मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने संत कबीरदास की जयंती पर प्रदेशवासियों को दी बधाई और शुभकामनाएं

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने संत कबीरदास जी की जयंती पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि कबीरदास जी न सिर्फ एक आध्यात्मिक संत थे, बल्कि वे एक समाज सुधारक और युग-प्रवर्तक भी थे। उनके विचारों ने भारत समेत पूरी दुनिया को प्रभावित किया। सत्य, अहिंसा, दया, करुणा, परोपकार और सामाजिक समरसता के उनके संदेश को छत्तीसगढ़ के लोगों ने भी आत्मसात किया है। कबीरधाम से लेकर दामाखेड़ा तक उनके अनुयायियों ने आज भी उनके विचारों की अलख जगा रखी है। कबीरदास जी ने हमेशा…

छत्तीसगढ़: IAS अधिकारी पर रेप का आरोप के बाद बघेल सरकार ने किया सस्पेंड, दिया उच्च स्तरीय दल से जांच कराने के दिए निर्देश

रायपुर(बीएनएस)। छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले में भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज होने के बाद राज्य सरकार ने सस्पेंड कर दिया है। गुरुवार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने IAS अधिकारी को सस्पेंड करने का आदेश जारी कर दिया है। ज्ञात हो कि IAS अधिकारी के खिलाफ 33 वर्षीय महिला ने रेप का आरोप लगाया है। जांजगीर चांपा जिले के पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यहां बताया कि जिले पूर्व कलेक्टर जनक प्रसाद पाठक के खिलाफ 33 वर्षीय महिला की शिकायत पर बलात्कार…

क्वारेंटाईन सेंटरों में रह रहें लोगों को न हो किसी भी प्रकार की दिक्कत: मुख्यमंत्री श्री बघेल

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए प्रदेश में बनाए गए क्वारेंटाईन सेंटरों में रह रहे श्रमिकों और अन्य लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। उनके ठहरने, भोजन, पेयजल, स्वास्थ्य जांच, मनोरंजन सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुचारू रूप से उपलब्ध हो। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के प्रमुख सचिव को इन क्वारेंटाईन सेंटरों की व्यवस्था की नियमित माॅनिटरिंग करने के निर्देश दिए है। गौरतलब है कि प्रदेश में कोरोना महामारी से बचाव के लिए…

लोकप्रिय सीएम की रैकिंग में देश में सीएम श्री बघेल को दूसरा स्थान मिलने पर जनप्रतिनिधियों ने दी बधाई, छत्तीसगढ़ राज्य के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार की जन हितैषी योजनाओं एवं जन कल्याण के कार्यक्रमों ने उन्हें जनता के बीच चहेता बना दिया है। देश की एक ख्याति प्राप्त संस्था द्वारा मुख्यमंत्रियों के काम काज और जनता के बीच उनकी छवि को लेकर कराए गए सर्वेक्षण में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, देश के सर्वाधिक लोकप्रिय मुख्यमंत्रियों में दूसरा स्थान पर रहे हैं छत्तीसगढ़ की 81.06 फीसद जनता ने मुख्यमंत्री के काम काज और उनकी जनहितैषी नीतियों को पसंद किया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनकी सरकार के कामकाज की…

गांवों को स्वावलंबी बनाए, मुख्यमंत्री से पाटन क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधियों ने की मुलाकात

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में पाटन क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधियों ने मुलाकात की और किसाानों की बेहतरी के लिए शुरू की गई राजीव गांधी किसान न्याय योजना के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पंचायत प्रतिनिधियों का आह्वान किया कि वे गांव के समग्र विकास तथा ग्रामीणों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए काम करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि गांव और ग्रामीणों की बेहतरी के लिए प्रदेश सरकार द्वारा सुराजी गांव योजना शुरू की गई है।…

