राज्यपाल को गुजरात विधानसभा के प्रतिनिधिमण्डल ने गुजरात आने का दिया निमंत्रण

रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके से आज यहां राजभवन में ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम’ के अंतर्गत गुजरात विधानसभा के अध्यक्ष राजेन्द्र त्रिवेदी के नेतृत्व में विधानसभा के प्रतिनिधिमण्डल ने मुलाकात की। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ आगमन पर उनका स्वागत करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के लोग बड़े सहज और सरल हैं। यहां की बोली में इतनी मिठास है, जो जल्द ही सभी लागों को आत्मसात कर लेती है। यह आदिवासी बहुल राज्य है, जिनकी परंपराएं अनूठी है। उनके द्वारा बनाई गई कलाकृतियां पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। छत्तीसगढ़ के प्राकृतिक सौंदर्य…

स्वामी आत्मानंद ने दिया दीन-दुखियों की सेवा का संदेश : मुख्यमंत्री श्री बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने समाज सुधारक और शिक्षाविद् स्वामी आत्मानंद की पुण्यतिथि 27 अगस्त पर उन्हें नमन करते हुए कहा है कि उन्होंने छत्तीसगढ़ में मानव सेवा एवं शिक्षा संस्कार की अलख जगाई। पीड़ित मानवता की सेवा को उन्होंने सबसे बड़ा धर्म बताया। छत्तीसगढ़ उनकी कर्मभूमि रही है। स्वामी आत्मानंद ने शहरी और आदिवासी क्षेत्र में बच्चों में संस्कार, युवकों में सेवा भाव और बुजुर्गों में आत्मिक संतोष का संचार किया। स्वामी विवेकानंद के विचारों का भी उन पर भी गहरा असर हुआ और उन्होंने अपना पूरा जीवन दीन-दुखियों…

धोबी समाज ने स्वाभिमान दिवस के रूप में मनाया मुख्यमंत्री का जन्मोत्सव, गिरीश देवांगन ने काटा छत्तीसगढ़िहा केक

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश धोबी समाज ने राज्य सरकार द्वारा रजककार बोर्ड बनाए जाने के खुशी में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जन्मोत्सव बड़ी धूम-धाम से स्वाभिमान दिवस के रूप में मनाया और खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन को मुख्य अतिथि के रुप में आमंत्रित कर छत्तीसगढ़िहा केक अंगाकर रोटी कटवाया। समाज जनों को संबोधित करते हुए श्री देवांगन ने कहा- धोबी समाज की पहचान अब राष्ट्रीय स्तर से बनने लगी है और राष्ट्रीय स्तर से संगठन बन चुका है, यह बहुत बड़ी बात है रजककार बोर्ड का गठन धोबी…

मुख्यमंत्री ने कटघोरा के पास सड़क हादसे में मरवाही विधायक के बेटे प्रवीण ध्रुव सहित तीन लोगों की मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कल रात कोरबा जिले के कटघोरा के समीप हुए सड़क हादसे में 3 लोगों की मृत्यु पर गहरा दुख प्रकट किया है। मृतकों में शामिल प्रवीण धु्रव मरवाही विधायक डॉ. के. के. ध्रुव के सुपुत्र हैं। मुख्यमंत्री ने इस सड़क दुर्घटना में मृतकों के परिवारजनों के प्रति अपनी शोक संवेदना प्रकट की है। श्री बघेल ने ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा की शांति और उनके परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है।

छत्तीसगढ़ की ढोकरा राखियां पहुँची विदेशी बाजारों तक ढोकरा राखियों के निर्माण से तीन स्व सहायता समूह की तीस महिलाओं को मिला रोजगार

