प्रदेश के 22 जिलों में 27 फरवरी को 3 हजार 300 जोड़ियां बंधेंगी विवाह बंधन में राजधानी से ऑनलाइन जुड़ेंगे मुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद और विधायकगण

रायपुर(बीएनएस)। महिला एंव बाल विकास विभाग के द्वारा मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 27 फरवरी को सुबह 11 बजे प्रदेश के 22 जिलों में एक साथ सामूहिक विवाह का आयोजन किया जा जा रहा है। कोरोना महामारी को देखते हुए इस साल सामूहिक विवाह का आयोजन अलग-अलग स्थानों में आयोजित किया जा रहा है। इस आयोजन में जिलों के विभिन्न स्थानों पर एक साथ 3 हजार 300 जोड़ियां विवाह बंधन में बंधेंगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित मंत्री मंडल के सदस्य, सांसद,विधायकगण और कई जनप्रतिनिधि रायपुर के बूढ़ा तालाब के…

मुख्यमंत्री ने नक्सली मुठभेड़ में जवानों की शहादत पर गहरा दुःख व्यक्त किया

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नक्सली मुठभेड़ में आज दो जवानों की शहादत पर गहरा दुःख व्यक्त किया। उन्होंने जवानों के परिवारजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नारायणपुर जिले के सोनपुर के पास नक्सलियों से मुठभेड़ में डीआरजी के जवान कनेर उसेंडी शहीद हो गए, वे नारायणपुर के रहने वाले हैं। इसके साथ ही एक अन्य घटना में सोनपुर से 30 किलोमीटर की दूरी पर महाराष्ट्र बॉर्डर के पास आई.ई.डी. ब्लास्ट में तमिलनाडू निवासी आईटीबीपी के जवान एन बालाचामी शहीद हो गए हैं।

नवा रायपुर में रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरिज क्रिकेट टूर्नामेंट 5 मार्च से, मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ

रायपुर(बीएनएस)। सड़क सुरक्षा के महत्व के विषय में जन-जागरूकता बढ़ाने के लिए नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 5 मार्च से 21 मार्च तक रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरिज क्रिकेेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान कुल 15 मैच होंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इस टूर्नामेंट का शुभारंभ करेंगे। परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर ने आज विधानसभा परिसर स्थित समिति कक्ष में कार्यकारणी समिति की बैठक में तैयारियों की समीक्षा की। परिवहन मंत्री श्री अकबर ने प्रवेश द्वार, बेरिकेट, पार्किंग, पानी, सेक्टरवार रूट निर्धारण, विद्युत…

अबूझमाड़ पीस हॉफ मैराथन 27 फरवरी को, देश-विदेश के 11 हजार से ज्यादा प्रतिभागी होंगे शामिल

रायपुर(बीएनएस)। नारायणपुर जिले में 27 फरवरी को आयोजित होने वाले अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है। बस्तर संभाग के कमिश्नर जी.आर. चुरेन्द्र और आईजी पी. सुंदरराज आज नारायणपुर पहुंचकर अबूझमाड़ पीस हॉफ मैराथन की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने समीक्षा बैठक में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कमिश्नर श्री चुरेन्द्र ने कहा कि यह जिले के लिए गौरव की बात है कि इतने बड़े कार्यक्रम का आयोजन अबूझ के नाम से जाने वाले जिले में हो रहा है। इस मैराथन दौड़ में देश-विदेश के धावक…

रायपुर एवं बिलासपुर खेल अकादमी में निःशुल्क प्रशिक्षण, हॉकी-तीरंदाजी एवं एथलेटिक्स में खिलाड़ी छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा

रायपुर(बीएनएस)। रायपुर एवं बिलासपुर खेल अकादमी में हॉकी, तीरंदाजी एवं एथलेटिक्स विधा में निःशुल्क प्रशिक्षण के लिए प्रवेश हेतु जिलों में चयन स्पर्धा का आयोजन किया जा रहा है। बीजापुर के मिनी स्टेडियम में आयोजित स्पर्धा में 116 खिलाड़ी छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। इसमें 76 बालक एवं 40 बालिकाएं शामिल हैं। जिला स्तरीय ट्रायल में चयनित खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय ट्रायल स्पर्धा के लिए रायपुर एवं बिलासपुर भेजा जाएगा, जहां वे पुनः ट्रायल स्पर्धा में भाग लेंगे। जिला स्तरीय ट्रायल स्पर्धा में खेल संचालनालय के प्रतिनिधि, दंतेवाड़ा एवं सुकमा…

महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते प्रकरणों को देखते हुये मुख्यमंत्री ने एयरपोर्ट और महाराष्ट्र सीमा में थर्मल स्क्रीनिंग के दिये निर्देश

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महाराष्ट्र में कोविड-19 के बढ़ते प्रकरणों को देखते हुए राजधानी रायपुर के एयरपोर्ट और महाराष्ट्र बॉर्डर में कोरोना की थर्मल स्क्रीनिंग करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कोरोना के बढ़ते प्रकरण को देखते हुए प्रदेशवासियों से कोरोना संक्रमण से बचने हेतु पूर्व में जारी गाइडलाइन का पालन करने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि जब तक हम कोरोना पर विजय प्राप्त नही कर लेते तब तक इससे बचने के लिए मास्क पहने, सोशल और फिजिकल डिस्टेंस का पालन करें,…

छत्तीसगढ़ बिलासपुर को पीएम किसान सम्मान निधि के श्रेष्ठ क्रियान्वयन के लिए राष्ट्रीय अवॉर्ड, सीएम और कृषि मंत्री ने दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य के बिलासपुर जिले नेे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना केे क्रियान्वयन में देश में सर्वोच्च स्थान हासिल किया है। बिलासपुर जिले को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए भारत सरकार के कृषि मंत्रालय द्वारा आगामी 24 फरवरी को नई दिल्ली मेें पुरस्कृत किया जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने राज्य के लिए इसे गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए इसके लिए किसानों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि प्रदेश सरकार कृषक कल्याण के क्षेत्र में पूरी निष्ठा और ईमानदारी…

राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़ी खेल मड़ई संपन्न

रायपुर। खेल एवं युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में छग ओलंपिक संघ द्वारा पाटन में आयोजित राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़ी खेल मड़ई के समापन अवसर पर विजेता खिलाड़ियों में पुरस्कार वितरण किया गया है। विजेताओं में पुरस्कार वितरण छग ओलंपिक संघ के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा एवं उपाध्यक्ष जी एस बॉम्बरा द्वारा किया गया। गुरुचरण सिंह होरा ने बताया कि सभी स्थानीय विभागों, विशेष रूप से शासकीय महाविद्यालय के क्रीड़ाधिकारियों का सहयोग इन खेलों को सफल बनाने में मिला है। इस मौके पर रायपुर जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष डॉ अतुल…

ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह अजमेर शरीफ में मुख्यमंत्री की ओर से चादर पेश

रायपुर। ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती ग़रीब नवाज़ के उर्स के मौके पर आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ओर से रायपुर के महापौर एजाज ढेबर की सरपरस्ती में नईम राजा नम्मू भाई और एडी ग्रुप के साथियों ने चादर पेश की। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह शरीफ अजमेर के लिए बीते दिनों रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय से नईम रजा एवं एडी ग्रुप के सदस्यों के हाथों चादर और अकीदत के फूल रवाना किए थे। नईम राजा नम्मू भाई और एडी ग्रुप के…

छत्तीसगढ़ में लाख उत्पादक किसानों को भी अब अल्पकालीन कृषि ऋण और ब्याज अनुदान का लाभ : मुख्यमंत्री

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुरूप छत्तीसगढ़ में लाख उत्पादन को कृषि का दर्जा मिला है। राज्य शासन द्वारा लाख उत्पादक किसानों तथा किसान-समूहों को भी कृषि फसलों के अनुरूप अल्पकालीन कृषि ऋण एवं ऋण पर नियमानुसार ब्याज अनुदान से लाभान्वित करने का आदेश जारी कर दिया गया है। कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग के संयुक्त सचिव द्वारा इस संबंध में जारी आदेश में कहा गया है कि कुसुम, पलाश, बेर आदि वृक्षों तथा सेमियालता आदि फसलों पर लाख उत्पादन एवं प्राथमिक प्रसंस्करण के…