उद्योगों के संचालन में कोरोना संक्रमण से बचाव की गाईड लाइन का गंभीरता से पालन किया जाए : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लॉक डाउन के बाद प्रदेश में शुरू हुए उद्योगों में कोरोना संक्रमण से बचाव की गाईड लाइन सहित सभी एहतियाती उपायों का गंभीरता से पालन करने की जरूरत पर बल दिया है। श्री बघेल आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित बैठक में उद्योगपतियों से चर्चा कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि लॉक डाउन के 60 से 70 दिनों बाद औद्योगिक गतिविधियां प्रारम्भ हुई हैं, ऐसे में यह आवश्यक है कि उद्योगों में काम करने वाले संक्रमण से सुरक्षित रहें। काम करने वालों के…

मुख्यमंत्री के निर्देश पर त्वरित अमल, पुलिस जवानों को अवसाद और तनाव से बचाने राज्य पुलिस ने शुरू किया स्पंदन अभियान

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर त्वरित अमल करते हुए राज्य पुलिस ने जवानों को अवसाद और तनाव से बचाने के लिए आज से स्पंदन अभियान की शुरूआत कर दी है। पुलिस महानिदेशक डी.एम. अवस्थी ने आज इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों तथा मनोवैज्ञानिक की उपस्थिति में विस्तृत बैठक कर एक कार्य योजना तैयार की है और इस कार्य योजना को अभियान के तहत चलाने के लिए इसे स्पंदन नाम दिया गया है। यह योजना प्रदेश में तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। इस संबंध में विस्तृत…

मनरेगा में 37 फीसदी कार्यपूर्णता के साथ छत्तीसगढ़ देश में प्रथम स्थान पर

रायपुर(बीएनएस)। मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना) के विभिन्न मानकों पर लॉक-डाउन के बावजूद छत्तीसगढ़ का उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर चालू वित्तीय वर्ष 2020-21 के शुरूआती दो महीनों में ही प्रदेश ने साल भर के लक्ष्य का 37 फीसदी काम पूरा कर लिया है। इस वर्ष अप्रैल और मई माह के लिए निर्धारित लक्ष्य के विरूद्ध प्रदेश में 175 प्रतिशत काम हुआ है। इन दोनों मामलों में छत्तीसगढ़ देश में सर्वोच्च स्थान पर है। दो माह के भीतर सर्वाधिक परिवारों को 100…

मुख्यमंत्री से मिला बिलासपुर के औद्योगिक संगठनों का प्रतिनिधिमंडल, राज्य में 90 प्रतिशत एमएसएमई सेक्टर में कार्य प्रारम्भ होने पर जताया आभार

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कल शाम यहां उनके निवास कार्यालय में अटल श्रीवास्तव के नेतृत्व में आए बिलासपुर के औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमण्डल में बिलासपुर के जिला उद्योग संघ तथा द फेडेरेशन ऑफ राइस मिलर्स के पदाधिकारी शामिल थे। इस मुलाकात में उद्यमियों ने राज्य में 90 प्रतिशत एमएसएमई सेक्टर में कार्य प्रारम्भ होने एवं औसतन 60 प्रतिशत उत्पादन प्रारम्भ होने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया और राज्य में कोरोना के नियंत्रण एवं बचाव हेतु सरकार द्वारा किये गए कार्यों की प्रशंसा की। इस…

मुख्यमंत्री से पाटन विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों ने की भेंट-मुलाकात

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में पाटन विधानसभा क्षेत्र से आए जनपद सदस्यों, सरपंचों और आम नागरिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस मुलाकात में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पाटन विधानसभा की विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंचों से उनके यहां चल रहे मनरेगा से जुड़े कार्यों, गौठनों के निर्माण एवं परिसंपत्तियों के रख-रखाव, स्कूलों के संचालन, पेयजल की उपलब्धता सहित अन्य विकासकार्यों की जानकारी ली और सभी से उनका हाल-चाल जाना। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजीव गांधी किसान न्याय योजना की पहली किश्त की…