‘‘हम सब तैयार है, टीकाकरण अनिवार्य है’’ नारे के साथ टीकाकरण अभियान में आयी तेजी

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में कोरोना टीकाकरण का कार्य जोरों पर है। शत प्रतिशत टीकाकरण के उद्देश्य से बलौदाबाजार जिले में ‘‘हम सब तैयार है, टीकाकरण अनिवार्य है’’ नारे के साथ टीकाकरण अभियान शुरु किया गया है। कलेक्टर सुनील कुमार जैन के निर्देश पर इस अभियान के तहत गावों गावों एवं नगरों में टीकाकरण को लेकर फैलायी जा रही अफवाहों के खिलाफ सघन प्रचार प्रसार किया जा रहा है। जिलें के जनप्रतिनिधियों,विभिन्न समाजों के प्रमुखों, महिला समूह के सदस्यों सहित अधिकारी एवं कर्मचारी गांव गांव जाकर लोगो को जागरूक…

छत्तीसगढ़ में अब तक आज 238.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

रायपुर। राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक 1 जून 2021 से अब तक राज्य में 238.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून से आज 30 जून तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार कोरबा जिलें में सर्वाधिक 413.2 मिमी और दंतेवाड़ा जिले में सबसे कम 148.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है। राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब…

खरीफ और रबी फसलों के बीमा के लिए अधिसूचना जारी, खरीफ फसलों के लिए 15 जुलाई तक बीमा करा सकेंगे किसान

रायपुर। कृषि विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ में खरीफ एवं रबी फसलों के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना प्रदेश के सभी जिलों में लागू कर दी गई है। वर्ष 2021-22 के खरीफ एवं रबी मौसम के लिए राज्य स्तरीय तकनीकी समिति के अनुमोदन के बाद जिलेवार निर्धारित ऋणमान प्रति हेक्टेयर को योजना के अंतर्गत प्रति हेक्टेयर बीमित राशि के रूप में अधिसूचित किया गया है। मंत्रालय महानदी भवन से जारी यह अधिसूचना वर्ष 2021-22 के खरीफ एवं रबी मौसम में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के क्रियान्वयन के लिए किया गया है। खरीफ…

प्रदेश में 7 से 16 जुलाई तक मनाया जाएगा वजन त्यौहार

रायपुर। प्रदेश में 05 वर्ष से कम आयु के बच्चों में पोषण स्तर के आंकलन के लिए 07 जुलाई से 16 जुलाई तक सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों में वजन त्यौहार का आयोजन किया जाएगा। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पूर्व वर्षों में आयोजित वजन त्यौहार की भांति इस वर्ष भी आंगनबाड़ी केन्द्रों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता द्वारा इलेेक्ट्रॉनिक मशीन से बच्चों का वजन लिया जाएगा। वजन त्यौहार में किशोरी बालिकाओं का हीमोग्लोबिन टेस्ट कराने के साथ ही उनका बीएमआई भी ज्ञात किया जाएगा। इसके लिए आंगनवाड़ी केन्द्र में आने वाली 11…

मोहल्ला कक्षा लेने वाले 36-36 शिक्षक हर जिले में होंगे पुरस्कृत, स्कूल शिक्षा मंत्री की घोषणा

रायपुर। कोरोना लॉकडाउन के दौरान बच्चों की पढ़ाई जारी रखने के लिए संचालित पढ़ई तुंहर द्वार कार्यक्रम के दूसरे वर्ष की शुरूआत के पूर्व समग्र शिक्षक द्वारा आयोजित वेबीनार में स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने शामिल होकर नवाचारी शिक्षकों से बच्चों की शिक्षा और शिक्षा पद्धति के संबंध में चर्चा की। उन्होंने पढ़ई तुंहर दुआर कार्यक्रम के अंतर्गत नियमित रूप से नियमित कक्षा लेने वाले प्रत्येक जिले से 36-36 शिक्षकों को पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा की। मंत्री डॉ. टेकाम ने कहा कि वेबीनार में नवाचारी शिक्षकों…

छत्तीसगढ़ में अब तक आज 229.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

रायपुर। राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक 1 जून 2021 से अब तक राज्य में 229.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून से आज 27 जून तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार कोरबा जिलें में सर्वाधिक 400.8 मिमी और दंतेवाड़ा जिले में सबसे कम 124.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है। राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब…

प्रदेश में एक दिन में अब तक का सर्वाधिक टीकाकरण, 26 जून को 3.50 लाख से अधिक टीके लगाए गए

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना से बचाव का टीका लगवाने वालों की संख्या में रोज बढ़ोतरी हो रही है। स्वास्थ्य अमला युद्ध स्तर पर वैक्सीनेशन में लगा हुआ है। वैक्सीनेशन साइट्स की संख्या लगातार बढ़ाई जा रही है, ताकि एक केन्द्र में अधिक भीड़ न हो। संचालक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एवं कोरोना टीकाकरण की राज्य नोडल अधिकारी डाॅ. प्रियंका शुक्ला ने बताया कि 26 जून को प्रदेश में 4592 सेशन साइट्स पर तीन लाख 50 हजार 492 लोगों को टीका लगाया गया। राज्य में अब तक 18 से 44 वर्ष आयु…

मधुमक्खियों ने आदिवासी किसानों के जीवन में घोली शहद की मिठास

रायपुर। छत्तीसगढ़ के आदिवासी बहुल जिले कोरिया में कृषि विज्ञान केन्द्र के मार्गदर्शन में गठित किसान उत्पादक संगठन द्वारा किये जा रहे मधुमक्खी पालन तथा शहद उत्पादन व्यवसाय ने इन आदिवासी किसानों के जीवन में शहद की मिठास घोल दी है। किसान उत्पादक संगठन के 17 सदस्यों द्वारा संचालित मधुमक्खी पालन कृषि कुटीर उद्योग के अंतर्गत मधुमक्खी पेटी तथा मधुमक्खी काॅलोनी के निर्माण के साथ ही करंज, वन तुलसी, सरसांे, सौंफ आदि फसलों एवं जंगली वृक्षों के फूलों तथा परागकणों से शुद्ध एवं गुणवत्तायुक्त शहद तैयार किया जा रहा है।…

शिक्षक पात्रता प्रमाण-पत्र की वैधता अब होगी आजीवन, सात वर्ष की वैधता के बंधन को शासन ने किया विलोपित

रायपुर। छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा प्रमाण-पत्र की वैधता अब आजीवन रहेगी। स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षक पात्रता प्रमाण-पत्र की वैधता की सात वर्ष की अवधि को विलोपित करते हुए इसे आजीवन कर दिया है। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा के संबंध में वर्ष 2011 की मार्गदर्शिका में एक बार परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थी के लिए प्रमाण पत्र की वैधता अवधि अधिकतम 7 वर्षों तक के लिए निर्धारित थी, जिसे अब शिक्षा विभाग ने विलोपित कर दिया है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा उक्त आशय का…

खाद्य मंत्री ने माँ बम्लेश्वरी की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि का मांगा आशीर्वाद

रायपुर। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री और राजनांदगांव जिले के प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत ने आज डोंगरगढ़ में मां बम्लेश्वरी की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली का आशीर्वाद मांगा। मंत्री श्री भगत ने इसके साथ राजनांदगांव स्थित मस्जिद, गुरूद्वारा, शीतला मंदिर एवं रामदरबार मंदिर में भी मत्था टेका। इस अवसर पर अन्य पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं डोंगरगांव विधायक दलेश्वर साहू, अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं डोंगरगढ़ विधायक भुनेश्वर बघेल, छत्तीसगढ़ अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष धनेश पाटिला, खुज्जी…