालन प्रारंभ करना चाहिए।…
कोरोना संक्रमण से नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रख ट्रेनों का संचालन सावधानी और सुरक्षात्मक उपायों के साथ किया जाए : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रेल मंत्री पीयूष गोयल को पत्र लिखकर कोविड-19 के संक्रमण से नागरिकों की सुरक्षा और बचाव के लिए सावधानी और सुरक्षात्मक उपायों के साथ देश में ट्रेनों का संचालन प्रारंभ करने के संबंध में कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं। श्री बघेल ने पत्र में लिखा है कि श्रमिक स्पेशल ट्रेनों की भांति ट्रेनें प्वाइंट टू प्वाइंट अर्थात स्टेट टू स्टेट चलाई जाए। यात्रियों का एक-दूसरे से सम्पर्क नियंत्रित करने अधिकतम दो स्टाॅपेज रखे जाए और सोशल डिस्टेंसिंग की दृष्टिकोण से यात्रियों की संख्या निर्धारित क्षमता…
