रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से आज नई दिल्ली में राज्यपाल अनुसुईया उइके ने मुलाकात की। राज्यपाल ने प्रधानमंत्री को ‘कोरोना काल में राज्यपाल की रचनात्मक भूमिका’ पुस्तिका भेंट की। प्रधानमंत्री ने राज्यपाल से छत्तीसगढ़ में वर्षा और कृषि की स्थिति की जानकारी ली। राज्यपाल ने प्रधानमंत्री से छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद, पांचवी अनुसूची, परियोजनाओं हेतु भूमि अधिग्रहण इत्यादि विषयों पर चर्चा की। सुश्री उइके ने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों में नक्सलवाद की समस्या गंभीर है। इसे रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है। उन्होंने पांचवी अनुसूची के अंतर्गत आने…
श्रेणी: नवीनतम
नवीनतम
मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ गैर सरकारी संगठन संचालक महासंघ के प्रतिनिधि मंडल ने की सौजन्य मुलाकात
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ गैर सरकारी संगठन संचालक महासंघ के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री बघेल को प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि समाज की सेवा कार्य कर रहे संस्थाओं की उन्नति तथा सम्मान आदि उद्देश्यों के लिए यह महासंघ का गठन किया गया है। प्रतिनिधि मंडल में सर्वश्री मोहम्मद सिराज, लक्ष्मीनारायण लाहोटी, रविन्द्र सिंह, सुनील नारवानी, अमर बंसल, प्रशांत पाण्डेय आदि शामिल थे।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने विधायक अनिता शर्मा को दी जन्मदिन की बधाई
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने धरसींवा विधायक अनिता योगेन्द्र शर्मा को फोन कर उन्हें जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी। श्री बघेल ने श्रीमती शर्मा से बातचीत कर उनके क्षेत्र में लोगों तक शासकीय योजनाओं की पहुंच तथा आम जनता की समस्याओं के संबंध में जानकारी ली और उन्हें स्वस्थ्य और सुदीर्घ जीवन के लिए शुभकामनाएं दी। धरसींवा विधायक श्रीमती अनीता योगेंद्र शर्मा जी को जन्मदिवस पर बधाई एवं शुभकामनाएँ। आपके सुदीर्घ जीवन एवं सेवाकाल की कामना करता हूँ। — Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) August 11, 2021
मुख्यमंत्री श्री बघेल से नगर पंचायत डोंडीलोहरा के पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंडिया के नेतृत्व में नगर पंचायत डोंडीलोहारा केे पदाधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की और क्षेत्र में संचालित विकास गतिविधियों के संबंध में अवगत कराया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष लोकेश्वरी गोपी साहू, विद्या शर्मा, ममता शर्मा, झुमुक कोसमा, सोहद्रा देवांगन, अशोक चनाब, नारायण सिंह, शोभा राजपूत उपस्थित थे।
मिनीमाता ने महिला अस्मिता को एक नई ऊंचाई दी, मुख्यमंत्री ने मिनीमाता की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद मिनीमाता की पुण्यतिथि 11 अगस्त पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि सरल और सहज व्यक्तित्व की धनी मिनीमाता ने मानवता और समाज सेवा के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। असम में जन्मी मिनीमाता विवाह के बाद छत्तीसगढ़ के जन-जीवन में रच-बस गई। उनकी सक्रियता से संसद में सामाजिक उत्थान संबंधी कई कानून बने। दलितों के नागरिक अधिकारों की रक्षा के लिये अस्पृश्यता निवारण अधिनियम को संसद में पारित कराने में उन्होंने महती भूमिका निभाई।…
सामुदायिक वन संसाधन अधिकार प्राप्त हितग्राहियों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के हाथों से आज मुख्यमंत्री निवास में विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर सामुदायिक वन संसाधन अधिकार पत्र प्राप्त धमतरी जिले के नगरी क्षेत्र के तीन वार्डों एवं सीतानदी टाईगर रिजर्व कोर क्षेत्र के हितग्राहियों ने मुख्यमंत्री श्री बघेल के प्रति आभार प्रकट किया। नगरी पंचायत क्षेत्र से आई वन अधिकार समिति की सदस्य सरस्वती ध्रुव ने कहा की हमारे लिए यह एक सपने के सच होने जैसा है। हम सभी इस अधिकार को ले कर पिछले साल से प्रयास कर रहे थे। उन्होंने कहा कि…
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रमा उईके को सहायक अनुसंधान अधिकारी पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर भारतीय प्रशासनिक सेवा के दिवंगत अधिकारी चंद्रकांत उईके की धर्मपत्नी रमा उईके को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विकास विभाग में सहायक अनुसंधान अधिकारी के पद पर अनुकम्पा नियुक्ति पत्र सौंपा। नियुक्ति पत्र मिलने पर रमा उईके ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, छत्तीसगढ़ आई.ए.एस. एसोसिएशन और सर्व आदिवासी समाज का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि शासन एवं समाज की सेवा का अवसर देने के लिए सभी का…
मुख्यमंत्री ने जनजातीय क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए प्रशिक्षण माड्यूल का विमोचन किया
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विश्व आदिवासी दिवस पर आज अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान द्वारा तैयार किए गए 5 प्रशिक्षण माड्यूल का विमोचन किया। इस प्रशिक्षण माड्यूल के जरिए जनजातीय क्षेत्रों के समग्र विकास और न्यायपूर्ण समाज के लिए राज्य सरकार की नितियों और कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए तैयार किए गए पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों के प्रशिक्षण दिया जाएगा। अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस प्रशिक्षण माड्यूल में स्वास्थ्य और पोषण,…
ख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वन अधिकार अधिनियम पर वृत्त चित्र का विमोचन किया
मुरायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विश्व आदिवासी दिवस पर आज अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में वन अधिकार अधिनियम के संबंध में तैयार वृत्त चित्र (टीजर) का विमोचन किया। यह वृत्त चित्र वन अधिकार मान्यता प्रक्रिया को सुविधाजनक बनाने में समुदाय और मैदानी अधिकारियों के लिए मददगार साबित होगा। इस वृत्तचित्र में सामुदायिक अधिकारों और सामुदायिक वन संसाधन अधिकारों और व्यक्तिगत वन अधिकारों की व्याख्या की गई है। यह वृत्तचित्र आदिमजाति अनुसंधान और प्रशिक्षण संस्थान, छत्तीसगढ़ ने यूएनडीपी-छत्तीसगढ़ के तकनीकी सहयोग से तैयार किया है। वन अधिकार अधिनियम को…
मुख्यमंत्री ने जनजातीय जीवनशैली पर आधारित फोटो हैण्डबुक्स का किया विमोचन
रायपुर। विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास में आयोजित अर्चुअल कार्यक्रम में आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRI) द्वारा तैयार की गई जनजातीय जीवन शैली पर आधारित फोटो हैण्ड बुक्स के अंग्रेजी रूपांतरण का विमोचन किया। आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान द्वारा बैगा, गोंड, अगरिया एवं कंवर एवं हल्बा जनजातियों की जीवनशैली पर आधारित फोटो हैण्डबुक्स में राज्य की माझी, परधान, गडबा (गदवा) एवं पाव जनजाति के जीवनशैली पर आधारित छायांकित अभिलेखीकरण भी वर्णित है। इसमें इन जनजातियों की उत्पत्ति संबंधी…
