एक लाख रूपए के अवैध लकड़ी सहित वाहन जप्त

रायपुर। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर के निर्देशानुसार राज्य में वनों की सुरक्षा तथा वृक्षों की अवैध कटाई एवं परिवहन पर नियंत्रण के लिए विभाग द्वारा सतत् अभियान चलाया जा रहा है। इस कड़ी में वनमंडल रायपुर अंतर्गत 13 जून को रात्रि गश्त के दौरान विभागीय टीम द्वारा ग्राम मानपुर तुलसी चौक के पास लगभग 01 लाख रूपए मूल्य की लकड़ी का अवैध परिवहन करते हुए एक माजदा वाहन को जप्त किया गया। उक्त कार्रवाई मुख्य वन संरक्षक के.आर.नायक और वनमंडलाधिकारी रायपुर विश्वेश कुमार झा के निर्देशन में…

मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन हिरवानी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने तेलघानी बोर्ड के गठन, राजिम माता शोध संस्थान हेतु जमीन आवंटन की घोषणा एवं रायपुर संभाग के प्रत्येक जिले में सामाजिक भवन निर्माण हेतु राशि आवंटन जैसे कल्याणकारी निर्णयों के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। श्री हिरवानी ने कहा कि तेलघानी बोर्ड का गठन पूरे देश में उठाया गया एक अनूठा कदम है जिससे समाज के लोगों को परम्परागत…

छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के प्रबंध संचालक यशवंत कुमार ने कार्यभार ग्रहण किया

रायपुर। भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2007 बैच के अधिकारी यशवंत कुमार ने आज छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के प्रबंध संचालक का कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने बोर्ड के शाखा प्रमुखों की बैठक लेकर छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड द्वारा राज्य में संचालित विभिन्न पर्यटन गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी राम वन गमन पर्यटन परिपथ परियोजना के अंतर्गत चिन्हांकित स्थलों में क्रियान्वित किए जा रहे विकास कार्यो की विस्तार से जानकारी ली और इन कार्यो को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने हेतु विशेष प्रयास करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने…

शतप्रतिशत उपस्थिति के साथ संचालित होंगे अब मंत्रालय, विभागाध्यक्ष और सभी शासकीय कार्यालय

रायपुर। कोविड-19 के वर्तमान स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार ने आम जनता के कार्यों के शीघ्र निराकरण के लिए सोमवार 14 जून 2021 से सभी श्रेणी के अधिकारी-कर्मचारियों की शतप्रतिशत उपस्थिति के साथ मंत्रालय, विभागाध्यक्ष कार्यालय तथा अन्य जिला कार्यालय संचालित करने के निर्देश दिए हैं। इन कार्यालयों में आम जनता के प्रवेश को कोविड-19 के लिए निर्धारित निर्देर्शों के पालन की शर्त पर शिथिल किया गया है। कोविड-19 की स्थिति को ध्यान में रखते हुए पूर्व में मंत्रालय/विभागाध्यक्ष कार्यालयों में 50 प्रतिशत उपस्थिति के निर्देश जारी किए गए…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी का प्रसारण 13 जून को

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियोवार्ता लोकवाणी की 18 वीं कड़ी का प्रसारण 13 जून रविवार को होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लोकवाणी में इस बार राजीव गांधी किसान न्याय योजना के विस्तार पर प्रदेशवासियों से बातचीत करेंगे। लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केन्द्रों, एफ.एम. रेडियो और क्षेत्रीय समाचार चैनलों से सुबह 10.30 से 11 बजे तक होगा।

खाद्य प्रसंस्करण एवं कृषि-वनोपज आधारित उद्योगों को बढ़ावा देने के निर्देश, उद्योग मंत्री ने की विभागीय काम-काज की समीक्षा

रायपुर। उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने फूड पार्क की भूमि यथाशीघ्र हस्तांतरित कराने और फूड पार्कों के विकास में गति लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्थानीय संसाधनों पर आधारित सूक्ष्म एवं लघु श्रेणी के उद्योग स्थापित करने के साथ ही राज्य में खाद्य प्रसंस्करण एवं कृषि और वनोपज आधारित उद्योगों को बढ़ावा देने के निर्देश दिए हैं। उद्योग मंत्री ने अपने रायपुर निवास कार्यालय में बुधवार को आयोजित वर्चुअल बैठक में विभागीय काम-काज की समीक्षा की। उन्होंने जिलेवार विभागीय कार्यों की समीक्षा करते हुए प्राथमिकता के आधार पर विकासखण्ड…

छत्तीसगढ़ में एक-दो दिनों में मानसून के सक्रिय होने की संभावना

रायपुर। भारत मौसम विज्ञान के पूर्वानुमान के अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य में आगामी एक-दो दिनों में मानसून के सक्रिय होने की संभावना जताई गई है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में कही कही हल्के और कही कही गहरे बादल छाए हुए है। छत्तीसगढ़ में 11 एवं 12 जून को कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। इस दौरान बादलों की गरज और बिजली की चमक तथा 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है।

छत्तीसगढ़ के किसानों को मौसम आधारित कृषि सलाह

रायपुर। राज्य के कृषि एवं मौसम विज्ञान विभाग और इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने छत्तीसगढ़ में मानसून आगमन को ध्यान में रखते हुए किसानों को मौसम आधारित कृषि सलाह दी है। उन्होंने खरीफ फसलों और फल-सब्जियों की बुवाई के साथ ही पशुपालन के संबंध में और आवश्यक वैज्ञानिक सलाह दी है। कृषि वैज्ञानिकों ने कहा है कि खेत की साफ-सफाई एवं मेड़ों की मरम्मत आवश्यक रूप से इस समय करना चाहिए। खरीफ फसल लगाने के लिए बीज एवं उर्वरक का अग्रिम व्यवस्था कर ले। धान की जैविक खेती…

राम वनगमन पर्यटन परिपथ: चंदखुरी में विकास कार्य लगभग पूर्णता की ओर

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना राम वनगमन पर्यटन परिपथ विकास के तहत रायपुर जिले के ग्राम चंदखुरी में माता कौशल्या मंदिर क्षेत्र में विकास कार्य और सौन्दर्यीकरण का कार्य लगभग पूर्णता की ओर है। पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू ने समय-समय पर विकास कार्यों का अवलोकन करने के साथ ही संबंधित निर्माण एजेंसी और विभागीय अधिकारियों को सतत मॉनिटरिंग करने के निर्देश देते रहे हैं। भगवान राम के ननिहाल चंदखुरी का प्राचीन कौशल्या मंदिर के मूल स्वरूप को यथावत रखते हुए, पूरे परिसर के सौंदर्यीकरण का कार्य किया जा रहा…

बच्चों को कुपोषण और निमोनिया से बचाएगी ममत्व की गर्माहट, वनांचल क्षेत्र के 15 हजार बच्चों को कम्बल केयर

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के दिशानिर्देश पर वन क्षेत्रों में शिशुओं और छोटे बच्चों को कुपोषण तथा निमोनिया से बचाने आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से गर्भवती तथा शिशुवती माताओं को कंबल वितरित किए जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ से कुपोषण मुक्ति के संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए कई स्तरों पर काम किया जा रहा हैं। वनांचल और आदिवासी क्षेत्रों में बच्चों में अधिक कुपोषण दर को देखते हुए इन क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर कुपोषण दूर करने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में नारायणपुर जिले के…