मुख्यमंत्री ने श्री प्रयास एजुकेशन सोसायटी की छात्राओं के लिए खेल सामग्री और डिजिटल ब्लैकबोर्ड के लिए 10 लाख रुपए की दी स्वीकृति

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने श्री प्रयास एजुकेशन सोसायटी की छात्राओं के लिए खेल सामग्री और डिजिटल ब्लैकबोर्ड हेतु 10 लाख रूपए की राशि की स्वीकृति दी है। गौरतलब है कि रक्षाबंधन के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास कार्यालय में कल श्री प्रयास एजुकेशन सोसायटी टिकरापारा रायपुर की छात्राओं ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें राखी बांधी थी। आज #रक्षाबंधन पर श्री प्रयास एजुकेशन सोसायटी टिकरापारा रायपुर की छात्राओं का आवास पर आगमन। खूब पढ़ो- आगे बढ़ो- उड़ान भरो…दूर आसमान तक pic.twitter.com/Ut6vXMoBtU — Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) August…

संस्कृत दिवस श्रावण पूर्णिमा पर विशेष लेख : विश्व की पहली वैज्ञानिक भाषा संस्कृत

संस्कृत दिवस श्रावण पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामण्डलम् द्वारा राज्य स्तर पर सप्ताह का आयोजन रक्षाबंधन के 3 दिन पूर्व और 3 दिवस बाद तक किया जाता है। विभिन्न जयंतियों वाल्मिकि जयंती, कालीदास जयंती, गीता जयंती, गुरू पूर्णिमा का आयोजन किया जाता है। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के विद्यालयों की सक्रिय सहभागिता रहती है। संस्कृत दिवस के दिन वेद शास्त्रों की पूजा एवं महत्ता पर चर्चा एवं विद्वत्संगोष्ठी का आयोजन किया जाता है। भारत की प्राचीनतम भाषा संस्कृत में भारत का सर्वस्व संन्निहित…

मुख्यमंत्री से क्रेडा के नवनियुक्त सदस्य कन्हैया अग्रवाल ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज उनके निवास कार्यालय में वन मंत्री मोहम्मद अकबर के साथ आए क्रेडा के नवनियुक्त सदस्य कन्हैया अग्रवाल ने सौजन्य मुलाकात की। श्री अग्रवाल ने क्रेडा का सदस्य बनाये जाने पर मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने श्री अग्रवाल को नवीन दायित्व के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों ने की मुलाकात

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों ने मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल ने महासंघ की ओर से मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया और महासंघ की ओर से ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर महासंघ के प्रांतीय संयोजक अनिल देवांगन सहित सर्वश्री दिलीप सिंह ठाकुर, शेख राशिद, जुनैद खान, संजय एडे उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री से अंत्यावसायी वित्त विकास निगम के सदस्य ने की मुलाकात

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ अंत्यावसायी वित्त विकास निगम के सदस्य विजय बघेल ने मुलाकात की। विजय बघेल ने मुख्यमंत्री को वित्त विकास निगम की गतिविधियों के बार में विस्तार से जानकारी दी और निगम की आवश्यकताओं के बारे में मुख्यमंत्री को अवगत कराया।

मुख्यमंत्री से माटीकला बोर्ड के प्रतिनिधि मंडल ने की मुलाकात

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज माटीकला बोर्ड के संचालक सदस्य कुलवंत प्रजापति के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने सूरजपूर जिले के ग्राम तेलईकछार में स्थापित ग्लेजिंग यूनिट के विस्तार में संबंघ में चर्चा की। प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि इससे क्षेत्र के कुम्हारों को ज्यादा रोजगार मिल सकेगा। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को मिट्टी से निर्मित इडली मेकर भेंट किया। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधि मंडल को धन्यवाद दिया। प्रतिनिधि मंडल में कुम्हार समाज छत्तीसगढ़ के संयोजक बसंत चक्रधारी, कुम्हार समाज विकास समिति सूरजपूर के सदस्य…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से पेट्रोलियम डीजल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने की मुलाकात

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में पेट्रालियम डीजल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मुलाकात की। एसोसिएशन के अध्यक्ष अखिल धाकड़ ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से एसोसिएशन की गतिविधियों के संबंध में चर्चा की और ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर पेट्रालियम डीजल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष श्री कमल, कोषाध्यक्ष अभय पारख, सचिव अखरम बुखारी भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री बघेल से रोटेज ग्रुप के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की, छत्तीसगढ़ में सोलर पॉवर, एथेनॉल, बॉयो डीजल प्लांट लगाने की इच्छा जतायी

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में बेंगलुरू के रोटेज ग्रुप के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। रोटेज ग्रुप के एमडी अशोक कलश ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को छत्तीसगढ़ सरकार की नई औद्योगिक नीति में उद्योग विशेषकर कृषि आधारित उद्योग को बढ़ावा देने के प्रावधान की सराहना की। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य देश के अग्रणी राज्यों में से एक है, जो कृषि आधारित उद्योग को बढ़ावा देने के लिए उद्यमियों को बहुत सारी रियायते दे रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ कृषि प्रधान राज्य है।…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कन्नौजे-धोबी समाज के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में संसदीय सचिव शकुन्तला साहू के नेतृत्व में कसडोल, पलारी, बलौदाबाजार क्षेत्र से आए कन्नौजे-धोबी समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने छत्तीसगढ़ राज्य में रजककार कल्याण बोर्ड की स्थापना के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। प्रतिनिधिमंडल ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री का अभिनंदन करते हुए उन्हें प्रतीक चिन्ह और समाज के गुरू संत गाडगे बाबा का चित्र भेंट किया। मुख्यमंत्री ने अभिनंदन एवं सम्मान के लिए प्रतिनिधिमंडल में शामिल लोगों को धन्यवाद दिया और कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य…

अबूझमाड़ में गूंजा जन-गण-मन : गदर के गीत छोड़कर स्कूली बच्चों ने गाया देशभक्ति गीत

रायपुर। छत्तीसगढ़ के घोर नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ में अंदरूनी इलाकों में पहली बार दिनभर शान से तिरंगा लहराता नजर आया। गदर के गीत गाने वाले बच्चे देशभक्ति के गीत गुनगुनाते रहे। स्कूलों और पंचायत भवनों में गरिमामय ढंग से ध्वजारोहण किया गया। आज़ादी के बाद पहली बार कुछ गांवों में स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया गया। अबूझमाड़ में छलके देशप्रेम की कहानी के पीछे उन बहादुर सपूतों की कुर्बानी याद करना लाजमी है, जिन्होंने अपनी शहादत से अबूझमाड़ के कुछ गांवों में शांति स्थापित किया है। माड़…