रायपुर। बहन भाई के पवित्र रिश्ते एवं प्रेम के बंधन का त्यौहार रक्षाबंधन के आते ही बाजार में रंग बिरंगी सैकड़ों राखियों की दुकानें सज जाती हैं। इस बार रक्षाबंधन में छत्तीसगढ़ के आदिवासी बहुल कोण्डागांव जिले के आदिवासी हस्तशिल्प कलाकारों ने परंपरागत हस्तशिल्प ‘ढोकरा शिल्प‘ का प्रयोग राखी बनाने में किया है । छत्तीसगढ़ के आदिवासी कलाकारों द्वारा निर्मित ढोकरा राखियों ने अपनी अलग पहचान के कारण देश के साथ-साथ विदेशी बाजारों में भी अपनी पैठ बनाने में सफलत पाई है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान स्व सहायता समूह…

अब चाहे बारिश हो या धूप, पार्वती की सब्जियां बिकती है खूब, पौनी पसारी के पक्के शेड में लग रही सब्जी की दुकान

रायपुर। सब्जी का धंधा करने वाली पार्वती गोस्वामी को वह दिन आज भी याद है, जब वह सड़क किनारे सब्जियों की अपनी दुकान लगाती थी। दो साल पहले उसे सब्जी बेचने के लिए एक तरफ खूब मेहनत करनी पड़ती थी तो दूसरी तरफ बारिश और गर्मी जैसे दिनों में उसकी मेहनत पर पानी फिर जाता था। गर्मी में धूप से उसकी ताजी और हरी सब्जियां खराब हो जाती थी। वहीं बारिश में सड़क किनारे कीचड़ और तेज बारिश को देखते हुए उसे आनन-फानन में अपनी दुकान समेटना भी पड़ जाता…

मुख्यमंत्री से राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास में राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने सौजन्य मुलाकात कर उन्हें जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर संसदीय सचिव रेखचन्द जैन, बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल, क्रेडा के अध्यक्ष मिथलेश स्वर्णकार, चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम, बसना विधायक एवं अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम देवेंद्र बहादुर सिंह सहित राजीव शर्मा, सत्तार अली, अवधेश गौतम, संजीव जैन, योगेश पाणिग्रही, अब्दुल सईद और अन्य लोग उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा संघ ने जन्मदिन की दी बधाई और शुभकामनाएं

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा संघ के अध्यक्ष आशुतोष पांडे के नेतृत्व में संघ के कोषाध्यक्ष हरवंश मिरी, संघ के सदस्यगण विपुल गुप्ता, कीर्तिमान सिंह राठौर, लिंगराज सिदार, मनीष साहू, अनुभव शर्मा एवं अन्य सदस्यों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पाटन के ग्राम सांकरा में आयोजित 60वां जन्म दिवस के कार्यक्रम में जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

खाद्य मंत्री ने जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री बांटकर मनाया मुख्यमंत्री का जन्मदिन

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जन्मदिन खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री और मिठाई बांटकर मनाया। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री बघेल अपनी जन्मदिवस को विभिन्न समितियों और संगठनों द्वारा अलग-अलग तरीके से मनाया गया। खाद्य और संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिवस की खुशी के अवसर पर नवीन विधायक विश्राम गृह पुरैना स्थित सरगुजा कुटीर में ज़रूरतमंदों को खाद्यान्न और मिठाई वितरित कर जन्मदिन मनाया गया।

खारून नदी में पहली बार हुआ नौकायान प्रतियोगिता का आयोजन, मुख्यमंत्री ने प्रतिभागियों का किया उत्साहवर्धन

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन के अवसर पर आज यहां राजधानी रायपुर स्थित महादेव घाट पर खारून नदी में आज पहली बार नौकायान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री ने महादेव घाट पहुंचकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने गुब्बारे छोड़कर प्रतियोगिता की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि यहां का सुरम्य माहौल कश्मीर के डच झील से कम नहीं है। सुंदर फूलों से सजी सुसज्जित नौका देखते ही बन रही हैं। मुख्यमंत्री ने इस अभिनव प्रतियोगिता के आयोजकों और इसमें भाग लेने वाले नाविकों को अपनी शुभकामनाएं दीं। प्रतियोगिता में…