गांव के गौरा चबूतरा में सुनी गई मुख्यमंत्री की रेडियो वार्ता, पांच सौ से अधिक महिलाओं को मिला कौशल विकास तथा रोजगारमूलक कार्य

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी आज रायपुर जिले के विभिन्न गांवों, नगरीय निकायों, पंचायतों में उत्साहपूर्वक श्रवण किया गया। रेडियो वार्ता का विषय मातृशक्ति माताओं-बहनों और बेटियों, दाई-दीदी पर केन्द्रित था। रायपुर के धरसींवा विकासखण्ड के ग्राम दतरेंगा के बीचों बीच स्थित गौरा चबूतरा में मुख्यमंत्री की इस वार्ता को गांव के सरपंच कामराज साहू, पंचगण दुलारी साहू, रत्ना ध्रुव और गांव के सियान, नागरिकगण और महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सुना। मुख्यमंत्री ने रेडियो वार्ता में मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान, ग्रामीण आजीविका मिशन, सुराजी गांव योजना, महिला कोष,…

मुख्यमंत्री डोंगरगढ़ में ’प्रशाद’ योजना के तहत 40.33 करोड़ रूपए के विकास कार्यों का करेंगे भूमिपूजन

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 2 मार्च को डोंगरगढ़ में ’प्रशाद’ योजना ¼Pilgrimage Rejuvenation And Spiritual Heritage Augmentation Drive½ के तहत पर्यटन सुविधाओं के विकास के लिए लगभग 40 करोड़ 33 लाख रूपए के कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। केन्द्रीय पर्यटन राज्य मंत्री प्रहलाद पटेल वीडियो कांफ्रेंसिंग से कार्यक्रम में शामिल होंगे। पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू, वन एवं राजनांदगांव के प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर, संसदीय सचिव चिंतामणि महराज और विकास उपाध्याय तथा पर्यटन मंत्रालय की अतिरिक्त महानिदेशक रुपिंदर बरार भी कार्यक्रम में शामिल होंगी। भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय की ’प्रशाद’ योजना…

अतिशेष धान की ई-नीलामी 03 मार्च से होगी प्रारंभ

रायपुर(बीएनएस)। खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में उपार्जित अतिशेष धान की प्रथम सप्ताह की नीलामी ऑनलाईन प्लेटफॉर्म के माध्यम से आगामी 3 मार्च से प्रारंभ हो रही है। प्रथम सप्ताह की नीलामी में धमतरी, बिलासपुर, गौरेला पेण्ड्रा मरवाही, जांजगीर-चांपा, मुंगेली, रायगढ़, बालोद, बेमेतरा, दुर्ग, कवर्धा, राजनांदगांव, बलौदाबाजार, गरियाबंद व महासमुंद जिलों की 144 समितियों से लगभग 3.89 लाख मे. टन अतिशेष की नीलामी की रही है। इस प्रकार प्रथम सप्ताह की नीलामी में प्रतिदिन (शनिवार एवं रविवार को छोड़कर) प्रातः 11 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक 28 से 30 समितियों…

मुख्यमंत्री से प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेटर गुंडप्पा विश्वनाथ ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहाँ उनके निवास कार्यालय में प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेटर गुंडप्पा विश्वनाथ ने सौजन्य मुलाकात कर 5 मार्च से शुरू हो रहे रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरिज क्रिकेट लीग के लिए आमंत्रित किया। ज्ञातव्य है कि सड़क सुरक्षा के महत्व के विषय में जन-जागरूकता बढ़ाने के लिए नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 5 मार्च से 21 मार्च तक रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरिज क्रिकेेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान कुल 15 मैच होंगे, जिसमें विभिन्न देशों के दिग्गज…

प्रदेश के किसी भी क्षेत्र को फ्रेंचाइजी पर देने का कोई प्रस्ताव नहीं : चैयरमेन अंकित आनंद

