मुख्यमंत्री श्री बघेल ने वित्त विभाग के अपर संचालक अंजनी कुमार सिन्हा के निधन पर दुख प्रकट किया

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वित्त विभाग के अपर संचालक अंजनी कुमार सिन्हा के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है। श्री अंजनी कुमार सिन्हा का आज सुबह 4 बजे अपने निवास में हृदयघात से निधन हो गया। वे राज्य वित्त सेवा संवर्ग में 1989 बैच में नियुक्त हुए थे तथा वर्तमान में पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर में अपर संचालक (वित्त) के पद पर कार्यरत थे। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने श्री अंजनी कुमार सिन्हा के परिवारजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट करते हुए ईश्वर से शोकाकुल परिवार को…

क्वॉरंटाईन अवधि पूरा करने वालों से संक्रमण का खतरा नहीं : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भपूेश बघेल ने राज्य की जनता के नाम जारी अपनी अपील में कहा है कि क्वारंटाइन अवधि पूरा कर अपने गांव और घर लौटने वाले भाई-बहनों से कोरोना संक्रमण का किसी भी तरीके का खतरा नहीं है। इनके गांव घर लौटने पर संक्रमण को लेकर अपने मन में किसी भी तरीके का संशय न रखें। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आगे कहा है कि क्वॉरंटाईन सेंटर से 14 दिन का क्वॉरंटाईन पूरा करके श्रमिक भाई-बहनों का अपने गांव घर लौटने का सिलसिला शुरू हो गया है। कुछ जगह से…

संशोधित लॉकडाउन 30 जून तक, छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा दिशा-निर्देश जारी

रायपुर(बीएनएस)। कोरोना संक्रमण के नियंत्रण के लिए लॉकडाउन को चरणबद्ध ढंग से खोलने के संबंध में तथा 30 जून तक संशोधित लॉकडाउन लागू करने के संबंध में भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा दिशा-निर्देशों के तारतम्य में छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा विस्तृत निर्देश जारी किए गए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी निर्देश में यह स्पष्ट किया गया है कि व्यक्तियों के अंतर्राज्यीय परिवहन के बारे में प्रतिबंध पूर्व अनुसार जारी रहेगा। इस संबंध में ई-पास के माध्यम से अनुमति प्राप्त होने पर आवागमन हो सकेगा। व्यक्तियों…

मुख्यमंत्री बघेल ने प्रदेशवासियों को महेश नवमी पर्व की दी शुभकामनाएं

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज माहेश्वरी समाज की उत्पति दिवस एवं प्रभु शिव की उपासना के पर्व महेश नवमी की प्रदेशवासियों सहित देश-विदेश में रह रहे माहेश्वरी समाज के लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। श्री बघेल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि यह दिन हम सबको जरूरतमंदों के कल्याण के लिए सदैव समर्पित होने का संकल्प लेने के लिए प्रेरित करता है। श्री बघेल ने कोरोना महामारी के इस संकट में जरूरतमंदों की मदद के लिए भारतवर्षीय माहेश्वरी युवा संगठन के द्वारा किए जा रहे…

मुख्यमंत्री श्री बघेल के समक्ष ग्रीन वे इंडिया के द्वारा बनाई गई मेक इन छत्तीसगढ़ ऑटोमेटिक सेनेटाइजर वितरण मशीन का प्रदर्शन

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के समक्ष कल यहां राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में रायपुर पश्चिम विधानसभा के विधायक विकास उपाध्याय के क्षेत्र में कार्यरत ग्रीन वे इंडिया कंपनी के द्वारा नवाचार के माध्यम से बनाई गई पूर्णतः मेक इन छत्तीसगढ़ ऑटोमेटिक सैनिटाइजर निकलने वाली सेनेटाइजर मशीन का प्रदर्शन किया गया। ऑटोमेटिक सेनेटाइजर देने वाली मशीन का नाम ‘जीवराखन’ रखा गया है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने ग्रीन वे इंडिया कंपनी छत्तीसगढ़ के इस अविष्कार की प्रशंसा की। इस दौरान विधायक श्री उपाध्याय ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से…

दुकानों को सप्ताह में छह दिन खोले जाने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी, सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

रायपुर। राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने नगरीय निकायों में सप्ताह में छह दिन दुकानों और प्रतिष्ठानों को खोले जाने के संबंध में आवश्यक कार्यवाही के लिए सभी जिलों के कलेक्टरों, नगर निगमों के आयुक्तों तथा नगर पालिकाओं व नगर पंचायतों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को परिपत्र जारी किया है। विभाग ने नगरीय निकायों में संचालित प्रत्येक क्वारेंटाइन सेंटर के लिए प्रभारी अधिकारी नियुक्त कर वहां सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने भारत सरकार या छत्तीसगढ़ शासन द्वारा…

अंतर्राष्ट्रीय धूम्रपान निषेध दिवस 31 मई को, नशामुक्ति के लिए सामाजिक चेतना जगाने किए जाएंगे प्रयास

रायपुर(बीएनएस)। प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी 31 मई को अंतर्राष्ट्रीय धूम्रपान निषेध दिवस पर प्रदेश में धूम्रपान से होने वाले दुष्परिणामों के प्रति समाज में जन चेतना विकसित करने का प्रयास किया जाएगा। संचालक समाज कल्याण ने सभी जिला कलेक्टरों को पत्र लिखकर अंतर्राष्ट्रीय धूम्रपान निषेध दिवस के अवसर पर धूम्रपान की रोकथाम के संबंध में व्यापक प्रचार और जन जागृति के प्रयास करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान कोरोना संक्रमण की रोकथाम और इसके बचाव के लिए भारत सरकार एवं छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य विभाग द्वारा…

सभी विभाग राज्य के लघु उद्योगों में उत्पादित सामग्रियों के विपणन को करें प्रोत्साहित: मुख्यमंत्री श्री बघेल

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य के लघु उद्योगों में उत्पादित सामग्रियों के विपणन को प्रोत्साहन देने के लिए सभी विभागों को सी.एस.आई.डी.सी. के माध्यम से जल्द से जल्द रेट कांट्रेक्ट निर्धारित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने विभागों द्वारा क्रय की जाने वाली सामग्रियों की सूची उद्योग विभाग सी.एस.आई.डी.सी. को तत्काल उपलब्ध कराने तथा सी.एस.आई.डी.सी. को शीघ्र अतिशीघ्र समस्त वस्तुओं की दरें निर्धारित करने की कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा पूर्व में राज्य के लघु उद्योगों द्वारा उत्पादित सामग्रियों के लिए सी.एस.आई.डी.सी.…

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज देर शाम सागौन बंगले पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उन्होंने श्री जोगी की धर्मपत्नी रेणु जोगी और पुत्र अमित जोगी से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की और उन्हें ढांढस बंधाया। एक मेधावी छात्र, दक्ष प्रशासनिक अधिकारी और अच्छे राजनेता एवं संघर्षशील व्यक्तित्व की यह कमी पूर्ण नहीं हो सकती। ॐ शांति: https://t.co/YrRTQv0WJo — Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) May 29, 2020 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के जीवन को…

छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री अजीत जोगी का निधन, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गहरा दुख व्यक्त किया

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री अजीत प्रमोद कुमार जोगी के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है। श्री जोगी का आज यहां एक निजी चिकित्सालय में इलाज के दौरान निधन हो गया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने श्री जोगी के निधन पर राज्य में आज से तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और कोई भी शासकीय समारोह आयोजित नहीं किए जाएंगे। स्वर्गीय श्री जोगी का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ कल 30 मई को गौरेला में…