रायपुर(बीएनएस)। प्रदेश की विद्युत प्रणाली से संबंधित सभी कार्याें का निष्पादन छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर कंपनीज के द्वारा किया जाता है। पाॅवर कंपनीज छत्तीसगढ़ राज्य शासन के अधीन प्रदेश के उपभोक्ताओं के हित संरक्षण हेतु प्रतिबद्ध है। स्टेट पाॅवर जनरेशन, ट्रांसमिशन एवं डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी की कार्य-निष्पत्ति को राष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिली है। ऐसी कंपनियों के निजीकरण जैसा कोई भी प्रस्ताव राज्य सरकार के पास विचाराधीन नहीं है। उक्त जानकारी छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर कंपनीज के चैयरमेन अंकित आनंद ने दी। कंपनी के निजीकरण संबंधी कतिपय खबरों को उन्होंने भ्रामक करार देते…

अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन में दौड़े हजारों धावक, सांसद दीपक बैज ने विजेताओं को किया पुरस्कृत

रायपुर(बीएनएस)। अबूझमाड़ पीस हॉफ मैराथन में आज हजारों धावकों ने दौड़ लगाई। मैराथन दौड़ सबेरे 6.30 बजे जिला मुख्यालय नारायणपुर के उच्चतर माध्यमिक विधालय मैदान से शुरू हुई। इस मैराथन दौड़ के लिए छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों के 11 हजार 797 धावकों ने ऑनलाइन पंजीयन कराया था। बस्तर सांसद दीपक बैज ने अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन के तीसरे आयोजन में शामिल होकर कार्यक्रम की शुरूआत की। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम, हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप, भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष…

मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम के महानायक चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता संग्राम के क्रांतिकारी महानायक चंद्रशेखर आजाद को 27 फरवरी उनकी पुण्यतिथि पर नमन किया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि चंद्रशेखर आजाद का जीवन आज भी हजारों युवाओं को प्रेरित करता है। उनका देशप्रेम और साहस अनुकरणीय है। श्री आजाद का संकल्प था कि ब्रिटिश सरकार के सामने कभी घुटने नहीं टेकेंगे। उन्होंने अपना संकल्प टूटने नहीं दिया और देश के लिए अपने प्राणों की आहूति दे दी। श्री आजाद का बलिदान खाली नहीं गया। उन्होंने हजारों युवाओं के अंदर क्रांति की ज्वाला जला…

मुख्यमंत्री ने संत शिरोमणि रविदास की जयंती पर उन्हें नमन किया

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महान संत एवं समाज सुधारक संत शिरोमणि रविदास जी की 27 फरवरी जयंती पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासयिों को संत रविदास जयंती की बधाई देते हुए कहा है कि संत रविदास ने सामाजिक बुराईयों को दूर कर समाज में एकता और भाईचारा स्थापित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके उपदेश समाज को सही राह दिखाते रहेंगे।

मुख्यमंत्री श्री बघेल 27 फरवरी को रायपुर, धमतरी और राजनांदगांव जिले के कार्यक्रमों में होंगे शामिल

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 27 फरवरी को रायपुर, धमतरी, राजनांदगांव जिले के प्रवास पर रहेंगे और इन जिलों में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। श्री बघेल 27 फरवरी को दोपहर 12.15 बजे राजधानी रायपुर स्थित बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम रायपुर में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री इसके पश्चात् दोपहर 1.10 बजे पुलिस ग्राउंड रायपुर से धमतरी जिले के तहसील नगरी के ग्राम देऊर पारा (सिहावा) के लिए प्रस्थान करेंगे और वहां दोपहर 1.45 बजे आयोजित कर्णेश्वर मेला महोत्सव में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री हेलीकाप्टर से दोपहर 2.50…

मुख्यमंत्री श्री बघेल से जिला पंचायत अध्यक्ष संघ के प्रतिनिधि मंडल ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में प्रदेश के जिला पंचायत अध्यक्ष संघ के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री बघेल से मुलाकात के दौरान जिला पंचायत के अध्यक्षों ने अपने-अपने क्षेत्रों में संचालित विकास गतिविधियों से अवगत कराया। प्रतिनिधि मंडल में जिला पंचायत अध्यक्ष बिलासपुर अरूण सिंह चौहान, मुंगेली लेखनी सोनू चन्द्राकर, धमतरी कांति सोनवानी, दुर्ग शालिनी यादव, रायगढ़ निराकार पटेल, बलौदाबाजार राकेश वर्मा, बालोद सोना देशलहरा, जांजगीर-चांपा यमिता यशवंत चन्द्रा, महासमुंद उषा पटेल, राजनांदगांव गीता साहू तथा कबीरधाम सुशीला भट्ट आदि शामिल…